आधार को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया खाते से कैसे लिंक करें?

दोस्तों क्या आप भी आधार को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया खाते से कैसे लिंक करें इसके बारे में सर्च कर रहे हैं? अगर ऐसा है तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं, क्योंकि अगर आपके पास सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में बैंक खाता है और आप इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल करना चाहते हैं या फिर अधार कार्ड सर्विस का लाभ उठाना चाहते हैं, तो उस स्थिति में आपके सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया खाते के साथ आधार कार्ड लिंक होना बहुत जरूरी है| उसके बाद ही आप इन services का लाभ उठा सकते हैं| 

इस पोस्ट में हम आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से आधार कार्ड लिंक करने के बारे में जानकारी शेयर करने जा रहे हैं| इसके अलावा आधार को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया खाते से लिंक करने के लिए आपके पास क्या क्या होना चाहिए इसके बारे में भी जानकारी शेयर करने जा रहे हैं| तो चलिए दोस्तों अब हम शुरू करते हैं।

Name of Articleआधार को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया खाते से कैसे लिंक करें?
Type of ArticleLatest Update
Official WebsiteCLICK HERE
Telegram GroupJOIN NOW

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए क्या-क्या चाहिए?

  • आपके पास सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया का अकाउंट होना चाहिए| 
  • आपके पास आधार कार्ड होना चाहिए| 
  • आपके पास ऑनलाइन लिंक करने के लिए कंप्यूटर या स्मार्टफोन होना चाहिए| 
  • ऑफलाइन सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से आधार कार्ड लिंक करने के लिए आपके पास बैंक अकाउंट और आधार कार्ड की एक एक फोटो कॉपी होनी चाहिए।

आधार को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया खाते से कैसे लिंक करें?

  • सबसे पहले आप ने Central Bank of India Aadhar Card Link करने के लिए सेंट्रल बैंक की वेबसाइट पर जाना है|
  • फिर आप ने वेबसाइट पर जाने के बाद आधार सीडिंग पेज को ओपन करना है| 
  • फिर आप ने अपना बैंक अकाउंट नंबर डालना है।
  • फिर आप ने 2 बार अपना 12 अंकों का आधार कार्ड नंबर डालना है।
  • फिर अपने बैंक अकाउंट से लिंक मोबाइल नंबर डालना है|
Central Bank of India Aadhar Card Link Kaise Kare
  • फिर आप ने I agree के ऑप्शन पर tik करना है और submit के बटन पर क्लिक करना है| 
  • इतना करने के बाद Central Bank of India Aadhar Card Link कन्फर्मेशन मैसेज आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

Mobile App से आधार को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया खाते से लिंक करें

  • सबसे पहले आप ने गूगल प्ले स्टोर पर जाकर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ऐप को डाउनलोड करके इंस्टॉल करना है। 
  • फिर आपने अपने यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से ऐप में login करना है।
Central Bank of India Aadhar Card Link Kaise Kare
  • Login करने के बाद आप ने left side में Service Request के ऑप्शन पर क्लिक करना है| 
Central Bank of India Aadhar Card Link Kaise Kare
  • फिर आपके सामने Link Aadhaar Card की ऑप्शन आएगी, उस पर click करना है| 
  • फिर आप ने 2 बार अपना 12 अंकों का आधार कार्ड नंबर डालना है| 
  • फिर आप ने Bank Account aadhaar Link के बटन पर क्लिक करना है| 
  • इतना करने के बाद 2 working days के अंदर अंदर आपका सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया आधार कार्ड से लिंक हो जाएगा| 
  • फिर आपके मोबाइल नंबर पर आपको confirmation message भेज दिया जाएगा।

Also Read: Aadhar Card Se Bank Account Kaise Khole?

Offline आधार को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया खाते से लिंक करें

  • सबसे पहले आप ने अपने नजदीकी सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच में जाना है। 
  • वहां पर आप ने अपने ओरिजिनल बैंक खाता और आधार कार्ड लेकर जाना है और साथ ही एक एक फोटो कॉपी भी लेकर जानी है। 
  • ब्रांच में पहुंचने के बाद आप ने वहां पर कर्मचारी से आधार सीडिंग फॉर्म लेना है।
  • फिर आप ने फॉर्म में पूछी गई सारी इनफार्मेशन को भरना है। 
  • फॉर्म में आप ने अपना आधार कार्ड नंबर और बैंक खाता नंबर भरना है। 
  • फॉर्म के साथ आप ने अपने बैंक खाता और आधार कार्ड की फोटोकॉपी को अटैच करना है और कर्मचारी को देना है। 
  • फिर आपके द्वारा दिए गए डॉक्यूमेंट को वेरीफाई किया जाएगा| 
  • डॉक्यूमेंट वेरीफाई हो जाने के बाद आपके सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से आधार कार्ड लिंक कर दिया जाएगा

Net Banking Se आधार को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया खाते से लिंक करें

  • सबसे पहले आप ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के नेट बैंकिंग पोर्टल पर जाना है| 
  • फिर वहां पर आप ने login करने के लिए अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डालना है और एंटर पर क्लिक करना है| 
  • फिर आप ने कैप्चा कोड भरना है और proceed के बटन पर क्लिक करना है| 
  • पोर्टल पर login हो जाने के बाद में service section पर जाना है। 
  • वहां पर आपको Aadhaar Seeding/linking या KYC का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करना है| 
  • फिर आपने अपना आधार कार्ड नंबर भरना है और submit बटन पर क्लिक करना है| 
  • इस प्रकार आप Central Bank of India Aadhar Card Se Link कर सकते हैं।

ATM से सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से आधार कार्ड को लिंक करें

  • सबसे पहले आप ने अपने नजदीकी सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के ATM पर जाना है| 
  • फिर आप ने अपना ATM Card डालना है और अपना ATM PIN लगाना है| 
  • फिर आप ने menu में जाकर service registration के ऑप्शन पर क्लिक करना है| 
  • फिर आप ने aadhaar registration के ऑप्शन पर क्लिक करना है| 
  • फिर आप ने saving account के ऑप्शन पर क्लिक करना है| 
  • फिर आप ने अपना आधार कार्ड नंबर डालना है| 
  • फिर आप ने 2 बार अपना आधार कार्ड नंबर डालना है| 
  • इतना करने के बाद आपका सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से आधार कार्ड लिंक हो जाएगा।

Also Read: Aadhar Card Se Bank Balance Check Online Kaise Kare?

Conclusion

सबसे पहले सेंट्रल बैंक की वेबसाइट पर जाना है| फिर आधार सीडिंग पेज पर जाकर अपना अकाउंट नंबर, 2 बार आधार कार्ड नंबर और आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर डालना है और I agree पर tik करके submit पर क्लिक करना है| फिर आपका सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया आधार कार्ड आधार कार्ड लिंक हो जाएगा।

उम्मीद करते हैं कि हमारे द्वारा शेयर करी गई जानकारी आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी और आप भी इस जानकारी को पढ़ने के बाद अपने आधार कार्ड को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया खाते के साथ लिंक कर पाएंगे| अगर आपको हमारे द्वारा शेयर करी गई जानकारी पसंद आई हो या फिर आप हमें कोई राय देना चाहते हैं तो नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट कर सकते हैं।

FAQ (Frequently Asked Questions)

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से आधार कार्ड लिंक होने में कितना समय लगता है?

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से आधार कार्ड लिंक होने में 2 दिन का समय लगता है।