घर बैठे आधार कार्ड को फेडरल बैंक अकाउंट से लिंक कैसे करें?

आज हम आप आपको आधार कार्ड को फेडरल बैंक अकाउंट से लिंक कैसे करें? यह सिखाने जा रहे हैं| अगर आप विभिन्न सरकारी योजना का लाभ उठाना चाहते हैं और फेडरल बैंक की ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो आपके फेडरल बैंक से आधार कार्ड लिंक होना अनिवार्य है| अगर आपको मालूम नहीं है कि आधार कार्ड से फेडरल बैंक लिंक कैसे करते हैं? तो आपको घबराने की जरुरत नहीं है, क्यूंकि हम आपके साथ इसके बारे में जानकारी शेयर करने जा रहे है| 

इस लेख में हम आपके साथ आधार कार्ड को फेडरल बैंक से लिंक करने के लिए दस्तावेज क्या चाहिए? लिंक करने के फायदे क्या है, लिंक ना होने से क्या नुकसान होगा? इसके बारे में जानकारी शेयर करने जा रहे है| इसके अलावा इस लेख के अंत में हम आपके साथ आधार कार्ड को अन्य बैंक से लिंक करने के बारे में important links भी शेयर करने जा रहे है|

आधार कार्ड को फेडरल बैंक से लिंक करने के लिए दस्तावेज क्या चाहिए?

  • आपके पास फेडरल बैंक का अकाउंट होना चाहिए| 
  • आपके पास ओरिजिनल आधार कार्ड होना चाहिए| 
  • आपके पास आधार कार्ड की सेल्फ अटेस्टेड फोटो कॉपी होनी चाहिए| 
  • आपके पास बैंक से लिंक मोबाइल नंबर होना चाहिए| 
  • आपका बैंक और आधार कार्ड में मेल खाता नाम होना चाहिए| 

आधार कार्ड को फेडरल बैंक से लिंक करने के तरीके 

  1. ऑनलाइन लिंक कर सकते है|
  2. SMS द्वारा लिंक कर सकते है|
  3. ऑफलाइन नहीं कर सकते है|

 

आधार कार्ड को फेडरल बैंक अकाउंट से लिंक कैसे करें ऑनलाइन?

आधार कार्ड को फेडरल बैंक से ऑनलाइन लिंक करने के लिए आप ने फेडरल बैंक की वेबसाइट पर जाना है और आधार पैन लिंक पर जाकर नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना है| 

  • सबसे पहले आप ने फेडरल बैंक के आधार पैन लिंक पेज पर जाना है| 
  • फिर आप ने अपना अकाउंट नंबर और कैप्चा कोड भरकर Submit बटन पर क्लिक करना है| 
आधार कार्ड को फेडरल बैंक अकाउंट से लिंक कैसे करें
आधार कार्ड को फेडरल बैंक अकाउंट से लिंक कैसे करें

  • फिर आपके बैंक से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा| 
  • फिर आप ने ओटीपी को वेबसाइट में डालकर Submit बटन पर क्लिक करना है| 
  • फिर आपके सामने फॉर्म ओपन होगा, जहां पर आपका नाम, एड्रेस, सिटी, स्टेट लिखा होगा|
  • फॉर्म में आधार कार्ड और पैन कार्ड के सामने Not Linked लिखा होगा|
  • फिर आप ने Proceed बटन पर क्लिक करना है| 
  • फिर आप ने अपना आधार नंबर भरना है और Click to Proceed बटन पर क्लिक करना है| 
  • फिर आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर OTP आएगा| 
  • आप ने OTP को वेबसाइट में भरकर Click to Proceed पर क्लिक करना है|  
  • फिर 4 working days में आपके आधार कार्ड को फेडरल बैंक अकाउंट से लिंक कर दिया जाएगा।
आधार कार्ड को फेडरल बैंक अकाउंट से लिंक कैसे करें
आधार कार्ड को फेडरल बैंक अकाउंट से लिंक कैसे करें

SMS द्वारा आधार को फेडरल बैंक से लिंक करें 

आप फेडरल बैंक से लिंक मोबाइल नंबर से मैसेज भेज कर भी आधार कार्ड को फेडरल बैंक से लिंक कर सकते हैं| इसके लिए आप ने नीचे बताए गए फॉर्मेट में मैसेज लिखना है और 567678 या 56161 पर भेजना है|

  • आप ने इस फॉर्मेट में मैसेज लिखना है:-
  • UIDPAN 123456789012 ABCDE1234Z
  • मैसेज में आप ने अपना आधार नंबर और पैन नंबर दोनों लिखने हैं| 
  • फिर आप ने 567678 या 56161 पर मैसेज भेजना है|
  • फिर आपके आधार को लिंक करने की प्रकिर्या शुरू कर दी जाएगी| 
  • जब आपका आधार लिंक होगा तो आपको मैसेज के द्वारा बता दिया जाएगा|

ऑफलाइन आधार कार्ड को फेडरल बैंक से लिंक करें

अगर आपको ऑनलाइन आधार कार्ड को फेडरल बैंक से लिंक करने में परेशानी हो रही है और फिर आपके पास बैंक इंटरनेट बैंकिंग भी नहीं है, तो आप नजदीकी बैंक शाखा जाकर भी आधार कार्ड को फेडरल बैंक से लिंक कर सकते है| इसके लिए आप ने नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना है| 

