Free Aadhar Card Document Update Last Date क्या है, Document Update कैसे करें?

Free Aadhar Card Document Update Last Date – दोस्तों अगर आप ने अभी तक आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपडेट नहीं करवाए हैं तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी की बात है, क्योंकि UIDAI की तरफ से नोटिस जारी किया गया है, जिसके अनुसार आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपडेट करने की डेट को बढ़ा दिया गया है| अगर आप भी चाहते हैं कि आपका आधार कार्ड valid रहे और इसका इस्तेमाल आप कर सके तो आपको जल्द से जल्द अपने आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट को अपडेट करवाना होगा| 

अगर आप नहीं जानते कि आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपडेट (Aadhar Card Document Update) क्यों करवाना जरूरी है और कैसे डॉक्यूमेंट अपडेट किया जाता है तो इसके लिए आप हमारे इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े| 

आधार कार्ड डॉक्यूमेंट अपडेट क्या है?

आधार कार्ड डॉक्यूमेंट अपडेट का मतलब यह है कि आधार कार्ड को वेरीफाई करने के लिए आपको UIDAI की वेबसाइट या फिर नजदीकी नामांकन केंद्र पर जाकर अपने अन्य दस्तावेज देने होंगे, जिससे यह साबित हो सकेगा कि आपका आधार कार्ड वैलिड है| आधार कार्ड डॉक्यूमेंट अपडेट में आप अपने आधार कार्ड को वेरीफाई करने के लिए अपना आईडेंटिटी प्रूफ और एड्रेस प्रूफ के तौर पर राशन कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड या अन्य दस्तावेज दे सकते हैं और अपने आधार कार्ड को वैलिड रख सकते हैं| 

किन लोगों को आधार कार्ड डॉक्यूमेंट अपडेट करना है?

UIDAI की तरफ से ऐसा कोई भी नोटिस जारी नहीं किया गया है, जिसमें यह बताया गया हो कि किन लोगों को आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपडेट करना जरूरी है| अगर आपका आधार कार्ड बहुत साल पुराना है या जब से आप ने आधार कार्ड बनवाया है और आधार कार्ड में अपने किसी भी डॉक्यूमेंट को दोबारा से अपडेट नहीं किया है तो आपको जल्द से जल्द आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपडेट करवा लेना चाहिए| 

ताकि आने वाले समय में आपको आधार कार्ड का इस्तेमाल करने में किसी भी परेशानी का सामना ना करना पड़े| आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपडेट करने से सरकार को यह भी पता चल जाएगा कि आप एक वैलिड आधार धारक है| 

आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपडेट करना क्यों जरूरी है?

अगर आप चाहते हैं कि आधार कार्ड का इस्तेमाल आप सरकारी और गैर सरकारी योजना, पेंशन या बैंक के के कामकाज में सही तरीके से कर सके तो आपके लिए जल्द से जल्द आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपडेट करवाना जरूरी है| इसके अलावा जिन लोगों के आधार कार्ड 10 साल पुराने है, उनके लिए आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपडेट करना बहुत ज्यादा जरूरी है| सरकार ने पहले आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपडेट करने की तारीख 14 दिसंबर 2023 तक दी थी, लेकिन अब इस तारीख को बढ़ा दिया गया| इसके बारे में हम आपको आगे बताने जा रहे हैं| 

Free Aadhar Card Document Update Last Date

आधार कार्ड में फ्री में डॉक्यूमेंट अपडेट करने की तारीख को अब बढ़ा दिया गया है, जो कि हर एक आधार धारक के लिए बहुत ही खुशखबरी की बात है| क्योंकि पहले आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपडेट करने की लास्ट तारीख 14 दिसंबर 2023 थी| लेकिन अब इस तारीख को बढ़ाकर 14 मार्च 2024 कर दिया गया है| इसलिए बेहतर होगा कि आप 14 मार्च 2024 से पहले अपने आधार कार्ड को फ्री में अपडेट करवा ले| अगर आप 14 मार्च के बाद डॉक्यूमेंट अपडेट करते हैं तो आपको Aadhaar card Document Update करने के लिए फीस भरनी पड़ेगी| 

आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपडेट ना होने पर क्या होगा?

अगर आप अपने आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट को अपडेट नहीं करवाते हैं तो आपका आधार कार्ड वैध नहीं रहेगा और आप अपने आधार कार्ड का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे| जिन लोगों ने जब से आधार कार्ड बनवाया है, तब से अपने आधार कार्ड में कोई डॉक्यूमेंट अपडेट नहीं करवाया है या फिर अगर आपका आधार कार्ड 10 साल पुराना है और आप ने अपने आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपडेट नहीं करे हैं| तो आपका आधार कार्ड आने वाले समय में रद्द हो सकता है| 

इसलिए अपने आधार कार्ड को रद्द होने से बचाने के लिए और आधार कार्ड से मिलने वाली योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आपको आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपडेट करवाना जरूरी है, ताकि भविष्य में आपको आधार कार्ड का इस्तेमाल करने से संबंधित किसी भी समस्या का सामना ना करना पड़े।

