नया आधार कार्ड एनरोलमेंट फॉर्म पीडीएफ डाउनलोड कैसे करें ऑनलाइन?

दोस्तों आज हम आपको नया आधार कार्ड एनरोलमेंट फॉर्म पीडीएफ डाउनलोड कैसे करें ऑनलाइन, यह सिखाने जा रहे है| अगर आप ने अभी तक आधार कार्ड नहीं बनवाया है तो आपको जल्द से आधार कार्ड बनवाना होगा| आधार कार्ड बनवाने के लिए आपको आधार एनरोलमेंट फॉर्म की जरूरत पड़ती है| जिसे भरने के बाद आप अपना आधार कार्ड बनवा सकते हैं| 

इस लेख में हम आपके साथ आधार कार्ड एनरोलमेंट फॉर्म कैसे भरें और फॉर्म में क्या क्या जानकारी भरनी है? इसके बारे में जानकारी शेयर करने जा रहे है| UIDAI ने वर्तमान समय में पुराने आधार एनरोलमेंट फॉर्म में बदलाव किए है और नए आधार कार्ड एनरॉलमॉन्ट फॉर्म जारी किये है| जिसका इस्तेमाल एडल्ट, स्टूडेंट और चाइल्ड सबके लिए किया जाता है, ताकि वह फॉर्म भरकर आधार कार्ड के लिए अप्लाई कर सकें| तो चलिए अब हम शुरू करते है| 

आधार एनरोलमेंट फॉर्म क्या है?

जब कोई व्यक्ति अपना नया आधार कार्ड बनवाने जाता है तो आधार कार्ड बनवाने से पहले उसे फार्म में अपनी जानकारी भरनी होती है| जिस फॉर्म में आवेदक अपनी जानकारी भरता है, उस फॉर्म को आधार एनरोलमेंट फॉर्म कहा जाता है| सारी जानकारी भरने के बाद आवेदक अपने डॉक्यूमेंट प्रूफ के साथ आधार एनरोलमेंट फॉर्म को नजदीकी आधार नामांकन केंद्र पर जाकर जमा करवाता है| फिर उसका आधार कार्ड बनता है| 

नया आधार कार्ड एनरोलमेंट फॉर्म पीडीएफ डाउनलोड कैसे करें ऑनलाइन?

वैसे तो आप नजदीकी नामांकन केंद्र पर जाकर भी आधार एनरोलमेंट फॉर्म डाउनलोड कर सकते है| लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपका समय बच जाए, तो आप UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आधार एनरोलमेंट फॉर्म पीडीएफ डाउनलोड कर सकते है| जिसका पीडीएफ डाउनलोड लिंक हम आपके साथ इस लेख में नीचे शेयर करने जा रहे है| 

DOWNLOAD LINK

आप ने इस बात का खास ध्यान रखना है कि जब आप आधार एनरोलमेंट फॉर्म को डाउनलोड करते है, तो आप ने फॉर्म को A4 साइज पर ही प्रिंट करना है| उसके बाद आप ने फॉर्म को सही से भरना है और नजदीकी नामांकन केंद्र पर जमा करवाना है।

Also Read:

आधार एनरोलमेंट फॉर्म जरूरी क्यों है?

अगर आप नया आधार कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आधार कार्ड बनवाने से पहले आपको अपनी सारी जानकारी को आधार एनरोलमेंट फॉर्म में भरना होता है| फिर उस फॉर्म को नामांकन केंद्र पर जमा करवाने के बाद ही आप आधार कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते है| इसलिए आधार एनरोलमेंट फॉर्म जरूरी है| 

आधार एनरोलमेंट फॉर्म में क्या-क्या भरना होता है?

  1. आधार एनरोलमेंट फॉर्म में एनरोलमेंट आईडी और रसीद नंबर 
  2. आवेदक का नाम 
  3. आवेदक का लिंग 
  4. आवेदक की जन्मतिथि 
  5. आवेदक का पता 
  6. अपने माता-पिता या गार्जियन की जानकारी, उनका आधार नंबर या EID 
  7. आवेदक के सिग्नेचर या अंगूठे का निशान
  8. आधार नामांकन केंद्र के अधिकारी के हस्ताक्षर
  9. अगर आवेदक लड़का है तो C/O की जगह अपने पिता का नाम भरना है|
  10. अगर आवेदक लड़की है तो C/O की जगह अपने पति का नाम भरना होता है| 

आधार एनरोलमेंट फॉर्म भरने का तरीका 

  • सबसे पहले आप ने फार्म को डाउनलोड करना है| 
  • फिर आप ने फार्म में पूछी गई सारी जानकारी को डॉक्यूमेंट के हिसाब से भरना है।
  • अगर 5 साल से कम छोटे बच्चे का एनरोलमेंट फॉर्म भर रहे है, तो अपने माता-पिता के आधार की डिटेल भरनी है| 
  • अगर खुद का एनरोलमेंट फॉर्म भर रहे है तो खुद की डिटेल भरनी है।

जब आप आधार एनरोलमेंट फॉर्म भर लेते हैं, तो उसे नामांकन केंद्र पर जाकर डॉक्यूमेंट प्रूफ के साथ सबमिट करवाना होता है| फिर आपको एक्नॉलेजमेंट स्लिप दी जाती है, जिसकी मदद से आप आधार एनरोलमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।

Conclusion

उम्मीद करते हैं कि हमारे द्वारा शेयर करी गई जानकारी आधार कार्ड एनरोलमेंट फॉर्म पीडीएफ डाउनलोड कैसे करें और फॉर्म कैसे भरे, आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी| इस जानकारी को पढ़ने के बाद आप आधार एनरोलमेंट को आसानी से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे और फॉर्म में पूछी गई सारी जानकारी को ध्यान से पढ़कर नामांकन केंद्र में जमा करवा कर आधार कार्ड के लिए अप्लाई कर सकेंगे| अगर आपको हमारे द्वारा शेयर करी गई जानकारी पसंद आई हो या फिर आप हमें कोई राय देना चाहते हैं, तो नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट कर सकते हैं।

FAQ (Frequently Asked Questions)

आधार एनरोलमेंट फॉर्म की जरूरत कब पड़ती है?

जब कोई व्यक्ति नजदीकी नामांकन केंद्र पर जाकर नया आधार कार्ड बनावाता है, तब उसे आधार इनरोलमेंट फॉर्म की जरूरत पड़ती है।

क्या आधार एनरोलमेंट फॉर्म के लिए फीस देनी पड़ती है?

जी नहीं आधार एनरोलमेंट फॉर्म को ऑनलाइन फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं या फिर आप नजदीकी नामांकन केंद्र जाकर प्राप्त कर सकते है।

Updated: March 23, 2024 — 12:42 pm