  • सबसे पहले आप ने फेडरल बैंक की शाखा में जाना है| 
  • फिर अपने उसी शाखा में जाना है, जहां पर आप ने अपना अकाउंट खुलवाया था| 
  • फिर आप ने शाखा में बैठे अधिकारी से आधार कार्ड लिंक करने का फॉर्म लेना है| 
  • फिर आप ने फॉर्म में अपना नाम, अकाउंट नंबर, मोबाइल नंबर, आधार नंबर और अन्य पूछी गई जानकारी को भरना है| 
  • आपने फॉर्म में वही नाम लिखना है, जो आपके आधार कार्ड और बैंक खाते से मेल खाता है| 
  • अगर आपका नाम आधार कार्ड और बैंक खाते में मेल नहीं खाता, तो अपने सबसे पहले अपने नाम को सही करना हैं| 
  • फिर आधार कार्ड को फेडरल बैंक से लिंक करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना है| 
  • अगर आपका नाम मेल खाता है, तो आप ने फार्म के साथ अपने आधार कार्ड की फोटो कॉपी को अटैच करना है| 
  • फिर आप ने फॉर्म को अधिकारी के पास जमा करवाना है| 
  • फिर अधिकारी आपके द्वारा दी गई जानकारी की पुष्टि करेगा| 
  • अगर आपकी जानकारी वेरीफाई हो जाती है, तो आगे की प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा| 
  • फिर आपको एक रसीद दी जाएगी, जिसे आप ने संभल कर रखना हैं| 
  • जब आपका आधार कार्ड फेडरल बैंक से लिंक हो जाएगा, तब आपके मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर के जरिए आपको कन्फर्मेशन मैसेज मिल जाएगा।

आधार कार्ड को फेडरल बैंक से लिंक करने के फायदे 

  • अगर आपका आधार कार्ड फेडरल बैंक से लिंक है, तो आप सरकारी गैर सरकारी योजना का लाभ उठा सकते हैं।
  • आप केरोसिन, चीनी, एलपीजी सब्सिडी का लाभ उठा सकते है| 
  • आप कृषि, कल्याण निधि, छात्रवृत्ति, मजदूरी, मनरेगा योजना का लाभ उठा सकते हैं।
  • आप बैंक की ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते है| 
  • आप माइक्रो एटीएम के जरिए पेमेंट कर सकते है| 
  • आप UPI पेमेंट कर सकते है| 
  • आप अपने फेडरल बैंक अकाउंट को ऑनलाइन फ्रॉड से सुरक्षित रख सकते हैं।

आधार फेडरल बैंक लिंकिंग स्टेटस चेक कैसे करें?

आप uidai की वेबसाइट पर जाकर login करके आधार फेडरल बैंक लिंकिंग स्टेटस चेक कर सकते है| इसके लिए आप ने नीचे बताए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो करना है| 

  • सबसे पहले आप ने myaadhaar की वेबसाइट पर जाना है| 
  • फिर आप ने आधार नंबर और कैप्चा कोड भरना है| 
  • फिर आप ने सेंड ओटीपी के बटन पर क्लिक करना है| 
  • फिर आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा| 
  • फिर आप ने ओटीपी को वेबसाइट में भरकर Login बटन पर क्लिक करना है| 
  • फिर आप ने bank seeding status पर क्लिक करना है| 
  • फिर आपके सामने आपके आधार कार्ड से लिंक फेडरल बैंक का स्टेटस शो हो जाएगा| 
  • अगर आपके आधार कार्ड से कोई अन्य बैंक लिंक है, तो उसका स्टेटस भी शो हो जाएगा।

Conclusion

उम्मीद करते हैं कि हमारे द्वारा शेयर करी गई जानकारी आधार कार्ड को फेडरल बैंक से लिंक कैसे करें, आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी और इस जानकारी को पढ़ने के बाद आप भी अपने फ़ेडरल बैंक को सुरक्षित रखने के लिए जल्द से जल्द आधार कार्ड से लिंक जरूर करवाएंगे| अगर आपको हमारे द्वारा शेयर करी गई जानकारी पसंद आई हो या फिर आप हमें कोई राय देना चाहते हैं, तो नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट कर सकते हैं|

FAQ (Frequently Asked Questions)

मैं अपने आधार कार्ड को फेडरल बैंक से लिंक कैसे कर सकता हूं?

आप अपने आधार कार्ड को फेडरल बैंक से ऑनलाइन नेट बैंकिंग के जरिए लिंक कर सकते हैं| नेट बैंकिंग के जरिये लिंक करने के लिए आप ने यूजर आईडी और पासवर्ड लगाकर लॉगिन करना है|  फिर अपना आधार नंबर अपडेट करना और सबमिट बटन पर क्लिक करना है| फिर आपका आधार कार्ड फेडरल बैंक से लिंक हो जाएगा|

क्या आधार कार्ड को फेडरल बैंक से लिंक करने की फीस लगती है?

जी नहीं आधार कार्ड को फेडरल बैंक से लिंक करने की कोई भी फीस नहीं लगती है| आप फ्री में आधार कार्ड को फेडरल बैंक से लिंक कर सकते है|

आधार कार्ड फेडरल बैंक से लिंक ना हो तो क्या होगा?

अगर आपका आधार कार्ड फेडरल बैंक से लिंक नहीं होगा, तो आप मनरेगा, कृषि, चीनी, केरोसिन, छात्रवृत्ति, पेंशन सब्सिडी योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं और आपके बैंक अकाउंट से ऑनलाइन फ्रॉड जैसी गतिविधियों का शिकार होने की संभावना बनी रहती है।

अन्य बैंकों को आधार कार्ड से लिंक करें

Updated: March 14, 2024 — 12:38 pm