दोस्तों क्या आप भी LIFO के बारे में जानना चाहते हैं कि LIFO क्या होता है? LIFO का फुल फॉर्म क्या है? अगर आप इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स है तब तो आपने LIFO के बारे में पहले भी सुन रखा होगा| अगर आप इंजीनियरिंग के स्टूडेंट नहीं है और आप LIFO के बारे में नहीं जानते हैं तो हमारे इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें क्योंकि इस पोस्ट में हम आपको LIFO क्या है? LIFO का फुल फॉर्म क्या है? LIFO का इस्तेमाल कहां किया जाता है? इन सभी के बारे में जानकारी शेयर करने जा रहे हैं तो चलिए दोस्तों अब हम शुरू करते हैं।
Table of Contents
LIFO का फुल फॉर्म क्या है?
LIFO का फुल फॉर्म Last in First Out है|
LIFO क्या है?
LIFO data processing का एक तरीका है| जिसमें last item को सबसे पहले बाहर निकाला जाता है| मतलब कि जिस item को सबसे आखिर में डाला जाता है उसी item को सबसे पहले बाहर निकाला जाता है| इसके नाम से यह साफ होता है कि जो आइटम लास्ट में अंदर जाएगी वहीं item first बाहर आएगी| यह FIFO का बिल्कुल उल्टा होता है क्योंकि फीफो का फुल फॉर्म first in first out है| जिसके हिसाब से जिस item को first enter करा जाता है उसी item को first बाहर भी निकाला जाता है।
हम आपको उदाहरण के साथ LIFO के बारे में समझाने की कोशिश करते हैं| आपने deck of cards के बारे में सुना ही होगा जिसमें एक कार्ड के ऊपर दूसरा कार्ड फिर तीसरा कार्ड ऐसे कार्ड को लगाया जाता है| जब हम deck को को fully stack करते हैं तो पहले कार्ड के ऊपर दूसरा, दूसरे के ऊपर तीसरा, तीसरा के ऊपर चौथा कार्ड लगाते है| जब deck of cards फुल हो जाता है तब हम धीरे-धीरे उसमें से कार्ड निकालना शुरू करते हैं| परंतु जब यह कार्ड निकाले जाते हैं तो सबसे ऊपर से निकालना शुरू करते हैं यानी कि जो कार्ड सबसे आखिर में लगाया होता है सबसे पहले उसे निकालते हैं| उसके बाद उससे नीचे वाले कार को बाहर निकालते हैं।
LIFO का इस्तेमाल बहुत कम होता है| LIFOका इस्तेमाल Array और Data Buffer में किया जाता है| LIFO का इस्तेमाल डाटा को कंप्यूटर के द्वारा extract करने के लिए किया जाता है| जब किसी प्रोग्राम में recent information की जरूरत होती है तब उसे LIFO का method का इस्तेमाल करके extract किया जाता है| वहीँ जब किसी इंफॉर्मेशन को retrieve किया जाता है| तब FIFO का इस्तेमाल किया जाता है| उन्हें जैसे एंटर किया जाता है वैसे ही उन्हें बाहर निकाला जाता है।
LIFO और FIFO में क्या अंतर है?
LIFO
- LIFO का मतलब last in first out होता है। जिसमें आखिर की चीज को ही सबसे पहले बाहर निकाला जाता है|
- यह सबसे पुराने स्टॉक का प्रतिनिधित्व करता है|
- इसमें सिर्फ बेची गई वस्तुओं की लागत को दिखाया जाता है।
FIFO
- FIFO का मतलब first in first out होता है| इसमें जो item पहले एंटर करी जाती है उसी को पहले बाहर निकाला जाता है।
- यह नवीनतम स्टॉक का प्रतिनिधित्व करता है।
- इसमें सिर्फ unsold stock की लागत को दिखाया जाता है।
Characteristics of LIFO
- LIFO का इस्तमाल stack को लागू करने के लिए किया जाता है।
- LIFO में जो item last में enter करी जाती है वह item सबसे ऊपर रखी जाती है।
- इसमें मेमोरी का इस्तेमाल प्रत्येक ऑपरेशन के साथ बदलता रहता है इसलिए item में खपत की गई मेमोरी की कोई भी निश्चित मात्रा नहीं होती है।
- इसमें मेमोरी का इस्तेमाल करने के लिए कोई निश्चित आकार की आवश्यकता नहीं होती है|
LIFO के General Operations
Push Operation
इसका मतलब यह होता है कि जब किसी stack के अंदर items डालते हैं तो उसे Push operation कहा जाता है।
Peak Operation
इसका मतलब यह होता है कि stack के सबसे ऊपर की item को जब हटाया नहीं जाता है और वह ऊपर तक फुल भरा होता है।
Pop Operation
जब किसी stack में से item को हटाया या बाहर निकाला जाता है तो उसे Pop Operation कहते हैं।
LIFO का इस्तमाल कहा होता है?
Data Structure
कुछ Data Structure LIFO का इस्तेमाल डाटा को process करने के लिए करते हैं जैसे की stack.
Extracting Latest Information
LIFO का इस्तेमाल कंप्यूटर के द्वारा किसी buffer या array से डाटा को extract करने के लिए किया जाता है। हाल ही में दर्ज की गई जानकारी से पता चला है कि recent information को प्राप्त करने के लिए LIFO सबसे अच्छा काम करता है।
Conclusion
अब आप जान चुके हैं कि LIFO क्या है? LIFO का फुल फॉर्म क्या है? LIFO का इस्तेमाल कहां होता है? उम्मीद करते हैं कि हमारे द्वारा शेयर करी गई जानकारी को पढ़ने के बाद LIFO से संबंधित आपके सवालों के जवाब मिल गए होंगे| अगर आपको हमारे द्वारा शेयर करी गई जानकारी से संबंधित कोई भी डाउट हो यहां फिर आप हमें कोई राय देना चाहते हैं तो हमें नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट कर सकते हैं।