0-15 साल के बच्चे का आधार कार्ड कैसे बनाये?

अगर आपके घर पर छोटा बच्चा है और उसका आधार कार्ड नहीं बना और आप जानना चाहता है कि बच्चे का आधार कार्ड कैसे बनाये? तो इस लेख में बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चे के लिए बाल आधार कार्ड और 5 वर्ष से 15 वर्ष की उम्र के बच्चे के लिए आधार कार्ड बना सकते हैं| 

आज के समय में आधार कार्ड हर एक भारतीये के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज बन गया है| इसलिए UIDAI ने भारत में रहने वाले सभी छोटे और बड़ों के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया है, ताकि उनको एक पहचान प्रमाण पत्र मिल सके| तो चलिए अब हम आपको बताते हैं कि बच्चे का आधार कार्ड कैसे बनाया जाता है| 

बाल आधार कार्ड क्या होता है?

जिन बच्चों की उम्र 5 साल से कम है, उन्हें नीले रंग का आधार कार्ड बना कर दिया जाता है| जिसमें बच्चों की बायोमेट्रिक मौजूद नहीं होती, सिर्फ बच्चे की फोटो लगी होती है| इस आधार कार्ड को बाल आधार कार्ड कहते हैं| बाल आधार कार्ड 5 साल की उम्र तक ही वैलिड रहता है।

5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का आधार कार्ड बनाने के लिए दिशा निर्देश 

जिन बच्चों की उम्र 5 साल से कम है, उनका आधार कार्ड बनाने से पहले बच्चों के माता-पिता को बच्चे के लिए आधार कार्ड(Aadhar Card For Child Below 5 Years) की कुछ मुख्य विशेषताएं पढ़नी है, जो कि इस प्रकार है:-

  • UIDAI के द्वारा 5 साल से कम उम्र के बच्चे का बनाया जाता है| 
  • जिन बच्चों की उम्र 5 साल से कम है, उन्हें नीले रंग का आधार कार्ड बनाकर दिया जनता है, जिसे बाल आधार कहते है| 
  • आधार कार्ड में बच्चों की कोई भी बायोमेट्रिक डिटेल नहीं ली जाती, बच्चों की सिर्फ तस्वीर ही ली जाती है| 
  • बच्चों के माता या पिता दोनों में से किसी एक का आधार कार्ड लिया जाता है| 
  • अगर बच्चे के माता-पिता के पास में आधार कार्ड नहीं है तो पहले उन्हें खुद का आधार कार्ड बनाना होता है, उसके बाद ही बच्चे का आधार कार्ड बनता है| 
  • जब बच्चा 5 साल का हो जाता है, तब बच्चे की उंगलियों और IRS scan करके बायोमैट्रिक डाटा अपडेट किया जाता है| 
  • जब बच्चे की बायोमैट्रिक अपडेट करी जाती है, तब उस समय दोबारा फोटो भी अपडेट करी जाती है| 
  • जब बच्चे की उम्र 15 साल हो जाती है, तब इस प्रक्रिया का दोबारा से किया जाता है| 

5 वर्ष से 15 वर्ष की उम्र वाले बच्चों के लिए आधार कार्ड बनाने के लिए दिशा निर्देश 

5 वर्ष से 15 वर्ष के बच्चों के लिए आधार कार्ड (Aadhaar Card For Children 5-15 Years) भी उसी तरह से जारी किया जाता है| इसके लिए आपको UIDAI की वेबसाइट पर जाना है और आधार कार्ड बनाने के लिए अप्लाई करना है, लेकिन 5 साल से 15 साल के बच्चों के आधार कार्ड की मुख्य विशेषताएं कुछ इस प्रकार है:-

  • यह प्रक्रिया भी 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चे वाली प्रक्रिया के जैसे ही होती है| 
  • इस प्रक्रिया में बच्चे के दस्तावेज में अंतर होता है| 
  • इस प्रक्रिया में बच्चे की 10 उंगलियों के निशान, irs scan और photo को अपडेट किया जाता है
  • फिर जब आपका बच्चा 15 वर्ष का हो जाता है, तब उसे UIDAI के डेटाबेस में अपने बायोमेट्रिक को अपडेट करवाना होता है।

Also Read: mAadhaar App से परिवार के सदस्यों के आधार प्रोफाइल कैसे जोड़े?

