क्या आपको मालूम है कि भारत में कुल कितने राज्य है 2021 अगर नहीं तो आज हम आपको बताएगे की भारत में कुल कितने राज्य है। यह बात तो हम सभी जानते ही है की भारत एक विशाल देश है। अगर बात क्षेत्रफल की करी जाये तो भारत क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया में सातवे स्थान पर आता है और रूस क्षेत्रफल में दुनिया का सबसे बड़ा देश है। और अगर हम बात भारत की जनसंख्या की करें तो भारत जनसंख्या के मुताबिक चीन के बाद दूसरे स्थान पर आता है। भारत की कुल जनसंख्या 1 अरब 38 करोड़ है जो की लगातार बढ़ती ही जा रही है। तो ऐसे में सबसे बड़ी मुश्किल यह आती है की ऐसे पुरे भारत को चलना और तरक्की के रस्ते पर लेकर जाना बहुत मुश्किल है। इसी लिए भारत को राज्यों में बांटा गया है।
Table of Contents
भारत में कुल कितने राज्य है? और वह कोनसे है?
वर्तमान भारत को 28 राज्यों और 9 केंद्र शासित प्रदेशो के रूप में बांटा गया है। साल 2014 से पहले भारत में 27 राज्य हुआ करते थे लेकिन 4 जून 2014 में एक न्य राज्य जोड़ा गया जिसका नाम तेलगाना है। तेलगाना राज्य बनने से पहले आंध्रप्रदेश का हिस्सा हुआ करता था। भारत को राज्य में उनकी भाषा, संस्कृति, और इतिहास के आधार पर बांटा गया है। भारत में राज्य को उनकी भाषा, संस्कृति, और इतिहास के आधार पर बांटा गया है। हर राज्य में अलग अलग भाषा और रेहन सेहन देखने को मिलता है। और भारत में ज्यादातर राज्यों में राजकीय भाषा के साथ हिंदी भाषा बोली जाती है।
भारत के सभी राज्यों के नाम और उनकी राजधानी कौनसी है?
नीचे दी गयी सूची से आप जान सकते है भारत में कौन कौन से राज्य है और उनकी राजधानी का क्या नाम है|
क्र न | राज्य के नाम हिंदी में | राज्य के नाम इंग्लिश में | राजधानी | जनसँख्या |
1 | आंध्र प्रदेश | Andhra Pradesh | हैदराबाद | 49506799 |
2 | अरुणाचल प्रदेश | Arunachal Pradesh | ईटानगर | 1,097,968 |
3 | असम | Assam | दिसपुर | 26,655,528 |
4 | बिहार | Bihar | पटना | 82,998,509 |
5 | छत्तीसगढ़ | Chhattisgarh | रायपुर | 20,833,803 |
6 | गोआ | Goa | पणजी | 1,347,668 |
7 | गुजरात | Gujarat | गांधीनगर | 50,671,017 |
8 | हरियाणा | Haryana | चंडीगढ़ | 21,144,564 |
9 | हिमाचल प्रदेश | Himachal Pradesh | शिमला | 6,077,900 |
10 | झारखंड | Jharkhand | रांची | 26,945,829 |
11 | कर्नाटक | Karnataka | बेंगलुरू | 52,850,562 |
12 | केरल | Kerala | तिरुवनंतपुरम | 31,841,374 |
13 | मध्य प्रदेश | Madhya Pradesh | भोपाल | 60,348,023 |
14 | महाराष्ट्र | Maharashtra | मुंबई | 96,878,627 |
15 | मणिपुर | Manipur | इंफाल | 2,166,788 |
16 | मेघालय | Meghalaya | शिलांग | 2,318,822 |
17 | मिज़ोरम | Mizoram | आइजोल | 888,573 |
18 | नागालैंड | Nagaland | कोहिमा | 1,990,036 |
19 | ओडिशा | Odisha | भुवनेश्वर | 36,804,660 |
