आधार कार्ड से जुड़े दो तरह के फॉर्म होते हैं — नया आधार बनवाने के लिए Enrolment Form, और मौजूदा आधार में सुधार/अपडेट के लिए Correction Form। दोनों फॉर्म अलग-अलग काम के लिए हैं, इसलिए नीचे दोनों को अलग-अलग स्टेप-बाय-स्टेप समझाया गया है — पहले पता कर लें आपको कौनसा फॉर्म चाहिए, फिर सीधे उस सेक्शन पर जाएं।
आधार फॉर्म भरने से पहले क्या चाहिए
- आवेदक का नाम और माता-पिता का नाम
- पहचान प्रमाण (PAN Card, Voter ID, Driving Licence में से कोई एक)
- पता प्रमाण
- जन्मतिथि प्रमाण (DD-MM-YYYY फॉर्मेट में)
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और Email ID (अगर लिंक करना हो)
- हस्ताक्षर या अंगूठे का निशान
भाग 1: नया आधार कार्ड बनाने के लिए Enrolment Form कैसे भरें
- uidai.gov.in पर जाएं और आधार एनरोलमेंट फॉर्म डाउनलोड करें, या नजदीकी नामांकन केंद्र से फॉर्म लें
- Resident ऑप्शन पर टिक करें (भारत में रहने वालों के लिए); भारत से बाहर रहने वालों के लिए Non-Resident चुनें
- कैपिटल लेटर में अपना पूरा नाम, जेंडर, और Date of Birth भरें — DOB प्रूफ है तो Verified ऑप्शन पर टिक करें
- अपनी पूरी Address Details भरें — लैंडमार्क, पोस्ट ऑफिस, गांव/शहर, पिन कोड, मोबाइल नंबर और Email ID
- अगर 5 साल से कम उम्र के बच्चे का फॉर्म भर रहे हैं, तो फॉर्म में दिया गया विशेष ऑप्शन (नंबर 7) भरें, वरना इसे छोड़ दें
- Verification Type में Document Based पर टिक करें और ID Proof, Address Proof, DOB Proof के लिए दस्तावेज़ों के नाम भरें
- फॉर्म के अंत में नाम लिखकर हस्ताक्षर करें
- भरा हुआ फॉर्म, दस्तावेज़ों की फोटोकॉपी के साथ नजदीकी नामांकन केंद्र में जमा करें और बायोमेट्रिक्स (फिंगरप्रिंट, फोटो, Iris) दें
- आपको एक Enrolment Slip मिलेगी जिसमें Enrolment ID, दिनांक और समय लिखा होगा — इसे संभालकर रखें
भाग 2: आधार अपडेट/करेक्शन फॉर्म कैसे भरें
अगर आपका आधार पहले से बना हुआ है और आप नाम, पता, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि, जेंडर, या फोटो जैसी जानकारी सुधारना/अपडेट करना चाहते हैं, तो यही फॉर्म इस्तेमाल होता है:
- फॉर्म में Biometrics Update पर टिक करें, साथ ही जो जानकारी अपडेट करनी है (मोबाइल, DOB, Address, Name, Gender, Email) उन सभी पर टिक करें
- कैपिटल लेटर में अपना नाम और आधार नंबर भरें
- जो जानकारी बदलनी है उसकी नई डिटेल भरें (जैसे नया पता, नई जन्मतिथि)
- संबंधित दस्तावेज़ का नाम भरें जो प्रूफ के तौर पर लगा रहे हैं (उदाहरण: पते के लिए बिजली बिल)
- फॉर्म के अंत में हस्ताक्षर करें
- फॉर्म और दस्तावेज़ की फोटोकॉपी नजदीकी Aadhaar Seva Kendra में जमा करें
- आपको SRN (Service Request Number) मिलेगा जिससे आप अपडेट का स्टेटस चेक कर सकते हैं
ध्यान रखें: जन्मतिथि सिर्फ एक बार ही अपडेट होती है, इसलिए इसे बहुत ध्यान से भरें।
अगर आपको खासतौर पर “Certificate for Aadhaar Enrolment/Update Form” भरना है (ये तब जरूरी होता है जब आपके पास खुद का ID/Address प्रूफ न हो और किसी Introducer या Head of Family के जरिए वेरिफिकेशन कर रहे हों), तो इसका अलग और विस्तृत तरीका यहां पढ़ें: Certificate for Aadhaar Enrolment Update Form Kaise Bhare
आम गलतियां जो फॉर्म भरते समय होती हैं
- जानकारी Capital Letters में न भरना (कई केंद्र इसे reject कर देते हैं)
- दस्तावेज़ में लिखी जानकारी और फॉर्म में भरी जानकारी का मेल न खाना
- मोबाइल नंबर या हस्ताक्षर छोड़ देना
- गलत Verification Type (Document Based/Introducer Based) चुनना
निष्कर्ष
नया आधार बनवाना हो या मौजूदा आधार में सुधार करना हो — दोनों के लिए फॉर्म भरने का तरीका ऊपर बताया गया है। सही जानकारी और दस्तावेज़ों के साथ फॉर्म भरकर नजदीकी Aadhaar Seva Kendra में जमा करें, वहीं से आपको Enrolment/Service Request Number मिल जाएगा जिससे आप स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
बच्चे के लिए आधार कार्ड फॉर्म कैसे भरें?
नजदीकी नामांकन केंद्र पर जाकर एनरोलमेंट फॉर्म भरें। अगर बच्चे का खुद का पता प्रमाण नहीं है, तो माता-पिता के आधार की जानकारी भरकर दस्तावेज़ जमा करें, फिर बायोमेट्रिक्स प्रक्रिया पूरी करें।
आधार कार्ड बनाने के लिए कौनसा फॉर्म भरना पड़ता है?
आधार एनरोलमेंट फॉर्म भरना होता है, जिसे आप UIDAI वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं या नजदीकी नामांकन केंद्र से ले सकते हैं।
आधार अपडेट फॉर्म कैसे भरें?
फॉर्म में अपना आधार नंबर, जो जानकारी अपडेट करनी है उसकी नई डिटेल, और संबंधित दस्तावेज़ का नाम भरकर हस्ताक्षर करें, फिर नजदीकी सेवा केंद्र में जमा करें।
आधार लिंक फॉर्म कैसे भरते हैं?
आधार लिंक फॉर्म में अपना नाम, पता, लिंग और मांगी गई अन्य जानकारी भरकर हस्ताक्षर करें, फिर संबंधित विभाग (बैंक/मोबाइल ऑपरेटर) में जमा करें।
आधार करेक्शन फॉर्म और अपडेट फॉर्म में क्या फर्क है?
कोई फर्क नहीं — दोनों एक ही फॉर्म हैं, बस अलग-अलग जगह इसे “करेक्शन” या “अपडेट” फॉर्म कहा जाता है।
में Rohit Kumar इस वेबसाइट का फाउंडर हूँ और पिछले 5 सालों से Aadhaar Card aur सरकारी दस्तावेजों से जुड़ी प्रोसेस पर लिख रहा हूँ। मैं द्वारा हर आर्टिकल UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट और खुद के अनुभव के आधार पर वेरिफाई करके पब्लिश किया जाता है।