बच्चे का आधार कार्ड बनाने के लिए पात्रता 

  • बच्चा या उसके माता-पिता भारत के निवासी होने चाहिए| 
  • बच्चे के पास भारत का जन्म प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • बच्चे के पास जहाँ जन्म हुआ है, उस भारतीय हॉस्पिटल का बर्थ लेटर होना चाहिए|

बच्चों का आधार कार्ड बनाने के लिए जरूरी दस्तावेज 

5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए आधार कार्ड बनाने के लिए दस्तावेज 

  • बच्चे का मूल जन्म प्रमाण पत्र होना चाहिए| 
  • वेरीफिकेशन प्रोसेस के बच्चे के माता या पिता में से किसी एक का ओरिजिनल आधार कार्ड होना चाहिए| 

5 से 15 वर्ष के बच्चे का आधार कार्ड बनाने के लिए दस्तावेज 

  • बच्चे के पास पहचान प्रमाण पत्र और जन्म प्रमाण पत्र होना चाहिए| 
  • बच्चे के पास स्कूल का पहचान पत्र होना चाहिए| 
  • बच्चे के पास संस्था के लेटर हेड पर बोनाफाइड सर्टिफिकेट होना चाहिए|
  • बच्चे के माता-पिता का आधार कार्ड होना चाहिए| 
  • तहसीलदार या राज्य पत्रिका अधिकारी के द्वारा लेटरहेड पर बच्चे के लिए जारी किया हुआ फोटो वाला पहचान पत्र होना चाहिए|
  • बच्चों का आधार कार्ड बनाने के लिए बच्चे के माता-पिता का आधार कार्ड, या फिर कोई अन्य सरकारी पहचान पत्र जैसे कि पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए| 
  • माता-पिता के प्रमाण पत्र के तौर पर बिजली का बिल, पानी का बिल, टेलीफोन बिल होना चाहिए| 
  • बच्चों की पासपोर्ट साइज फोटो होनी चाहिए|

5 वर्ष से कम उम्र के बच्चे का आधार कार्ड कैसे बनाये?

अगर आपके बच्चे की उम्र 5 साल से कम है तो आप बच्चों के आधार कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं इसके लिए आपको नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना है| 

  • सबसे पहले आप ने अपने नजदीकी नामांकन केंद्र पर जाना है| 
  • फिर वहां पर आप ने नामांकन फार्म लेना है| 
  • फिर आप ने बच्चे का आधार कार्ड बनाने के लिए माता या पिता में से किसी एक के आधार कार्ड नंबर की जानकारी भरनी है| 
  • फिर वहां पर आप ने बच्चे की तस्वीर क्लिक करवानी है|
  • फिर आप ने बच्चे के आधार कार्ड के लिए बायोमेट्रिक डिटेल देनी है| 
  • फिर बच्चे के एड्रेस के लिए माता-पिता के आधार कार्ड से जानकारी को देना है| 
  • फिर बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी लगानी है|
  • फिर आपको कर्मचारी के द्वारा एनरोलमेंट स्लिप दी जाती है| 
  • फिर आप एनरोलमेंट स्लिप पर लिखे नंबर की मदद से आधार कार्ड का स्टेटस चेक कर सकते हैं| 
  • 5 साल से छोटी उम्र के बच्चों के लिए फिंगरप्रिंट स्कैन, irs स्कैन नहीं किया जाता है| 
  • फिर बच्चे के आधार कार्ड आपके घर के एड्रेस पर 90 दिनों के अंदर मिल जाता हैं।

Note 

जिन बच्चों की उम्र 5 साल से कम है, उन बच्चों के आधार कार्ड उनके माता-पिता के आधार कार्ड की जानकारी के आधार पर ही बनाया जाता है| 5 साल से कम उम्र के बच्चों को नीले रंग का बाल आधार कार्ड ही दिया जाता है, जो सिर्फ 5 साल तक ही वैलिड रहता है| 5 साल के बाद बच्चे की फिंगरप्रिंट,irs स्कैन करवाना जरूरी होता है।

5 वर्ष से ज्यादा उम्र के बच्चे का आधार कार्ड आवेदन करें 

5 वर्ष से 15 वर्ष के बच्चे का आधार कार्ड बनाने के लिए आप ने नीचे बताये गए स्टेप्स को फॉलो करना है| 