20 | पंजाब | Punjab | चंडीगढ़ | 24,358,999 |
21 | राजस्थान | Rajasthan | जयपुर | 56,507,188 |
22 | सिक्किम | Sikkim | गंगटोक | 540,851 |
23 | तमिलनाडु | Tamil Nadu | चेन्नई | 62,405,679 |
24 | तेलंगाना | Telangana | हैदराबाद | 76,210,007 |
25 | त्रिपुरा | Tripura | अगरतला | 3,199,203 |
26 | उत्तर प्रदेश | Uttar Pradesh | लखनऊ | 166,197,921 |
27 | उत्तराखंड | Uttarakhand | देहरादून | 8,489,349 |
28 | पश्चिम बंगाल | West Bengal | कोलकाता | 80,176,197 |
आंध्र प्रदेश
आंध्र प्रदेश भारत के दक्षिण पूर्वी तट पर बसा हुआ है। यह भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। आंध्र प्रदेश में एक महत्वपूर्ण बौद्ध केंद्र भी बना हुआ है।
अरुणाचल प्रदेश
अरुणाचल प्रदेश भारत का एक कम जनसंख्या वाला राज्य है ये भारत के उत्तर पूर्वी हिस्से में बसा हुआ है। यह राज्य हरे जंगलों और प्राचीन सुंदरता के लिए भी जाना जाता है। अरुणाचल प्रदेश को उगते सूरज की भूमि भी कहा जाता है।
असम
असम भारत के उत्तर पूर्वी हिस्से में बसा हुआ एक राज्य है। असम अन्य उत्तर पूर्वी भारतीय राज्यों से भी घिरा हुआ है। असम भारत का एक ऐसा राज्य है जो चारों तरफ से पर्वतों से घिरा हुआ है।
बिहार
बिहार ऐतिहासिक रूप से और सांस्कृतिक रूप से चमकदार और एक समृद्ध भारतीय राज्य है। बिहार का बौद्ध धर्म और जैन धर्म के साथ एक गहरा संबंध है, जिसकी वजह से यहाँ दुनिया भर से तीर्थयात्री आते है और इसी वजह से बिहार तीर्थयात्रियों को काफी आकर्षित भी करता है। इसके अलावा बिहार सबसे पवित्र बोधि वृक्ष का घर है जिसके तहत राजकुमार सिद्धार्थ ने ज्ञान प्राप्त करने के लिए ध्यान दिया था।
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ भारत का 24वां राज्य है। इसका गठन 1 नवम्बर 2000 को हुआ था। इससे पहले यह मध्य प्रदेश के अंदर आता था। छत्तीसगढ़ का नाम इसके 36 गड़ो की वजह से रखा गया था परन्तु वर्तमान में इसे गड़ो में वृद्धि होने के बाद भी इसका नाम नहीं बदला गया। छत्तीसगढ़ भारत में आपकी छुट्टियों की योजना बनाने के लिए एक आश्चर्यजनक Destination बना हुआ है।
गोवा
गोवा क्षेत्रफल में भारत का सबसे छोटा राज्य है। और जनसंख्या के अनुसार चौथा सबसे छोटा राज्य है। गोवा दुनिया भर में आपने सुन्दर समुन्दर के किनारे और Beeches की वजह से जाना जाता है। और यहाँ दुनिया भर से लोग इन समुद्री किनारों का आनंद उठाने के लिए आते है।
गुजरात
गुजरात भारत के पश्चिमी में स्थित एक राज्य है। और इसकी उत्तरी-पश्चिमी सीमा जो पाकिस्तान से लगी है एक अंतर्राष्ट्रीय सीमा है। गुजरात के उत्तर पूर्व में राजस्थान और मध्य प्रदेश राज्य हैं। और दक्षिण में महाराष्ट्र राज्य है। इसके पश्चिमी-दक्षिणी सीमा अरब सागर बनाता है। इसके अलावा गुजरात अपने राजसी किलों, पवित्र मंदिरों, और राष्ट्रीय उधानो के लिए भी जाना जाता है।
हरियाणा
