घर बैठे आधार कार्ड में नाम ऑनलाइन कैसे बदले – Name Update Aadhar Card 2023

दोस्तों क्या आप भी आधार कार्ड में नाम ऑनलाइन कैसे बदले के बारे में सर्च कर रहे हैं? अगर ऐसा है तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं| अगर आप अपने नाम या सरनेम को घर बैठे ऑनलाइन बदलना चाहते हैं तो आप बहुत ही आसानी से अपने फोन या कंप्यूटर सिस्टम की मदद से बदल सकते हैं| इसके लिए आपको किसी भी नजदीकी आधार केंद्र पर जाने की जरूरत नहीं है| 

आज आपके साथ आधार कार्ड में नाम कैसे अपडेट करें के बारे में जानकारी शेयर करने से पहले हमने खुद इसके ऊपर काफी सारी रिसर्च करी है| रिसर्च पूरी हो जाने के बाद ही आपके साथ घर बैठे आधार कार्ड में नाम ऑनलाइन कैसे बदले के बारे step by step process की जानकारी शेयर करने जा रहे हैं| जिसे पढ़ने के बाद आप भी आसानी से अपने आधार कार्ड में नाम और सरनेम बदल पाएंगे| 

आज की इस जानकारी को आपके साथ शेयर करने का हमारा सिर्फ यही मकसद है कि आपको जानकारी प्राप्त करने के लिए अलग-अलग वेबसाइट पर जाने की जरूरत ना पड़े और आपको एक ही जगह से adhaar card me name kaise badle online की सारी जानकारी मिल जाए ताकि आपके समय की बर्बादी भी ना तो चलिए दोस्तों अब हम शुरू करते हैं।

आधार कार्ड में नाम ऑनलाइन कैसे बदले 2023 – Aadhar Card me Name Change Kaise Kare?

अब आधार कार्ड में नाम ऑनलाइन बदलना बिल्कुल ही आसान हो गया है| अपने आधार कार्ड में अपना नाम या सरनेम बदलने के लिए आपको नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना है।

Step 1. UIDAI का new online portal open करना है| 

सबसे पहले आपने UIDAI new वेबसाइट पर जाना है और वहां पर myAadhaar पर क्लिक करके myAadhaar website पर जाना है|

Step 2. My Aadhaar UIDAI ऑनलाइन पोर्टल में “Login” करना है|

फिर आप ने login करने के लिए वहां पर अपना 12 अंकों का आधार नंबर भरना है और साथ में कैप्चा कोड भरने के बाद send otp के बटन पर क्लिक करना है| उसके बाद आपके आधार कार्ड रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक otp आएगा| उस otp को वेबसाइट में भरने के बाद आप ने वेबसाइट में login करना है।

Step 3. अब “Online Update Service” option को सेलेक्ट करना है|

वेबसाइट में login करने के बाद dashboard पर आपको काफी सारी ऑप्शन दिखेंगी| जिसमें से आप ने “Online Update Service” के ऑप्शन पर क्लिक करना है|

आधार कार्ड में नाम ऑनलाइन कैसे बदले

Step 4. अब “Update Aadhaar Online” को सेलेक्ट करना है|

अब आप अगले पेज पर चले जाएंगे| जहां पर आपको 2 ऑप्शन दिखाई देंगे| जिसमें से आप ने “Update Aadhaar Online” की ऑप्शन को सिलेक्ट करना है| उसके बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जहां पर आपको काफी सारी इंफॉर्मेशन लिखी हुई दिखाई देगी| जिसे आपको पढ़ना है और “Proceed To Update Aadhaar” के ऑप्शन पर क्लिक करना है| 

आधार कार्ड में नाम ऑनलाइन कैसे बदले

Step 5. अब नाम अपडेट के लिए “Name” option को सेलेक्ट करना है|

उसके बाद आप एक ओर नए पेज पर चले जाएंगे| जहां पर आपको काफी सारे ऑप्शन दिखेंगे| जिसमें से आप ने “Name” के ऑप्शन पर क्लिक करना है| Name के ऑप्शन के साथ आपको 1 update left लिखा हुआ दिखाई देगा| क्योंकि अभी कुछ समय पहले ही Name correction से संबंधित नियम में कुछ अपडेट किया गया है| जिसके अनुसार आप सिर्फ एक बार अपने नाम को चेंज कर सकते हैं| नाम सेलेक्ट करने के बाद आप ने “Proceed To Update Aadhaar” के ऑप्शन पर क्लिक करना है|