  • सबसे पहले आप ने अपने नजदीकी नामांकन केंद्र पर जाना है| 
  • फिर आप ने वहां जाकर इनरोलमेंट फॉर्म लेकर भरना है| 
  • फिर आप ने बच्चे का वैध पता प्रमाण पत्र देना है| 
  • अगर आपके पास वैध पता प्रमाण पत्र नहीं है, तो आप अपने आधार नंबर की जानकारी को फॉर्म में भर सकते हैं| 
  • फिर आप ने दस्तावेज को फॉर्म के साथ जमा करवाना है| 
  • फिर आप ने बच्चे की फिंगरप्रिंट, irs स्कैन और फोटो क्लिक करवानी है| 
  • प्रकिर्या पूरी हो जाने के बाद आपको एनरोलमेंट स्लिप दे दी जाएगी।

Also Read: मनरेगा का पैसा आधार कार्ड से कैसे मिलेगा?

घर बैठे ऐसे करें बच्चे के आधार कार्ड के लिए अप्लाई

  • स्टेप 1: सबसे पहले आप ने UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है| 
  • स्टेप 2: फिर आप ने आधार कार्ड रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करना है| 
  • स्टेप 3: फिर आप ने आधार इनरोलमेंट फॉर्म में बच्चे का नाम, माता-पिता का नाम और उसके अलावा पूछी गई अन्य जानकारी को भरना है| 
  • स्टेप 4: फिर आप ने अपना एड्रेस, लोकेलिटी, जिला, शहर, राज्य की जानकारी को भरना है| 
  • स्टेप 5: फिर आप ने बुक अपॉइंटमेंट बटन के विकल्प पर क्लिक करना है| 
  • स्टेप 6: फिर आप ने आधार कार्ड रजिस्ट्रेशन शेड्यूल को चुनना है| 
  • स्टेप 7: फिर आप ने अपने नजदीकी आधार इनरोलमेंट सेंटर को सेलेक्ट करना है| 
  • स्टेप 8: फिर आपकी अपॉइंटमेंट बुक हो जाएगी और उस पर अपॉइंटमेंट का समय, दिन, तारीख लिखी होगी| 
  • स्टेप 9: फिर आप ने उस तारीख को एनरोलमेंट सेंटर पर जाना है| 
  • स्टेप 10: फिर वहां पर आप ने बच्चे का सर्टिफिकेट, माता-पिता के आधार कार्ड की फोटोकॉपी और रेफरेंस नंबर लेकर जाना है| 
  • स्टेप 11: फिर इनरोलमेंट सेंटर पर आपके द्वारा दिए गए सभी डॉक्यूमेंट को वेरीफाई किया जाएगा| 
  • स्टेप 12: अगर आपका बच्चा 5 साल से छोटा तो सिर्फ उसकी फोटो ली जाएगी| 
  • स्टेप 13: अगर बच्चा 5 साल से बड़ा तो उसकी  बायोमैट्रिक अपडेट की जाएगी| 
  • स्टेप 14: सारी प्रक्रिया पूरी हो रही जाने के बाद आपको एक्नॉलेजमेंट नंबर दिया जाएगा, जिसकी मदद से आप बच्चे के आधार कार्ड का स्टेटस चेक कर सकते हैं।

आधार कार्ड बच्चों के लिए क्यों जरूरी है?

आज के समय में हर एक भारतवासी के लिए आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज हो गया है| जब बच्चे का स्कूल में एडमिशन करवाते हैं, तब बच्चे का आधार कार्ड मांगा जाता है, बच्चे का राशन कार्ड में नाम जोड़ने के लिए बच्चे का आधार कार्ड नंबर मांगा जाता है| इसके अलावा सरकारी योजना का लाभ उठाने के लिए भी बच्चे का आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है| इसलिए बच्चे का आधार कार्ड होना जरूरी है।

बच्चों के आधार कार्ड के लिए फीस व शुलक 

  • बच्चों का आधार कार्ड बनाते समय कोई भी फीस नहीं लगती है| 
  • बच्चों के आधार कार्ड की एनरोलमेंट फीस सरकार के द्वारा ही दिए जाती है| 
  • जब बच्चा 5 साल से 15 साल का हो जाता है और उसकी बायोमैट्रिक अपडेट होती है तो उसकी कोई भी फीस नहीं लगती है| 
  • जब बच्चा भविष्य में बायोमैट्रिक अपडेट करवाता है तो उसकी 100 रुपए की फीस देनी होती है| 
  • अगर बच्चे का आधार कार्ड पेपर पर रंगीन प्रिंट आउट करवाया जाता है, तो उसकी 30 रुपये फीस देनी होती है।