हरियाणाभारत के उत्तर भारत में बसा हुआ राज्य है जिसकी राजधानी चंडीगढ़ है और इसके अलावा भारत की राजधानी दिल्ली भी तीन तरफ से हरियाणा से घिरा हुआ है। हरियाणा की सीमाएं उत्तर में पंजाब, हिमाचल प्रदेश और दक्षिण में राजस्थान से जुड़ी हुई है।
हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश भारत के उत्तर पश्चिमी हिस्से में बसा हुआ एक राज्य है। इसके उत्तर में जम्मू कश्मीर और लद्दाख स्थित है और दक्षिण पश्चिम में पंजाब दक्षिण में हरियाणा और उत्तर प्रदेश बसे हुए है। हिमाचल अपनी खूबसूरत बर्फीली चटानो और हरे भरे पहाड़ो के लिए जाना जाता है और यह खूबसूरती पर्यटकों को अपनी आकर्षित करती है। हिमाचल को देवभूमि भी कहा जाता है।
झारखंड
झारखंड वनभूमि के नाम से भी जाना जाता है। यह प्रकृति पसंद लोगो के लिए एक स्वर्ग से कम नहीं है। झारखंड अपनी खूबसूरत पहाड़ियों, खूबसूरत झरने, हरियाली और संस्कृति के लिए जाना जाता है। झारखंड में 32 जनजातीय है जिनमे संथाल, ओरेन, खरिया, मुंडा, गोंड, कोल इत्यादि शामिल हैं। झारखंड के उत्तर में बिहार, दक्षिण में ओडिशा, पश्चिम में उत्तर प्रदेश एवं छत्तीसगढ़, और पूर्व में पश्चिम बंगाल है।
कर्नाटक
कर्नाटक दक्षिण भारत का एक राज्य है। पहले यह मैसूर राज्य कहलाता था। स्वाद, परिदृश्य, इतिहास, ज्वलंत संस्कृतियों और नृत्य जाना जाता हैं। इसके अलावा कर्नाटक अपने राजसी आभा के साथ लाखों लोगों के दिल जीतता है।
केरल
केरल भारत का सबसे सुंदर राज्य है जो अपनी प्रतिष्ठित संस्कृति और प्रकृति के लिए जाना जाता है। मलयालम केरल की मुख्य भाषा है। केरल का कला और संस्कृति में विशेष महत्व है, केरल में कई कलाओं तो युद्ध कला से भी प्रेरित है, केरल की कलाओं को दो वर्गों में बाँट सकते हैं एक दृश्य कला और दूसरी श्रव्य कला।
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश क्षेत्रफल के अनुसार भारत का सबसे बड़ा राज्य है। और इसकी राजधानी भोपाल है। मध्य प्रदेश हीरे और ताम्बे का सबसे बड़ा भंडार है। मध्यप्रदेश अपने पर्यटन के लिए मशहूर है। भीमबेटका, चोली, महेश्वर मंडलेश्वर, पंचवटी, ग्वालियर का किला, खजुराहो, साँची स्तूप और उज्जैन रीवा जलप्रपात मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल हैं।
महाराष्ट्र
महाराष्ट्र की गिनती भारत के सबसे समृद्ध और धनी राज्यों में की जाती है। महाराष्ट्र सभी आयु वर्ग के यात्रियों को आकर्षित करता है। सपनों के शहर मुंबई, लोनावाला, महाबलेश्वर और खंडला जैसे कुछ मोहक पहाड़ी स्टेशनों पर महाराष्ट्र में प्रलोभन की कोई कमी नहीं है।
मणिपुर
मणिपुर भारत का एक पूर्वोत्तर राज्य है। मणिपुर को भारत का स्विट्ज़रलैंड कहा जाता है। यहाँ पर प्रकृति के हर अनुभव को महसूस किया जा सकता है। यहाँ के घने जंगल , रोलिंग पहाड़ियों और दूर तक फैले हुए पन्ना चाय बागान इसकी सुंदरता को और बढ़ा देते हैं।
मेघालय
