आधार कार्ड को लेकर बड़ी खबर, नामांकन से लेकर अपडेट करने तक का बदला नियम, UIDAI ने जारी किये नए नामांकन फॉर्म

नामांकन से लेकर अपडेट करने तक का बदला नियम – UIDAI ने आधार कार्ड अपडेट और नामांकन केंद्र को लेकर नए नियम जारी किए हैं, जिसमें आप आधार कार्ड में काफी सारी जानकारी को ऑनलाइन ही अपडेट कर सकते हैं| इसके लिए नए फार्म (New Update Form) भी जारी किए गए हैं| UIDAI ने आधार के नामांकन और आधार कार्ड के अपडेट नियमों में बदलाव को लेकर एक सूचना जारी की है, जिसमें आपको आधार कार्ड अपडेट करने के लिए नए आधार फार्म (New Update Form) जारी किए गए हैं| जिनको भर के आप आधार कार्ड में अपनी जानकारी को अपडेट कर सकते है और साथ ही नया आधार कार्ड भी बनवा सकते है| 

आधार कार्ड अपडेट

  • UIDAI ने भारत के निवासियों और NRI के लिए अलग-अलग फार्म जारी किए गए हैं| पहले के नियमों के अनुसार आप आधार कार्ड में ऑनलाइन कुछ ही जानकारी को अपडेट कर सकते थे, लेकिन अब के नियमों के अनुसार आप आधार कार्ड में डेमोग्राफिक्स जानकारी जैसे कि नाम, पता अपडेट कर सकते हैं और आने वाले समय में आप आधार कार्ड में मोबाइल नंबर भी ऑनलाइन अपडेट कर सकेंगे| 
  • आधार कार्ड में नए के नए नियमों के अनुसार आधार कार्ड में बदलाव करने के 2 तरीके हैं| आप ऑनलाइन वेबसाइट के जरिए आधार कार्ड को अपडेट कर सकते हैं और दूसरा नजदीकी नामांकन केंद्र पर जाकर आधार कार्ड में अपडेट कर सकते हैं| 
  • Central identities data representry CIDR मैं जानकारी अपडेट करने के लिए आप नामांकन केंद्र पर जाकर या मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए भी जानकारी अपडेट कर सकते हैं| साथ ही आप UIDAI वेबसाइट पर भी जानकारी अपडेट कर सकते हैं| 
  • पुराने नियमों में ऑनलाइन ऐड्रेस अपडेट करने का विकल्प था| लेकिन अब के नए नियमों के अनुसार आप ऑनलाइन मोबाइल नंबर और एड्रेस दोनों ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं।

अब बहुत सी जानकारियां होगी ऑनलाइन अपडेट 

UIDAI के अनुसार पुराने नियमों के तहत आप आधार कार्ड में कुछ जानकारी जैसे पता, डेट ऑफ बर्थ को ही ऑनलाइन अपडेट कर सकते थे, बाकी जानकारी को अपडेट करने के लिए आपको अपने नजदीकी नामांकन केंद्र पर जाना पड़ता था, लेकिन अब के नियमों के तहत आप ऑनलाइन ही आधार कार्ड में अपने मोबाइल नंबर को भी भविष्य में अपडेट कर सकेंगे| 

Also Read: Last Date of Free Aadhar Card Update Online

पुराना फॉर्म से बदल गया नए फार्म

जब भी आधार कार्ड में जानकारी अपडेट करनी होती थी, तब ऑनलाइन वेबसाइट या आधार नामांकन केंद्र से फॉर्म लेना पड़ता था, लेकिन अब इस फॉर्म को भी बदल दिया गया|

नॉमिनेशन के लिए नए फॉर्म

UIDAI ने 16 जनवरी को जारी सर्कुलर में कहां है कि आधार अपडेट करने या नामांकन के लिए पुराने फॉर्म को बदल दिया गया है और अब नए फॉर्म जारी किये गए है| अब फॉर्म 1 से फॉर्म 9 जारी किए गए हैं, जिनका इस्तेमाल कुछ इस प्रकार से होगा| 

