आधार कार्ड कैसे सुधारें ऑनलाइन और ऑफलाइन ? | Aadhar Card Kaise Sudhare?

आधार कार्ड कैसे सुधारें – दोस्तों क्या आप भी अपने आधार कार्ड में कुछ बदलाव करना चाहते हैं और आपको यह मालूम नहीं है कि आधार कार्ड में सुधार कैसे करें? आपको घबराने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है क्योंकि आज के इस पोस्ट में हम आपको आधार कार्ड अपडेट ऑनलाइन या ऑफलाइन करने के सभी तरीकों के बारे में डिटेल में स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस के साथ जानकारी शेयर करने जा रहे हैं| 

जैसे कि हम जानते हैं कि आधार कार्ड भारतवासियों के लिए पहचान पत्र की तरह ही काम करता है और काफी ज्यादा महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट बन चुका है| किसी प्राइवेट, सरकारी या बैंक का काम हो या किसी आधार कार्ड संबंधी योजना का फायदा लाभ उठाना हो उसके लिए आपके पास आधार कार्ड का होना बहुत जरूरी है| उससे भी जरूरी है कि आप के आधार कार्ड में आपकी जानकारी बिल्कुल सही अपडेट हो| 

अगर आपके आधार कार्ड में आपकी कोई जानकारी गलत अपडेट हो गई है जैसे कि नाम, डेट ऑफ बर्थ, एड्रेस या कोई अन्य जानकारी जिसे आप सुधारना चाहते हैं तो इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें| तो चलिए दोस्तों अब हम शुरू करते हैं।

आधार कार्ड कैसे सुधारें ऑनलाइन?

हम आपको घर बैठे ऑनलाइन आधार कार्ड कैसे सुधारें उसके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं| अगर आप अपने आधार कार्ड को ऑनलाइन सुधारना चाहते हैं उसके लिए आपको UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट या myAadhaar App का इस्तेमाल करना है| हम आपको पहले वेबसाइट के जरिए आधार कार्ड में सुधार करने के बारे में बता रहे है|

सबसे पहले UIDAI की वेबसाइट पर जाना है| 

वेबसाइट पर जाने के बाद आप अपनी इंफॉर्मेशन में कुछ भी सुधार कर सकते हैं| जैसे कि नाम, एड्रेस चेंज, डेट ऑफ बर्थ, लिंग, Mobile Number, Biometrics etc. 

अपनी जरूरत के अनुसार जिस जानकारी में सुधार करना चाहते हैं उस ऑप्शन को सिलेक्ट करना है| 

अपनी जरुरत के अनुसार ऑप्शन सिलेक्ट करने के बाद आप ने अपनी नई जानकारी को वहां पर अपडेट करना है और साथ में अपना ID Proof भी अपलोड करना है|

 इस तरह आपकी आधार कार्ड सुधार करने की प्रक्रिया ऑनलाइन तरीके से पूरी हो जाएगी।

वैसे हमने एडगर कार्ड में नाम अपडेट करने, एड्रेस चेंज करने, DOB अपडेट करने और अन्य जानकारी अपडेट करने के बारे में डिटेल में आर्टिकल पोस्ट करे हुए है| जीने आप पढ़ सकते है|

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर कौनसा है कैसे चेक करें?

आधार कार्ड में नाम ऑनलाइन कैसे बदले?

आधार कार्ड में Date Of Birth चेंज कैसे करें?

आधार कार्ड में फोटो चेंज कैसे करें ऑनलाइन?

10 साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट कैसे करें?

बाल आधार कार्ड मे बायोमेट्रिक अपडेट कैसे करें?

घर बैठे मिनटों में आधार कार्ड में एड्रेस चेंज कैसे करें?

आधार कार्ड कैसे सुधारें आधार सेवा केंद्र जाकर?