मेघालय बांग्लादेश के मैदानों से असम घाटी को अलग करते हुए, मेघालय उत्तर पूर्व भारत का सबसे अमूल्य रत्न बना हुआ है जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। मेघालय का ग्रामीण जीवन एवं ग्राम पूर्वोत्तर की पर्वतीय जीवनशैली के दर्शन कराते हैं। यह एक ऐसा गांव है जो भारत-बांग्लादेश सीमा पर स्थित है, जिसे मावलिन्नांग कहते हैं।
मिजोरम
मिजोरम भारत का एक उत्तर पूर्वी राज्य है। जो दक्षिण में म्यांमार और पश्चिम में बांग्लादेश और त्रिपुरा के बीच स्थित है। और साक्षरता का सबसे ज्यादा दर मिजोरम का है। मिजोरम भारत का 23 वा राज्य है और यह एक पर्वतीय राज्य है।
नागालैंड
नागालैंड भारत के उत्तर पूर्व में बसा हुआ एक राज्य है। और यह भारत का 13 वा राज्य बना। नागालैंड में कुल 16 जनजातीय रहती है जो अपने खाने, भाषा, पहनावे की वजह से एक दूसरे से अलग है। नागालैंड भारत के उन तीन राज्यों में आता है जहां ईसाई धर्म के लोगों की जनसंख्या बहुत ज्यादा है।
ओडिशा
ओडिशा भारत के उत्तरी तट पर बसा हुआ एक दिलचस्प राज्य है। यह राज्य मुख्य रूप से ग्रामीण है। यहाँ पर पर्यटन बहुत काम आते है इसलिए यह भारत के सबसे कम दौरे वाले राज्यों में से एक है।
पंजाब
पंजाब भारत देश का सबसे समृद्ध राज्य है। पंजाब को पांच नदियों की भूमि के रूप में भी जाना जाता है और यह कृषि के लिए और भूमि के लिए भी मशहूर है। पंजाब को सिख धर्म का घर भी कहा जाता है। यहाँ रहने वाले लोग पंजाबी भाषा का ज्यादा इस्तेमाल करते है और यह के सिख मर्द ज्यादातर चमकदार कपड़ो के साथ पगड़ी पहने हुए होते है।
राजस्थान
राजस्थान क्षेत्रफल को मुताबिक भारत का सबसे बड़ा राज्य है। इसकी अंतर्राष्ट्रीय सीमा पाकिस्तान के साथ लगती है। राजस्थान के लगभग हर शहर को अलग अलग रंगो के नाम से प्रसिद्ध है जैसे कि जयपुर गुलाबी, उदयपुर सफ़ेद, झालावाड़ बेगानी और जोधपुर की पुह्चन नीला रंग है। इसके अलावा राजस्थान कई सरे प्राचीन किलों वाला राज्य है जैसे की हवा महल, लेक पैलेस, गोरबंद पैलेस, उम्मीद भवन पैलेस जैसे बड़ी संख्या में किले है। इसके अलावा भानगढ़ का किला राजस्थान में सबसे डरावनी जगहों में से एक है।
सिक्किम
अगर हम आबादी की बात करें तो भारत की सबसे ज्यादा आबादी उत्तर प्रदेश राज्य में है। और भारत का सबसे कम आबादी वाला राज्य सिक्किम है। अगर क्षेत्रफल की बात करें तो राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य है। और यह भारत के पश्चिमी हिस्से में बसा हुआ है और इसकी सीमा भारत के पडोसी देश पाकिस्तान से मिलती है। और गोवा भारत का क्षेत्रफल की हिसाब से सबसे छोटा राज्य है।
तमिलनाडु
तमिलनाडु भारत के दक्षिण में स्थित एक राज्य है। तमिलनाडु में मुख्य वयवसाय कृषि है। जहा के सैकड़ों नारियल के पेड़, सुंदर तटीय किनारा, राजसी मंदिर, सांस्कृतिक विरासत और वन्य अभयारण्य तमिलनाडु को सैलानियों की पसंदीदा जगह बनाते हैं।
