आधार कार्ड कितनी बार अपडेट किया जा सकता है?

दोस्तों आज हम आपको आधार कार्ड कितनी बार अपडेट किया जा सकता है, इसके बारे में जानकारी शेयर करने जा रहे है| हम जानते हैं कि हर एक आधार धारक के लिए आधार कार्ड महत्वपूर्ण दस्तावेज है| इसलिए आपके आधार कार्ड में जानकारी सही से और समय-समय पर अपडेट होना जरूरी है, ताकि आप आधार कार्ड पर मिलने वाली सेवाओं का इस्तेमाल बिना किसी परेशानी के कर सकें| 

अगर आप ने बैंक अकाउंट ओपन करवाना है, नया मोबाइल सिम लेना है, इनकम टैक्स रिटर्न भरनी है| यह तभी मुमकिन है अगर आपका आधार कार्ड अपडेटेड होगा| इसके अलावा पेंशन योजना या स्कालरशिप का लाभ उठाना है, तो अगर आपके आधार कार्ड में जानकारी सही अपडेट होगी तो ही आप इन सेवाओं का आसानी से लाभ उठा सकते है|

अगर आप सरकारी गैर सरकारी योजना, सब्सिडी, पेंशन योजना, स्कॉलरशिप जैसी सेवाओं का लाभ उठाना चाहते है, तो आपके आधार कार्ड में जानकारी सही अपडेट होनी जरुरी है और आपका आधार कार्ड भी अप टू डेट होना जरूरी है, क्योंकि यह सभी सेवाएं आधार कार्ड से लिंक होती है और अगर आपके आधार कार्ड की जानकारी सटीक होगी और आपका आधार कार्ड अपडेट होगा तो आप इनका लाभ उठा सकते हैं।

आधार कार्ड कितनी बार अपडेट किया जा सकता है?

आधार कार्ड में आधार धारक का नाम, लिंग, डेट ऑफ बर्थ, एड्रेस जैसी जानकारी मौजूद होती है| इसलिए इस बात पर निर्भर करता है कि आप आधार कार्ड में कौन सी जानकारी अपडेट करवा रहे हैं| आधार कार्ड में मौजूद हर एक जानकारी को अपडेट करने की अलग-अलग सीमा तय की गई है, जो कि इस प्रकार है| 

नाम

आप अपने आधार कार्ड में नाम को सिर्फ 2 बार ही अपडेट करवा सकते है| नाम अपडेट करवाने के कई कारण हो सकते है जैसे कि आधार नामांकन समय आपका नाम गलत लिखा गया है या फिर मैरिज के बाद सरनेम में बदलाव हुआ है, तो ऐसी स्थिति में आप नाम बदल सकते है| 

लिंग 

आप अपने आधार कार्ड में अपना लिंग सिर्फ एक बार ही चेंज कर सकते है| 

जन्मतिथि 

अगर आपके आधार नामांकन करते समय आपके आधार कार्ड में गलत जन्मतिथि अपडेट हो गई है, तो आप अपनी जन्मतिथि को सिर्फ एक बार ही अपडेट कर सकते है| इसके लिए आपके पास सही जन्मतिथि वाला दस्तावेज होना जरूरी है| 

एड्रेस 

जैसे कि आधार कार्ड में नाम और जन्मतिथि को अपडेट करने की सीमा तय की गई है| परंतु आधार कार्ड में आप अपने एड्रेस को कितनी बार भी अपडेट कर सकते है| इसकी कोई भी सीमा निर्धारित नहीं की गई है| अगर आप एक जगह से दूसरे जगह पर शिफ्ट करते हैं तो ऐसे में आपका आधार कार्ड में आपका करंट ऐड्रेस अपडेट होना जरूरी है| ऐसी स्थिति में आप आधार कार्ड में असीमित बार एड्रेस अपडेट कर सकते है|

Exceptional Cases

आधार कार्ड में कुछ जानकारियों को अपडेट करवाने के लिए आपको नजदीकी नामांकन केंद्र पर जाकर फॉर्म भरकर अपडेट की प्रक्रिया को करना होता है इसलिए आपको यूआईडीएआई के आधार नामांकन केंद्र पर जाना पड़ता है| 

जब आप अपनी जानकारी को अपडेट करवाने के लिए नामांकन केंद्र पर जाकर अनुरोध करते है, तो कई बार आपके द्वारा दी गई रिक्वेस्ट रिजेक्ट भी हो सकती है| अगर आप आधार कार्ड में जन्मतिथि अपडेट करवाना चाहते हैं तो आपके पास आपकी सही जन्मतिथि वाले दस्तावेज पर आपका नाम लिखा होना चाहिए| उस दस्तावेज़ का उपयोग करके ही आप जन्म तिथि को अपडेट कर सकते हैं।

Also Read

निष्कर्ष

उम्मीद करते हैं कि हमारे द्वारा शेयर करी गई जानकारी आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी और इस जानकारी को पढ़ने के बाद आपको भी पता चल गया होगा कि आधार कार्ड में कौनसी जानकारी को अपडेट करने में कितना समय लगता है| अगर आपको हमारे द्वारा शेयर करी गई जानकारी पसंद आई हो या फिर आप हमें कोई राय देना चाहते है, तो नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट कर सकते है।

FAQ (Frequently Asked Questions)

क्या हम आधार कार्ड में जन्मतिथि 2 बार से ज्यादा बदल सकते हैं?

जी नहीं आधार कार्ड में जन्मतिथि को सिर्फ एक बार ही बदला जा सकता है| एक बार से ज्यादा बार जन्मतिथि को बदलने की अनुमति नहीं दी गई है|

आधार कार्ड को कितनी बार अपडेट करवा सकते है?

आधार कार्ड में मौजूद जानकारी पर निर्भर करता है कि आप आधार कार्ड को कितनी बार अपडेट करवा सकते है| जैसे कि आप नाम को 2 बार, जन्मतिथि और लिंग को एक बार और एड्रेस को असीमित बार अपडेट करवा सकते है।

Updated: April 11, 2024 — 12:53 pm