  • आधार कार्ड में सुधार ऑफलाइन तरीके से करने के आपको सबसे पहले अपने नजदीकी आधार केंद्र पर जाना है| 
  • आधार केंद्र पर जाकर आप ने वहां पर जानकारी में सुधार करने के संबंधी फॉर्म भरना है, साथ में अपने आईडी प्रूफ की फोटो कॉपी लगानी है और वहां पर जमा करवाना है| आप चाहे तो uidai की वेबसाइट से ऑनलाइन भी appointment book का सकते है और appointment letter को आप ने सेवा केंद्र में दिखाना है| 
  • अगर आप सारा प्रोसेस सेवा केंद्र से ही करवाना चाहते है तो फॉर्म भरने के बाद आप ने सेवा केंद्र में बैठे employee को जमा करवाना है| 
  • जब आपकी रिक्वेस्ट सबमिट कर दी जाएगी तो आपको acknowledgment slip दी जाएगी| 
  • उस स्लिप में दिए हुए नंबर का इस्तेमाल करके आप uidai की वेबसाइट से अपनी रिक्वेस्ट को track भी कर सकते है| 
  • इस प्रकार आपकी ऑफलाइन आधार कार्ड में सुधार करने की प्रकिर्या पूरी हो जाएगी और कुछ समय के बाद आपका आधार कार्ड अपडेट हो जाएगा।

MyAadhaar Mobile App से आधार कार्ड कैसे सुधारें?

MyAadhaar Mobile App का इस्तेमाल करके भी आप अपने आधार कार्ड में सुधार कर सकते हैं| उसके लिए आपको नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करना है|

  • आप ने अपने फोन में MyAadhaar App को डाउनलोड करके App को इंस्टॉल करना है| 
  • App में login करने के लिए आप ने आधार कार्ड में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का ही इस्तेमाल करना है| 
  • App login करने के बाद आप ने App को ओपन करना है और जिस जानकारी को अपडेट करना चाहते हैं उसके अनुसार ऑप्शन को सिलेक्ट करना है| 
  • फिर आप ने app में बताये गए स्टेप्स को फॉलो करना है और साथ में अपना id proof भी अपलोड करना है| आप ऊपर दिए गए articles से जान जायेंगे कि app से आधार कार्ड में सुधर कैसे करना है| 
  • सारा प्रोसेस पूरा होने के बाद आधार कार्ड में आपकी जानकारी अपडेट हो जाएगी।

Conclusion

आधार कार्ड में सुधार कैसे करें – अब आप जान चुके हैं कि आधार कार्ड में सुधार ऑनलाइन और ऑफलाइन कैसे करें| उम्मीद करते हैं कि हमारे द्वारा शेयर करी गई आधार कार्ड में सुधार कैसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके को पढ़ने के बाद भी अगर आपके आधार कार्ड में कोई जानकारी गलत अपडेट हो गई है तो उसे आप जल्द से जल्द अपडेट करवा पाएंगे| अगर आपको हमारे द्वारा शेयर करी गई जानकारी लाभदायक लगी हो या फिर आप हमें कोई राय देना चाहते हैं तो नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट कर सकते हैं।

FAQ (Frequently Asked Questions)

आधार कार्ड करेक्शन कैसे करे?

आधार कार्ड में करेक्शन करने के लिए आप uidia की ऑफिशल वेबसाइट, myAadhaar App या फिर ऑफलाइन नजदीकी सेवा केंद्र पर जाकर अपने आधार कार्ड में किसी भी जानकारी को अपडेट करवा सकते हैं| उसके लिए आपको ऊपर बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना है।

आधार कार्ड कितने दिन में अपडेट होता है?

यह आपकी requirement पर निर्भर करता है कि आप आधार कार्ड में कौन सी जानकारी अपडेट करवा रहे हैं| अगर आप आधार कार्ड में ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, या फोटो अपडेट करवा रहे हैं तो उसमें 24 से 48 घंटे का समय लगता है| अगर आप कोई अन्य जानकारी अपडेट करवा रहे हैं तो उसमें 1 से 2 हफ्ते का समय लगता है| 

क्या मोबाइल से आधार कार्ड में सुधार किया जा सकता है?

जी हां आप मोबाइल में myAadhaar App को इंस्टॉल करके घर बैठे अपने आधार कार्ड में सुधार कर सकते हैं| अब myAadhaar App से मोबाइल पर नाम, एड्रेस, डेट ऑफ बर्थ, बायोमैट्रिक्स जैसी जानकारी को भी अपडेट कर सकते हैं।

आधार कार्ड में सुधार करने का वेबसाइट क्या है?

आधार कार्ड में सुधार आप uidai.gov.in की वेबसाइट के जरिए कर सकते है|