त्रिपुरा
त्रिपुरा भारत के उत्तरी पूर्वी सीमा पर बसा हुआ एक राज्य है| यह भारत के सबसे छोटे राज्यों में से तीसरे स्थान पर है| इसके उत्तर, दक्षिण, और पश्चिम में बांग्लादेश है| और यहां की मुख्य भाषा बंगाली और त्रिपुरी है| त्रिपुरा क्षेत्र में के शताब्दियों तक त्रिपुरी राजवंश ने राज किया है| इसके अलावा त्रिपुरा प्रकृति प्रेमियों को काफी पसंद आता है क्योंकि इसका आधे से ज्यादा भाग जंगलों से घिरा हुआ है| और यहाँ का मुख्य उद्योग हैंडलूम बुनाई का है|
तेलंगाना
तेलंगाना भारत का 29 वा राज्य बना पहले यह आंध्र प्रदेश में हुआ करता था| और 10 सालों के लिए हैदराबाद को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना को संयुक्त राजधानी बनाया जाएगा| 18 फरवरी 2014 को पहले लोक सभा से तेलंगाना को पारित कर दिया गया था लेकिन फिर २ दिन के बाद इसे मंजूरी मिल गई| इसके अलावा तेलंगाना के आकर्षण के केंद्र यहाँ पर बने शानदार गुबंद, मस्जिदे, किले और मीनार आवास है|
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश भारत का सबसे ज्यादा आबादी वाला राज्य है| और यहाँ लगभग 20 करोड़ लोग रहते है| उत्तर प्रदेश के उत्तर में राज्य के उत्तर में हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, पश्चिम में हरियाणा, उत्तराखण्ड और राजस्थान बसे हुए है, पूर्व में बिहार तथा झारखंड और दक्षिण में मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ राज्य स्थित हैं। और उत्तर में नेपाल की सीमा साथ लगती है| और उत्तर प्रदेश का इतिहास बहुत दिलचस्प है| उत्तर वैदिक काल में इसे ब्रह्मर्षि देश और मध्य देश के नाम से जाना जाता था| उत्तर प्रदेश ऐतिहासिक कहानियों की धरती है यह विभिन्न धर्मों और संस्कृतियों की भूमि है|
उत्तराखंड
उत्तराखंड भारत के उत्तर में बसा हुआ राज्य है और इसका निर्माण कई सालो के आंदोलन के बाद 7 नवम्बर 2000 को भारत के 27 वे राज्य के रूप में हुआ पहले उत्तराखंड साल 2000 से 2007 तक उत्तरांचल के नाम से जाना जाता था| उत्तराखंड भारत के विभिन्न धार्मिक स्थलों, भक्ति और तीर्थयात्रा के सबसे पवित्र और अनुकूल राज्य के रूप में जाना जाता है| इसके अलावा उत्तराखंड की सीमाएं उत्तर में तिब्बत और पूर्व में नेपाल से लगी हुई है| और देहरादून उत्तराखंड की राजधानी होने के साथ साथ सबसे बड़ा शहर है|
पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल भारत के पूर्वी दिशा में बसा हुआ एक राज्य है और इसके पड़ोस में सिक्कम, भूटान, नेपाल, असम, ओड़िसा, बिहार और झारखण्ड स्थित है| और इस राज्य में बोले जाने वाली भाषा बांग्ला है| यहाँ पर संगीत, नृत्य और संस्कृति की लंबी परम्परि रही है और यहाँ बड़े ही उत्साह के साथ इन्हे मनाया जाता है| और क्रिकेट और फुटबॉल यहाँ के प्रमुख खेल है|
भारत में क्षेत्रफल के मुताबिक राज्यों की क्या स्थिति है?
