एक मोबाइल नंबर से कितने आधार कार्ड लिंक कर सकते हैं?

हम इस लेख में आपको एक मोबाइल नंबर से कितने आधार कार्ड लिंक कर सकते हैं? इसके बारे में जानकारी शेयर करने जा रहे हैं और आधार कार्ड से मोबाइल लिंक नंबर लिंक करना क्यों जरूरी है? इसके बारे में भी हम आपको बताने जा रहे हैं| जैसे कि हम जानते हैं कि आधार कार्ड हर एक भारतवासी के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज है, क्योंकि आधार कार्ड का इस्तेमाल पहचान पत्र के तौर पर किया जाता है| 

इसके आलावा आधार कार्ड का इस्तेमाल सरकारी, गैर सरकारी योजना, पेंशन योजना जैसे लाभ उठाने के लिए किया जाता है| अगर आप ने स्टॉक मार्केट में निवेश करना है, कोई नया सिम खरीदना है तो उसके लिए भी आधार कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है,क्यूंकि आपके आधार कार्ड में आपकी डेमोग्राफिक और बायोमेट्रिक जानकारी मुजूद होती है| इसलिए अपने आधार कार्ड को किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए| अगर आप ऐसा करते है तो कोई भी आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल कर सकता है| अब हम आपको बताएंगे कि एक मोबाइल से कितने आधार कार्ड लिंक कर सकते हैं| 

एक मोबाइल नंबर से कितने आधार कार्ड लिंक कर सकते हैं?

UIDAI के वर्तमान नियमों के अनुसार एक मोबाइल नंबर से आप असीमत आधार कार्ड को लिंक कर सकते हैं, क्योंकि UIDAI ने एक मोबाइल नंबर को अलग-अलग आधार कार्ड से लिंक करने के ऊपर कोई भी प्रतिबिंब नहीं लगाया है| अगर आपको नहीं मालूम कि आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें? तो आप UIDAI की वेबसाइट पर जाकर लिंक कर सकते हैं| 

आधार कार्ड को मोबाइल से लिंक करना क्यों जरूरी है?

आधार कार्ड में आधार धारक की बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारी मौजूद होती है| जिसकी वजह से अगर आधार कार्ड के साथ आपका मोबाइल नंबर लिंक नहीं होगा, तो कोई भी आपके आधार कार्ड का दुरुपयोग कर सकता है| यहां तक कि पिछले कुछ समय में आधार कार्ड से इतने ज्यादा फ्रॉड के मामले सामने आए है कि कुछ लोगों के तो बैंक अकाउंट तक भी खाली हो गए हैं| 

आधार कार्ड से हो रही धोखाधड़ी पर लगाम लगाने के लिए आपको आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करना जरूरी है, क्योंकि जब भी कोई आपका आधार कार्ड का इस्तेमाल करता है तो पहले आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आता है| उसके बाद ही आपके आधार कार्ड का इस्तेमाल हो सकता है|

मोबाइल नंबर को आधार कार्ड से लिंक करने का क्या फायदा है?

  • अगर आपके आधार कार्ड के साथ आपका मोबाइल नंबर लिंक होगा तो आप ऑनलाइन UIDAI वेबसाइट के जरिए अपने आधार कार्ड में जानकारी जैसे कि  डेट ऑफ बर्थ, घर का एड्रेस अपडेट कर सकते हैं, क्योंकि ऑनलाइन आधार कार्ड में जानकारी अपडेट करने के लिए आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आता है| ओटीपी को वेबसाइट में वेरीफाई करने के बाद ही आप अपनी जानकारी को अपडेट कर सकते हैं| 
  • आपके आधार कार्ड का दुरुपयोग होने का खतरा भी कम रहता है| 
  • आपका आधार कार्ड से ऑनलाइन फ्रॉड होने की संभावनाएं कम रहती है| 
  • आप ऑनलाइन अपने आधार कार्ड में ओटीपी वेरिफिकेशन के जरिए जानकारी को अपडेट कर सकते हैं।

Conclusion

उम्मीद करते हैं कि हमारे द्वारा शेयर करी गई जानकारी एक मोबाइल नंबर से कितने आधार कार्ड लिंक कर सकते हैं आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी और आप भी जान चुके होंगे कि आप एक मोबाइल नंबर को कितने आधार कार्ड के साथ लिंक करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं| अगर आपको हमारे द्वारा शेयर करी गई जानकारी पसंद आई हो तो आप हमे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके हमें बता सकते है।

FAQ (Frequently Asked Questions)

क्या एक आधार कार्ड को एक से ज्यादा मोबाइल नंबर से लिंक कर सकते हैं?

जी नहीं आप एक आधार कार्ड के साथ सिर्फ एक मोबाइल नंबर ही लिंक कर सकते हैं| लेकिन आप एक मोबाइल नंबर के साथ एक से ज्यादा आधार कार्ड लिंक कर सकते हैं|

मोबाइल नंबर को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए कितनी फीस लगती है?

मोबाइल नंबर को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए आपको 50 रुपए की फीस भरनी होती है| अगर आप ऑनलाइन मोबाइल नंबर लिंक कर रहे हैं तो आपको uidai वेबसाइट पर ऑनलाइन पेमेंट करनी है| अगर आप नजदीकी नामांकन केंद्र पर जाकर मोबाइल नंबर लिंक करवाते है, तो आपको वहां पर नामांकन केंद्र पर फीस भरनी है।

मोबाइल नंबर को आधार कार्ड से लिंक कैसे कर सकते हैं?

आप मोबाइल नंबर को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए नजदीकी नामांकन केंद्र जा सकते हैं या फिर ऑनलाइन uidai की वेबसाइट पर जाकर भी OTP वेरिफिकेशन के जरिए मोबाइल नंबर को आधार कार्ड से लिंक कर सकते हैं।

एक मोबाइल नंबर कितने आधार कार्ड से लिंक कर सकते हैं?

आप एक मोबाइल नंबर को एक से ज्यादा आधार कार्ड से लिंक कर सकते हैं| अभी तक एक मोबाइल नंबर को कितने आधार कार्ड पर लिंक किया जा सकता है, इस पर कोई भी सीमा तह नहीं की गई है।

Updated: February 29, 2024 — 2:40 pm