नया आधार कार्ड करेक्शन अपडेट फॉर्म डाउनलोड कैसे करें?

दोस्तों आज हम आपको नया आधार कार्ड करेक्शन अपडेट फॉर्म डाउनलोड कैसे करें, यह सिखाने जा रहे है| अगर आपके आधार कार्ड में कोई जानकारी गलत अपडेट हो जाती है तो उसे ठीक करवाना जरूरी होता है| आधार की जानकारी को ठीक करवाने के लिए आधार धारक को आधार कार्ड करेक्शन अपडेट फॉर्म भरना होता है और उसके बाद फॉर्म को नजदीकी नामांकन केंद्र पर जमा करवाना होता है| फिर ही आधार कार्ड में जानकारी को अपडेट किया जाता है| 

ऐसे में अगर आपके आधार कार्ड में कोई जानकारी गलत अपडेट हो गई है, या आपके आधार कार्ड में जानकारी लिखते समय गलत स्पेलिंग लिखे गए है, तो इस स्थिति में आपको जल्द से जल्द अपने आधार कार्ड में करेक्शन करवा लेनी चाहिए, क्योंकि अगर आपके आधार कार्ड में जानकारी सटीक होगी, तभी आप सरकारी गैर सरकारी योजना का लाभ उठा सकेंगे| 

आज इस लेख में हम आपके साथ नया आधार कार्ड करेक्शन अपडेट फॉर्म डाउनलोड करने का ऑफिशियल लिंक भी शेयर करने जा रहे है, जहां से आप फॉर्म को डाउनलोड कर सकते है| इसके अलावा आप अपने नजदीकी नामांकन केंद्र जाकर भी फ्री में नया आधार कार्ड करेक्शन अपडेट फॉर्म ले सकते है| तो चलिए अब हम आपको इसके बारे में डिटेल में बताते है| 

नया आधार कार्ड करेक्शन अपडेट फॉर्म डाउनलोड कैसे करें?

UIDAI ने पुराने आधार कार्ड करेक्शन या अपडेट फॉर्म को हटा दिया और उसकी जगह नए फॉर्म को जारी किया है| जिसे आप UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते है|  इस फॉर्म को डाउनलोड करने का लिंक हम आपके साथ नीचे शेयर रहे है| 

आधार कार्ड करेक्शन अपडेट फॉर्म डाउनलोड लिंक 

इस लिंक पर जाने के बाद आप ने फार्म को डाउनलोड करना है और फॉर्म को A4 साइज पेपर पर कलर या ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंट निकालना है और उसके बाद फॉर्म को ध्यान से भरना है| 

आधार करेक्शन के लिए जारी किए गए अलग-अलग फॉर्म 

  • अगर आपकी उम्र 18 साल से ज्यादा है, तो आपको फॉर्म 1 भरना है| 
  • अगर आप NRI है और आपके पास भारत के बाहर का पता है, तो आप ने फॉर्म 2 भरना है| 
  • अगर आप NRI है और आपके पास भारत का पता है, तो आप ने फार्म 3 भरना है|
  • इस प्रकार अलग-अलग कैटेगरी के लिए अलग-अलग करेक्शन फॉर्म जारी किए गए हैं।

Also Read:

आधार करेक्शन/अपडेट फॉर्म में क्या क्या भरना होता है?

  1. नाम 
  2. जन्मतिथि 
  3. लिंग 
  4. एड्रेस
  5. आधार से लिंक मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
  6. प्री एनरोलमेंट आईडी
  7. NPR नंबर
  8. 5 साल से कम उम्र के बच्चे के लिए माता-पिता या गॉर्डियन की जानकारी 
  9. अगर आप 5 साल से छोटे बच्चे का आधार करेक्शन फॉर्म भर रहे है, तो आप ने फार्म में माता पिता या गॉर्डियन की जानकारी भरनी है| 
  10. माता पिता या गॉर्डियन का नाम और उसका आधार नंबर भरना है| 

आधार करेक्शन/अपडेट फॉर्म भरने का तरीका

  • सबसे पहले आप ने फार्म को डाउनलोड करना है| 
  • फिर अपने फॉर्म का प्रिंट आउट निकालना है| 
  • फिर आप ने फॉर्म में सिर्फ उसी जानकारी को भरना है, जिसे आप अपडेट करवाना चाहते है| 
  • मान लीजिए आपके आधार कार्ड में आपके नाम में गलती है तो आप ने नाम को भरना है| 
  • अगर आपके एड्रेस में गलती है, तो आप ने एड्रेस की जानकारी को ध्यान से भरना है| 
  • फिर आप ने फॉर्म में अपने सिग्नेचर या अंगूठा लगाना है| 
  • फिर आप ने फार्म के साथ अपने डॉक्यूमेंट की फोटो कॉपी को अटैच करके अधिकारी के पास जमा करवाना है| 

आधार कार्ड करेक्शन करवाने का चार्ज

जब आप आधार कार्ड करेक्शन फॉर्म में अपनी जानकारी भरकर अधिकारी के पास जमा करवाते है, तो अधिकारी आपके द्वारा दी गई जानकारी की पुष्टि करने के बाद आगे की प्रक्रिया को शुरू करता है| आपको आधार कार्ड में जानकारी अपडेट करवाने के लिए 50 रुपए फीस देनी होती है| आने वाले समय में फीस कम या ज्यादा भी हो सकती है| इसलिए जब भी आप फार्म जमा करवाते हैं तो अपने नजदीकी नामांकन केंद्र से फीस के बारे में पता करना है।

ध्यान रखने वाली बातें

  • आधार करेक्शन फॉर्म डाउनलोड या नामांकन केंद्र से लेते समय आपको इसका कोई भी पैसा नहीं देना है, यह बिल्कुल फ्री होता है| 
  • जब आप फॉर्म सबमिट करवाते है, तब आपको फॉर्म की फीस देनी होती है| 
  • आप एक ही बार में जितनी चाहे उतनी जानकारी अपडेट कर सकते है| 
  • हर जानकारी को अपडेट करवाने के लिए अलग से फीस देने की जरूरत नहीं होती है| 
  • आधार कार्ड में एड्रेस को सिर्फ डाक के माध्यम से या ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं
  • अगर आप ऑनलाइन ऐड्रेस अपडेट करते है, तो आपको आधार करेक्शन फॉर्म की जरूरत नहीं पड़ती है।

आधार कार्ड करेक्शन/अपडेट फॉर्म से क्या अपडेट किया जा सकता है?

  • आधार लिंक मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी अपडेट कर सकते है|
  • नाम अपडेट कर सकते है| 
  • ऐड्रेस अपडेट कर सकते है| 
  • जन्मतिथि अपडेट कर सकते है| 
  • बायोमैट्रिक अपडेट जैसे की फोटो, फिंगरप्रिंट, irs अपडेट कर सकते है|
  • इसके अलावा आधार करेक्शन फॉर्म में काफी सारे अन्य विकल्प दिए गए है, उसके अनुसार अपनी जानकारी को अपडेट कर सकते है।

Conclusion

उम्मीद करते हैं कि हमारे द्वारा शेयर करी गई जानकारी आधार कार्ड अपडेट फॉर्म डाउनलोड कैसे करें, आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी और इस जानकारी को पढ़ने के बाद आप भी फॉर्म भरने के बारे में समझ चुके होंगे| अगर आपको हमारे द्वारा शेयर करी गई जानकारी पसंद आई हो या फिर आप हमें कोई राय देना चाहते है, तो नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट कर सकते हैं।

Updated: April 10, 2024 — 2:14 pm