भारत में क्षेत्रफल के मुताबिक सबसे बड़ा राज्य राजस्था है और इसका क्षेत्रफल 342269 वर्ग किलोमीटर है और क्षेत्रफल में सबसे राज्य गोवा है और इसका क्षेत्रफल 3702 वर्ग किलोमीटर है|
हम आपको भारत के सबसे ज्यादा क्षेत्रफल वाले 5 राज्य के नाम बताएगे|
राज्य के नाम | क्षेत्रफल वर्ग किलोमीटर |
राजस्थान | 68548437 |
मध्य प्रदेश | 308252 |
महाराष्ट्र | 307713 |
उत्तर प्रदेश | 243286 |
गुजरात | 196024 |
भारत में जनसंख्या के मुताबिक राज्यों की क्या स्थिति है?
भारत में जनसंख्या के मुताबिक उत्तर प्रदेश सबसे बड़ा राज्य है और सिक्किम भारत का सबसे कम जनसँख्या वाला राज्य है| साल 2011 की जनगणना के अनुसार उत्तर प्रदेश की जनसँख्या 199812341 थी और सिक्किम की जनसँख्या 610577 थी|
जनसँख्या के अनुसार भारत के 5 सबसे बड़े राज्य की जानकारी नीचे दी गई है|
राज्य के नाम | जनसँख्या |
उत्तर प्रदेश | 199812341 |
महाराष्ट्र | 112374333 |
बिहार | 104099452 |
पश्चिम बंगाल | 91276115 |
मध्य प्रदेश | 72626809 |
भारत में कुल कितने केंद्र शासित प्रदेश हैं?
हम आपको बताना चाहेंगे की पहले भारत में पहले राज्य ज्यादा हुआ करते थे लेकिन फिर बाद में यहाँ राज्य की संख्या काम कर दी गयी और केंद्र शासित प्रदेश बना दिए गए| अभी वर्तमान भारत में कुल 28 राज्य और 9 केंद्र शासित प्रदेश है और साल 2019 में सरकार ने जम्मू और कश्मीर के आर्टिकल 370 को हटा दिया और उसे केंद्र शासित प्रदेश बना दिया| इसी तरह भारत में 2 नए केंद्र शासित प्रदेश बने इस से पहले भारत में 7 केंद्र शासित प्रदेश है हुआ करते थे फिर बाद में जम्मू एंड कश्मीर और लद्दाख घोषित होने के बाद इंडिया में कुल 9 केंद्र शासित प्रदेश हो गए है| अब हम आपको बताएँगे कि वह 9 केंद्र शासित प्रदेश कौन सा है और उनकी राजधानी का क्या नाम है|
क्र न | केंद्र शासित प्रदेश | जनसँख्या |
1 | अंडमान और निकोबार द्वीप समूह | 356,152 |
2 | चंडीगढ़ | 900,635 |
3 | दादरा और नगर हवेली | 220,490 |
4 | दमन और दीऊ | 158,204 |
5 | लक्षद्वीप | 60,650 |
6 | पुदुचेरी | 974,345 |
7 | दिल्ली | 13,850,507 |
8 | जम्मू और कश्मीर | 10,143,700 |
9 | लद्दाख |
केंद्र शासित प्रदेशो के नाम याद करने का तरीका क्या है?
केंद्र शासित प्रदेशो के नाम याद करने का तरीका बिलकुल आसान है और बस यह 2 lines याद रखनी है|
“चलो दिल देदो आप जाके लद्दाख में
दादी जल्दी चलो आप”
च – चंडीगढ़
लो – लक्षद्वीप
दिल – दिल्ली
दे – दादर और नगर हवेली
दो – दमन दीव
आ – अंडमान निकोबार द्वीपसमूह
प – पुडुचेरी
जाके – जम्मू कश्मीर
लद्दाख – लद्दाख
में – मूक शब्द
भारत में केंद्र शासित प्रदेश कैसे बने?