अगर माता-पिता चाहे तो अपने बच्चे के आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर लिंक कर सकते हैं| बच्चे के आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए माता-पिता mAadhaar App का इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि mAadhaar App में एक समय पर तीन आधार कार्ड जोड़ने की सुविधा दी गई है| ऐसा करने से माता-पिता अपने बच्चों के आधार कार्ड को कहीं भी एक्सेस कर सकते हैं और उसे पहचान प्रमाण पत्र या पता प्रमाण पत्र के तौर पर उपयोग कर सकते हैं।

Also Read: आधार कार्ड में मोबाइल नंबर चेक कैसे करें?

Conclusion

उम्मीद करते हैं कि हमारे द्वारा शेयर करी गई जानकारी को पढ़ने के बाद आप भी जान चुके होंगे 5 साल से कम और 5 साल से 15 साल के बच्चे का आधार कार्ड कैसे बनाएं| अगर आपको हमारे द्वारा शेयर करी गई जानकारी लाभदायक लगी हो या फिर आप हमें कोई राय देना चाहते हैं तो नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट कर सकते हैं।

FAQ (Frequently Asked Questions)

क्या बच्चे का आधार कार्ड बनाने के लिए माता-पिता दोनों का उपस्थित होना आवश्यक है?

जी नहीं, बच्चे का आधार कार्ड बनाने के लिए माता या पिता दोनों में से अगर एक भी वहां पर उपस्थित है, तो वह अपने आधार कार्ड की डिटेल भरकर बच्चे का आधार कार्ड बनवा सकता है| 

मुझे अपने बच्चे के लिए नीले रंग का आधार कार्ड मिला है, क्या यह मान्य है?

अगर आपके बच्चे की उम्र 5 साल से कम है, तब उसके लिए नीले रंग का बाल आधार कार्ड जारी किया जाता है| इसमें बच्चों की बायोमेट्रिक जानकारी मौजूद नहीं रहती है| यह आधार कार्ड 5 साल तक वैलिड रहता है और जब बच्चा 5 साल से बड़ा हो जाता है, तब यह आधार कार्ड वैलिड नहीं रहता है|

साल से कम उम्र के बच्चे को आधार कार्ड प्राप्त करने के लिए कितना समय लगता है?

साल से कम उम्र के बच्चे का आधार कार्ड उसके घर के पते पर पहुंचने के लिए 90 दिन का समय लगता है|

बच्चे के आधार का डेटाबेस में कैसे जोड़ा जाएगा?

जब बच्चा 5 साल से छोटा होता है, तब नामांकन केंद्र पर जाकर उसका आधार कार्ड बनाया जाता है, तब बच्चे के माता-पिता के आधार कार्ड की जानकारी भरी जाती है| जब बच्चा 5 साल का हो जाता है, तब उसका बायोमेट्रिक लिया जाता है और फिर जब बच्चा 15 साल का हो जाता है तब उसका अंतिम बार बायोमेट्रिक लिया जाता है|

क्या बच्चे की उम्र 15 साल होने के बाद आधार कार्ड अपडेट करना अनिवार्य है?

जी हां अगर आपका बच्चा की उम्र 15 साल से ज्यादा हो गई है तो उसके आधार कार्ड में बायोमैट्रिक अपडेट करवाना बहुत जरूरी है और साथ ही फोटो को अपडेट करनी जरूरी है| इसमें कोई भी पैसा नहीं लगता है|

क्या बाल आधार कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए कोई विकल्प है?

जी नहीं बाल आधार कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए कोई भी विकल्प नहीं है| इसके लिए आपके नजदीकी नामांकन केंद्र पर ही जाना होता है| आप सिर्फ ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं|

क्या बाल आधार कार्ड के लिए कोई न्यूनतम आयु की आवश्यकता है?

बाल आधार कार्ड के लिए कोई न्यूनतम आयु की आवश्यकता नहीं है| आप नवजात बच्चे का भी बाल आधार कार्ड बनाने के लिए आवेदन कर सकते हैं|

बाल आधार कार्ड रजिस्ट्रेशन में कितना समय लगेगा?

बाल आधार कार्ड रजिस्ट्रेशन में 30 मिनट तक का समय लगता है| अगर आप ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करते हैं तो आप बिना लाइनों में खड़े हुए बाल आधार कार्ड रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

Updated: February 12, 2024 — 11:52 am