आधार कार्ड डॉक्यूमेंट अपडेट करने की फीस

UIDAI के द्वारा जारी किए गए नोटिस के अनुसार आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट को फ्री में अपडेट करने की तारीख 14 मार्च 2024 बताई गई है| अगर आप अपने आधार कार्ड में फ्री में डॉक्यूमेंट अपडेट करना चाहते हैं तो आपको 24 मार्च 2024 से पहले पहले आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपडेट कर लेना चाहिए| 

अगर आप 14 मार्च के बाद आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपडेट करते हैं तो उसके लिए आपका फीस देनी पड़ेगी| अगर आप ऑनलाइन आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपडेट करेंगे तो 14 मार्च के बाद आपको 25 रुपए और अगर आधार सेंटर पर जाकर डॉक्यूमेंट अपडेट कर्नेगे तो आपको 50 रुपए फीस देनी पड़ेगी।

आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपडेट कैसे करें?

  • सबसे पहले अपने uidai की myaadhaar वेबसाइट पर जाना है| 
  • फिर आप ने अपना आधार कार्ड नंबर और कैप्चा कोड डालकर Send OTP पर क्लिक करना है| 
  • फिर आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर OTP आएगा| 
  • फिर आप ने OTP को वेबसाइट में डालना है और Login बटन पर क्लिक करना है| 
  • फिर आप ने Document Update के ऑप्शन पर क्लिक करना है| 
Free Aadhar card document update last date
Free Aadhar card document update last date

  • फिर आप नए पेज पर चले जाएंगे, वहां पर आप ने NEXT बटन पर क्लिक करना है| 
  • फिर आप ने I Verify के सामने TIK करके NEXT बटन पर क्लिक करना है| 
  • फिर आप ने जिस डॉक्यूमेंट को अपलोड करना है, पहले उसे लिस्ट में से select करना है| 
Free Aadhar card document update last date
Free Aadhar card document update last date

  • फिर आप ने उसी डॉक्यूमेंट को स्कैन करके अपलोड करके NEXT बटन पर क्लिक करना है|
  • फिर आप ने Submit बटन पर क्लिक करना है| 
  • फिर आपके सामने नया पेज खुलेगा, जहां पर आप ने Download Acknowledgement के विकल्प पर क्लिक करना है और आपके पास स्लिप डाउनलोड हो जाएगी जिसे आपने अपने पास सुरक्षित रखना है।
  • फिर आपको आपकी मेल आईडी पर एक सर्विस रिक्वेस्ट नंबर (SRN Number) मिलेगा।
  • फिर आप SRN Number की मदद से आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपलोड के स्टेटस को चेक कर सकते हैं| 
  • फिर कुछ दिनों के बाद आपके आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपडेट हो जाएंगे।

Conclusion

Aadhar Card Document Update Last Date – उम्मीद करते हैं कि हमारे द्वारा शेयर करी गई जानकारी को पढ़ने के बाद आपको आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपडेट करने की लास्ट तारीख पता चल गई होगी और आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपलोड कैसे कर सकते हैं और आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपलोड करना क्यों जरूरी है? इसके बारे में भी आपको पता चल गया होगा| अगर आपको हमारे द्वारा शेयर करी गई जानकारी लाभदायक लगी हो या फिर आप हमें कोई राय देना चाहते हैं तो नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट कर सकते हैं।

FAQ (Frequently Asked Questions)

आधार कार्ड अपडेट करने का लास्ट डेट कब तक है?

आधार कार्ड में फ्री डॉक्यूमेंट अपडेट करने का लास्ट डेट को बढ़ा दिया गया है| UIDAI के द्वारा जारी किए गए नोटिस के अनुसार आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपडेट करने का लास्ट डेट 14 मार्च 2024 है| 

क्या 10 साल बाद आधार कार्ड अपडेट करना अनिवार्य है?

जी हां, अगर आपका आधार कार्ड 10 साल पहले बना है और आप ने अभी तक आधार कार्ड अपडेट नहीं किया है, तो आपको जल्द से जल्द आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपडेट करवाना होगा| नहीं तो आने वाले समय में आपका आधार कार्ड रद्द हो सकता है।

फ्री में आधार कार्ड डॉक्यूमेंट अपडेट करने की डेडलाइन क्या है?

UIDAI के द्वारा जारी किए गए नोटिस के अनुसार फ्री में आधार कार्ड डॉक्यूमेंट अपडेट करने की डेडलाइन 14 मार्च 2024 है| यानी कि आप 14 मार्च 2024 तक फ्री में आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपडेट कर सकते हैं।

क्या आधार कार्ड डॉक्यूमेंट अपडेट ऑनलाइन कर सकते हैं?

जी हां आप UIDAI की myAadhaar वेबसाइट पर जाकर document update के अंतर्गत अपने नए डॉक्यूमेंट अपलोड करके आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपडेट कर सकते हैं| अगर आप 14 मार्च से पहले अपने डॉक्यूमेंट अपडेट करते हैं तो आपको कोई भी फीस नहीं भरनी है| अगर आप 14 मार्च के बाद डॉक्यूमेंट अपडेट करते हैं तो ऑनलाइन आपको 25 रुपए और नामांकन केंद्र पर जाकर डॉक्यूमेंट अपडेट करवाने के लिए 50 रुपए फीस भरनी पड़ेगी।

Updated: February 5, 2024 — 2:19 pm