हम सभी जानते है की अब भारत में कुल 9 केंद्र शासित प्रदेश है परन्तु यह केंद्र शासित प्रदेश ही क्यों बनाये गए राज्य क्यों नहीं? तो इसके पीछे भी एक वजह है| तो वह वजह यह है की या तो आज़ादी के समय यह भारत के अंग नहीं थे अगर थे तो यह इतने छोटे थे की इन्हे राज्य बनाना उचित नहीं समजा गया| और फिर जब 1956 में पुनर्गठन आयोग की स्थापना की हुई तो उस समय कुछ ऐसे क्षेत्र राजनितिक और प्रशाशनिक तौर पर इतने अस्थिर थे की उन्हें राज्य नहीं बनाया जा सकता था इसलिए फिर उन्हें केंद्र शासित प्रदेश (Unioin Territory) घोषित कर दिया गया|
जैसे की हमने आपको भारत में कुल कितने राज्य है और कितने केंद्रशासित प्रदेश है के बारे में बताया है और यह भी बताया है भारत में राजस्थान क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे बड़ा राज्य है और इसकी अंतर्राष्ट्रीय सीमा भारत के पडोसी देश पाकिस्तान से मिलती है| गोवा भारत का सबसे काम क्षेत्रफल वाला राज्य है और अगर जनसँख्या की बात करे तो उत्तर प्रदेश भारत का सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला राज्य है और सबसे कम जनसंख्या वाला राज्य सिक्किम है|
हमारी यह पोस्ट पड़ने के बाद बहुत से ऐसे लोग होंगे जिनको पहले बहरत में कुल कितने राज्य है और कितने केंद्रशासित प्रदेश के बारे में नहीं मालूम था और यह पड़ने के बाद आपको अपने सारे प्रशो के उत्तर मिल गए होंगे और अब हम उम्मीद करते है की आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आई होगी और लाभदायक भी लगी होगी| और आप अपनी राय बताने के लिए हम कमेंट दे कर सकते है|
ये भी पढ़े:
भारत के 10 सबसे गरीब राज्य कोनसे है?
वर्तमान 2021 में पाकिस्तान की जनसँख्या कितनी है?
10 दुनिया के सबसे अमीर आदमी कौन है?
FAQ (Frequently Asked Questions)
2020 के अनुसार भारत में केंद्र शासित प्रदेश कितने हैं ?
2020 के अनुसार भारत में केंद्र 9 शासित प्रदेश हैं|
भारत में अब कितने राज्य और केंद्र शासित प्रदेश हैं?
भारत में अब 29 राज्य और 09 केंद्र शासित प्रदेश हैं|
भारत का सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश कौन सा है?
जम्मू एंड कश्मीर क्षेत्रफल के अनुसार भारत का सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश है|
1950 में भारत में कितने राज्य थे?
1950 में भारत में 14 राज्य थे|
सबसे नया केंद्र शासित प्रदेश कौन सा है?
सरकार ने 2019 में जम्मू एंड कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाकर जम्मू एंड कश्मीर और लद्दाख को नए केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया|
क्षेत्रफल के मुताबिक भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है?
क्षेत्रफल के मुताबिक राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य है|
क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे बड़ा और सबसे छोटा राज्य कौन सा है?
क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान और सबसे छोटा राज्य गोवा है|
भारत में सबसे पहला राज्य कौन सा बना था?
बिहार भारत में सबसे राज्य बना था|
1947 में भारत में कितने राज्य थे?
1947 में भारत में 17 राज्य थे|
2021 में भारत में कितने राज्य है?
2021 में भारत में 28 राज्य है|
भारत में कितने जिले हैं?
भारत में कुल 726 जिले हैं|
भारत का क्षेत्रफल मुताबिक सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश कोनसा है?
भारत का क्षेत्रफल के मुताबिक अंडमान निकोबार द्वीपसमूह सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश है|
भारत का जनसँख्या मुताबिक सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश कोनसा है?
भारत का जनसँख्या मुताबिक दिल्ली सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश है|
भारत का सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश कौन सा है?
भारत का क्षेत्रफल और जनसंख्या मुताबिक लक्षद्वीप सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश है|
भारत में ऐसा कौन सा राज्य है जिसकी सीमा 2 देशों और 7 राज्यों के साथ मिलती है?
आसाम भारत का ऐसा राज्य है|