Non Resident Indian के लिए आधार कार्ड कैसे बनवाएं?

दोस्तों आज हम आपको Non Resident Indian के लिए आधार कार्ड कैसे बनवाएं, यह सिखाने जा रहे है| अब सरकार ने भारत से बाहर रहने वाले भारतीय NRI नागरिकों के लिए आधार कार्ड रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य कर दिया है| अगर कोई NRI भारत में आकर सरकारी या प्राइवेट सेवा का इस्तेमाल करना चाहता हैं तो उसके पास आधार कार्ड होना जरूरी है| 

इसके अलावा एनआरआई के पास आधार कार्ड होने से सरकार को एनआरआई के देश में मौजूद आय साधनों का भी पता चलता रहता है| इसलिए भी सरकार ने NRI के लिए आधार कार्ड बनाना जरूरी कर दिया है| अब हम आपको NRI के लिए आधार कार्ड अप्लाई कैसे करते हैं, क्या एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया है, क्या नियम है, इसके बारे में बताने जा रहे हैं।

NRI के लिए आधार कार्ड बनवाना जरूरी क्यों है?

अगर कोई भारतीय नागरिक जो देश से बाहर रहता है, यानी कि NRI है और भारत वापस आकर सरकारी या प्राइवेट सेवा का इस्तेमाल करना चाहता है तो उस से आधार कार्ड मांगा जाता है| इसके अलावा अगर एनआरआई भारत में इनकम टैक्स रिटर्न भरता है तो तब भी उस से आधार कार्ड मांगा जाता है| इसलिए एनआरआई के पास आधार कार्ड होना जरूरी है।

NRI के लिए आधार कार्ड अप्लाई करने के लिए जरूरी दस्तावेज

  1. पासपोर्ट 
  2. पैन कार्ड 
  3. आईडी प्रूफ 
  4. एड्रेस प्रूफ 
  5. बर्थ सर्टिफिकेट 
  6. स्कूल सर्टिफिकेट 

NRI व्यक्ति आधार कार्ड बनवाने के लिए भारतीय पासपोर्ट का इस्तेमाल आईडी प्रूफ और एड्रेस प्रूफ के लिए कर सकता है| इसके अलावा डेट ऑफ बर्थ के लिए भी पासपोर्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है| इसलिए एनआरआई का भारतीय पासपोर्ट ही महत्वपूर्ण दस्तावेज बन जाता है।

एनआरआई के लिए आधार कार्ड की योग्यता शर्तें 

अगर कोई भारतीय नागरिक जो NRI है, उसे अपना आधार कार्ड अप्लाई करन है तो उसके लिए नीचे बताई गई शर्तों को पूरा करना जरूरी होता है| 

  • व्यक्ति की उम्र 3 साल से ज्यादा होनी चाहिए| 
  • व्यक्ति के पास भारतीय मोबाइल नंबर होना चाहिए| 
  • व्यक्ति पिछले 12 महीना में कम से कम 182 दिन भारत में रहा होना चाहिए।
  • अगर आप अपने बच्चों का आधार कार्ड बनवाना चाहते हैं और बच्चे के पास भारतीय पासपोर्ट नहीं है, तो बच्चे के माता-पिता के डॉक्यूमेंट का इस्तेमाल किया जा सकता है।

Non Resident Indian के लिए आधार कार्ड बनवाने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आप ने नजदीकी आधार नामांकन केंद्र पर जाना है| 
  • फिर आप में अधिकारी से एनआरआई के लिए आधार कार्ड बनाने के लिए कहना है| 
  • फिर अधिकारी आपको 14 नंबर फॉर्म देगा| 
  • फिर आप ने फॉर्म में अपना नाम, एड्रेस, पासपोर्ट साइज फोटो, भारतीय मोबाइल नंबर और अन्य जानकारी को भरना है| 
  • फिर आप ने फॉर्म के नीचे सिग्नेचर करने हैं| 
  • फिर आप ने फार्म अधिकारी के पास जमा करवाना है| 
  • फिर अधिकारी आपकी बायोमेट्रिक डिटेल जैसे की फिंगर और आँखें स्कैन करेगा| 
  • फिर अधिकारी आपके द्वारा दी गई जानकारी और बायोमेट्रिक जानकारी को सिस्टम में सबमिट करेगा|
  • फिर एनआरआई आधार कार्ड अप्लाई करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी| 
  • फिर आपको अधिकारी एक रसीद देगा, जिस पर 14 अंकों का एनरोलमेंट नंबर लिखा होगा| 

आप एनरोलमेंट नंबर की मदद से uidai.gov.in वेबसाइट पर जाकर आधार कार्ड के स्टेटस को चेक कर सकते हैं और पता कर सकते हैं कि आपका NRI आधार कार्ड बन गया है या नहीं| 

Also Read

निष्कर्ष

उम्मीद करते हैं कि हमारे द्वारा शेयर करी गई जानकारी एनआरआई के लिए आधार कार्ड कैसे बनाएं आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी| इस जानकारी को पढ़ने के बाद आप भी NRI आधार कार्ड बनाने के लिए अप्लाई कर सकेंगे| अगर आपको जानकारी पसंद आई हो या हमें कोई राय देना चाहते हैं, तो नीचे कमेंट कर सकते हैं।

FAQ (Frequently Asked Questions)

क्या गैर भारतीय नागरिकों को आधार कार्ड मिल सकता है?

अगर गैर भारतीय नागरिकों के पास भारतीय पासपोर्ट है तो वह अपने शहर में मजदूर आधार नामांकन केंद्र पर जाकर आधार कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते है| 

क्या भारत का विदेशी नागरिक आधार कार्ड के लिए आवेदन कर सकता है? 

जी हां भारत का विदेशी नागरिक आधार कार्ड के लिए आवेदन कर सकता है| लेकिन उसके इसके लिए उसके पास भारतीय पासपोर्ट, भारतीय मोबाइल नंबर होना चाहिए और वह कम से कम पिछले 12 महीने में 182 दिन तक भारत में रह चुका होना चाहिए।

क्या बिना पासपोर्ट के एनआरआई आधार कार्ड बन सकता है?

जी नहीं अगर एनआरआई व्यक्ति के पास भारतीय पासपोर्ट नहीं है तो वह आधार कार्ड के लिए आवेदन नहीं कर सकता है।

क्या एनआरआई बच्चे का आधार कार्ड बनवाने के लिए पासपोर्ट होना जरूरी है?

अगर एनआरआई बच्चे के पास पासपोर्ट है तो वह अपने पासपोर्ट का इस्तेमाल करके आधार कार्ड बनवा सकता है| अगर बच्चे के पास पासपोर्ट नहीं है, तो वह अपने माता-पिता के डॉक्यूमेंट का इस्तेमाल करके आधार कार्ड बनवा सकता है।

Updated: April 10, 2024 — 4:06 pm