  • नए नियमों के अनुसार अगर कोई व्यक्ति अपनी जन्मतिथि अपडेट करवाना चाहता है लेकिन उसके पास जन्म तिथि का प्रमाण पत्र नहीं है तो वह अपने जन्म के वर्ष को ही आधार कार्ड पर प्रिंट करवा सकता है| अगर वह पूरी जन्मतिथि प्रिंट करवाना चाहता है तो उसके पास जन्मतिथि का प्रमाण पत्र होना चाहिए| 
  • अब के नियमों के अनुसार आधार नामांकन या डिटेल अपडेट करवाने के लिए दस्तावेज वेरिफिकेशन जरूरी होगा या फिर परिवार के मुखिया के दस्तावेज के जरिए वेरीफाई कर सकेगा| इसमें हेड ऑफ फैमिली को अपनी आधार डीटेल्स उपलब्ध करवानी होगी और फॉर्म 1 पर अपने सिग्नेचर करने होंगे| 
  • जबकि NRI के लिए सिर्फ ईमेल आईडी ही देने की जरूरत पड़ेगी| अगर एनआरआई अब भारत से बाहर का मोबाइल नंबर देता है तो फॉर्म 1 के दिशा निर्देश के अनुसार उसके मोबाइल नंबर पर कोई भी एसएमएस नहीं आएगा| NRI के लिए भारतीय पासपोर्ट की पहचान के प्रमाण के रूप में स्वीकार किया जाएगा।

Also Read: बच्चों का 2 बार आधार अपडेट करना हुआ जरुरी, नहीं तो हो जायेगा आधार रद्द

नॉमिनेशन फॉर्म 1 से फॉर्म 9 का इस्तेमाल 

फार्म 1

वह भारतीय और NRI जिनके पास भारत का पता प्रमाण पत्र है और जिनकी उम्र 18 या उससे अधिक है| वह फॉर्म 1 के जरिये आधार नामांकन और आधार कार्ड में पते को अपडेट कर सकते हैं| 

फॉर्म 2 

जिन NRI के पास भारत के बाहर के पते हैं, सिर्फ वही आधार अपडेट या नामांकन के लिए फॉर्म का इस्तेमाल कर सकते हैं| 

फार्म 3

5 साल से ज्यादा और 18 वर्ष से कम उम्र वाले भारतीय बच्चे या भारतीय पता रखने वाले NRI फार्म 3 का इस्तेमाल कर सकते हैं| 

फार्म 4

भारत से बाहर पते वाले एनआरआई बच्चों के लिए NRI फार्म 4 का इस्तेमाल कर सकते हैं| 

फार्म 5 

का इस्तेमाल 5 साल से कम उम्र के बच्चे जो भारत के निवासी हैं और जिनके पास भारत का पता है, वह नॉमिनेशन भरने या अपडेट के लिए फॉर्म 5 का इस्तेमाल कर सकते हैं| 

फॉर्म 6 

5 वर्ष से कम उम्र वाले NRI बच्चे जिनके पास भारत के बाहर वाले पटे हैं, वह फॉर्म 6 का इस्तेमाल कर सकते हैं| 

फार्म 7

18 साल से अधिक उम्र वाले भारतीय निवासी या विदेशी निवासी भी फार्म 7 का इस्तेमाल कर सकते हैं| इस कैटेगरी के लिए विदेशी पासपोर्ट, OCI कार्ड, वैलिड लॉन्ग टर्म विजा, भारतीय वीजा का विवरण जरूरी होगी और साथ में ईमेल आईडी भी अनिवार्य होगी| 

फार्म 8

जिन विदेशी नागरिकों की उम्र 18 साल से कम है वह फॉर्म 8 का इस्तेमाल कर सकते हैं| 

फॉर्म 9 

जिनकी उम्र 18 साल है वह आधार संख्या को रद्द करने के लिए फॉर्म 9 का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Conclusion

उम्मीद करते हैं कि हमारे द्वारा शेयर करी गई जानकारी को पढ़ने के बाद आप भी समझ गए होंगे कि नॉमिनेशन फॉर्म 1 से फॉर्म 9 तक का इस्तेमाल कैसे किया जाएगा और कौन सी जानकारी को आप ऑनलाइन अपडेट कर सकेंगे| अगर आपको हमारे द्वारा शेयर करी गई जानकारी पसंद आई हो या फिर आप हमें कोई राय देना चाहते हैं तो नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट कर सकते हैं।

Updated: February 5, 2024 — 2:22 pm