आधार कार्ड में नाम ऑनलाइन कैसे बदले

Step 6. अब अपना नया नाम भरना है जो अन्य दस्तावेजों में सही है भरना है|

फिर आपके सामने आपका current name लिखा हुआ दिखाई देगा और नीचे आप ने अपना नया नाम भरना है|

Step 7. अब नया नाम अपडेट करने के लिए दस्तावेज अपलोड करना है|

अब आप ने अपने document को अपलोड करने के लिए सेलेक्ट करना है| आप डॉक्यूमेंट में अपना वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड किसी को भी अपलोड करना है| डॉक्यूमेंट को अपलोड करते समय आप ने इस बात का ध्यान रखना है कि आपका डॉक्यूमेंट clear होना चाहिए ताकि उसको अपलोड होने में कोई दिक्कत ना हो| अपलोड पूरा होने के बाद आप ने “NEXT” बटन पर क्लिक करना है|

आधार कार्ड में नाम ऑनलाइन कैसे बदले

फिर आपके सामने आपका नया नाम english और hindi में लिखा हुआ दिखेगा| उसके साथ में आपका अपलोड किया हुआ document भी दिखेगा| अगर आप अपने document या किसी अन्य जानकारी में कोई बदलवा करना चाहते है तो आप edit बटन पर क्लिक कर सकते है| अब आपको नीचे दिए दोनों ऑप्शन tik करना है और “Next” बटन पर क्लिक करना है|

आधार कार्ड में नाम ऑनलाइन कैसे बदले

Step 8. अब नया नाम अपडेट करने के लिए ऑनलाइन 50 रूपए देने है|

फिर आप से 50 रुपये की payment करने के लिए कहा जाएगा| आप ने नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करके “make payment” के बटन पर क्लिक करना है|

आधार कार्ड में नाम ऑनलाइन कैसे बदले

आप अपनी पेमेंट करने के लिए debit card, credit card, upi, paytm, net banking किसी भी payment mode का इस्तेमाल कर सकते हैं|

आधार कार्ड में नाम ऑनलाइन कैसे बदले

Step 9. अब Acknowledgment Slip डाउनलोड करनी है|

जब आपकी पेमेंट हो जाएगी उसके बाद आप के पास acknowledgement slip आ जाएगी| जिसे आप को PDF में डाउनलोड करना हैं| आपको pdf फाइल में अपना आधार नंबर, invoice number, amount जैसी सारी जानकारी दिखाई देगी| 

अगर आप अपनी रिक्वेस्ट को देखना चाहते है तो उसके लिए आप वेबसाइट के डैशबोर्ड में जाएंगे और वेबसाइट में नीचे scroll करने के बाद आपके द्वारा की गई सारी requests आपको दिखाई दे जाएंगी| इस प्रकार आप घर बैठे आधार कार्ड में नाम चेंज कर पाएंगे|

आधार कार्ड में नाम सुधारने के लिए क्या डॉक्यूमेंट चाहिए?

आधार कार्ड में नाम सुधारने के लिए आप नीचे बताये गए किसी भी डॉक्यूमेंट का इस्तेमाल कर सकते है|

PAN Card
Paasport
Ration Card
Voter ID Card
Nrega Card
Driving License

आधार कार्ड संबंधी अन्य पोस्ट

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर कौनसा है कैसे चेक करें?
आधार कार्ड में फोटो चेंज कैसे करें ऑनलाइन?
नाम से आधार कार्ड कैसे निकाले?
चेहरे से आधार कार्ड डाउनलोड कैसे करें?
घर बैठे मिनटों में आधार कार्ड में एड्रेस चेंज कैसे करें?

Conclusion

अब आप जान चुके हैं कि आधार कार्ड में नाम ऑनलाइन कैसे बदलें, आधार कार्ड में नाम अपडेट कैसे करें ऑनलाइन| उम्मीद करते हैं कि हमारे द्वारा शेयर करी गई जानकारी को पढ़ने के बाद आप भी अपने मोबाइल फोन या कंप्यूटर सिस्टम की मदद से घर बैठे ही अपने नाम को बदल पाएंगे| अगर आपको हमारे द्वारा शेयर करी गई जानकारी पसंद आई है या फिर आप हमे कोई राय देना चाहते हैं तो नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट कर सकते हैं| 

FAQ (Frequently Asked Questions)

आधार कार्ड में नाम अपडेट हुआ है कि नहीं कैसे पता करें?

आधार कार्ड में नाम अपडेट हुआ है या नहीं उसे पता करने के लिए आप ने माय आधार पोर्टल पर जाना है और वहां पर login करना है| उसके बाद आपको डैशबोर्ड में नीचे स्क्रॉल करना है| वहां पर आपके द्वारा की गई सारी रिक्वेस्ट दिखाई देंगी| जिससे आपको पता चल जाएगा कि आपकी रिक्वेस्ट कंप्लीट हो गई है या नहीं| यानी कि आपका नाम अपडेट हो गया है या अभी pending है।

आधार कार्ड में नाम परिवर्तन कितने दिनों में हो जाता है?

आधार कार्ड में नाम परिवर्तन के लिए जब आप रिक्वेस्ट करते हैं तो उस रिक्वेस्ट के 5 से 7 दिन के अंदर अंदर आधार कार्ड में आपका नया नाम अपडेट हो जाता है

आधार कार्ड में नाम अपडेट करने के लिए कितने पैसे लगते हैं?

आधार कार्ड में नाम अपडेट करने के लिए आपको 50 रुपए फीस देनी होती है| यह फीस आफ डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, UPI, नेट बैंकिंग, PayTM किसी भी ऑनलाइन mode के जरिए दे सकते हैं।

क्या UIDAI से फ्री में आधार कार्ड में नाम ऑनलाइन बदलवा सकते हैं

नहीं ऐसा मुमकिन नहीं है जब आप UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आधार कार्ड में नाम अपडेट करने के लिए रिक्वेस्ट जनरेट करते हैं तो आपको 50 रुपये फीस देनी होती है| उसके बाद ही आपका mane update करने का प्रोसेस कंप्लीट होता है।

बिना OTP के आधार में अपना नाम कैसे अपडेट करें?

बिना OTP के आप आधार में अपना नाम अपडेट नहीं कर सकते हैं| क्योंकि आधार कार्ड में नाम अपडेट करने के लिए आपको myAadhaar पोर्टल में लॉगइन करना होता है और लॉगइन आप तब ही कर सकते हैं जब आपके पास आधार कार्ड में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर होगा| क्योंकि उस मोबाइल नंबर पर आपको एक ओटीपी आता है| जिसे भरने के बाद ही आप वेबसाइट में लॉगिन होते हैं|

कोई भी व्यक्ति अपने आधार कार्ड में कितनी बार नाम बदल सकता है?

UIDAI के वर्तमान नियमों के अनुसार आधार धारक सिर्फ एक बार ही आधार कार्ड में अपना नाम बदल सकता है| 

क्या बिना प्रूफ के आधार कार्ड में नाम बदल सकते हैं?

नहीं बिल्कुल भी नहीं, आधार कार्ड में नाम बदलने के लिए आपको myAadhaar पोर्टल पर अपना डॉक्यूमेंट अपलोड करना होता हैं| उसके बाद ही आपका नाम बदला जाता है| 

आधार कार्ड में नाम चेंज करने के लिए कौन सा प्रूफ चाहिए?

आधार कार्ड में नाम चेंज करने के लिए आप अपना कोई भी आईडी प्रूफ जैसे कि वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड किसी को भी अपलोड कर सकते हैं| उसके बाद ही आपका आधार कार्ड में नाम बदलने के process शुरू किया जाता है