UIDAI भुवन आधार पोर्टल क्या है? | Bhuvan Aadhaar Portal का इस्तेमाल कैसे करें?

Bhuvan Aadhaar Portal Details – UIDAI ने आधार धारकों की परेशानी को दूर करने के लिए एक नए पोर्टल को लांच किया है, जहां पर आप अपने नजदीकी नामांकन केंद्र के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं| इस पोर्टल का नाम भुवन आधार पोर्टल है| लोगों को आधार कार्ड में अपडेट करवाने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, जिसकी वजह से उन्हें CSC सेंटर या नामांकन केंद्र पर जाना पढ़ता था।

लेकिन अब CSC सेंटर की संख्या भी बहुत कम हो रही है, क्योंकि UIDAI और की ओर से CSC सेंटर पर आधार अपडेट जैसे काम के लिए अनुमति नहीं मिल रही है| इस लिए लोगों में आधार अपडेट को लेकर काफी परेशानियां बढ़ रही थी| इस बात को ध्यान में रखते हुए UIDAI ने एक नए पोर्टल भुवन आधार पोर्टल को लांच किया है जहां पर आप अपने नजदीक की नामांकन केंद्र के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं|

भुवन आधार पोर्टल क्या है? – Bhuvan Aadhaar Portal in Hindi

भुवन आधार पोर्टल को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी कि इसरो की मदद से तैयार किया गया है| इस पोर्टल पर आपको एक मैप देखने को मिलता है, जहां पर लोकेशन की सर्विस इसरो के द्वारा दी जा रही है| इस पोर्टल पर आप मैप में अपना पिन कोड भर के भी आधार केंद्र की लोकेशन का पता कर सकते हैं| इस पोर्टल पर आप आधार सेंटर की लोकेशन को 2D और 3D दोनों तरीकों से देख सकते हैं। अब हम आपको बताते है कि भुवन आधार पोर्टल का इस्तेमाल कैसे करते है।

भुवन आधार पोर्टल का इस्तेमाल कैसे करें?

इस पोर्टल पर आपके पास 4 ऐसे तरीके हैं, जिसका इस्तेमाल करके आप आधार केंद्र की लोकेशन का पता कर सकते हैं। वह तरीके कुछ इस प्रकार से है:

Aadhar Center Near Me

आप अपने फोन या लैपटॉप की लोकेशन को एक्सेस देकर अपने आसपास के आधार सेंटर का पता कर सकते हैं|

Search By Pin Code

आप इस पोर्टल पर जाकर अपना पिन कोड भरकर आधार केंद्र की लोकेशन सर्च कर सकते हैं|

Search By State

आप पोर्टल पर जाकर अपना राज्य का नाम डालकर भी आधार केंद्र की जानकारी हासिल कर सकते हैं|

Search By Name

अगर आपको किसी आधार सेंटर का नाम मालूम है, तो आप उसका नाम डालकर भी आधार सेंटर की लोकेशन को सर्च कर सकते हैं l

जब आप भुवन आधार पोर्टल से किसी भी आधार केंद्र की लोकेशन के बारे में जानकारी सर्च करते हैं, तो उसकी जानकारी आपको पीडीएफ या एक्सेल की फाइल के रूप में आपके मोबाइल या कंप्यूटर में डाउनलोड हो जाती है| साथ ही उस फाइल में आपके पास उस केंद्र के फोन नंबर की जानकारी भी मिल जाती है।

Also Read: चेहरे से आधार कार्ड डाउनलोड कैसे करें?

भुवन आधार पोर्टल पर मिलेगी नेविगेशन की सुविधा

भुवन आधार पोर्टल UIDAI ने इसरो की मदद से तैयार किया है| इस पोर्टल पर आप आधार केंद्र की लोकेशन के बारे में पता करने के साथ-साथ नेवीगेशन की सुविधा भी हासिल कर सकते हैं| आप अपने नजदीकी आधार केंद्र की लोकेशन को सर्च करके नेविगेशन लगा सकते हैं और आपको आधार सेंटर पर किन रास्तों से पहुंचना है, उसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है|

आधार केंद्र की दूरी की भी मिलेगी जानकारी

जब आप भुवन आधार पोर्टल पर अपना राज्य, शहर, आधार सेंटर का नाम, पिन कोड और अन्य जानकारी डालकर सेंटर का पता करते हैं तो आपको उस केंद्र की लोकेशन के बारे में जानकारी मिल जाती है| साथ ही आपको नेविगेशन के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके घर से उस केंद्र के बीच कितनी दूरी है, उसके बारे में भी जानकारी मिल जाती है|

भुवन आधार पोर्टल का उद्देश्य क्या है?

भुवन आधार पोर्टल को आधार धारक को सुविधा प्रदान करने के मकसद से ही तैयार किया गया है। भुवन आधार पोर्टल का मुख्य उद्देश्य आधार धारक को उसके नजदीकी आधार सेंटर की लोकेशन के बारे में जानकारी प्रदान करना है।

इसरो भुवन पोर्टल से नजदीकी आधार सेवा केंद्र का पता कैसे लगेगा?

इसके लिए आपको नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना है|

स्टेप 1: सबसे पहले अपने इसरो भुवन पर आधार पोर्टल की लिंक bhuvan-app3.nrsc.gov.in/aadhaar पर जाना है|

स्टेप 2: फिर आपको ऊपर बताए गए 4 में से किसी भी एक तरीके का इस्तेमाल करना है| 

स्टेप 3: हम आपको पिन कोड के जरिए आधार सेंटर का पता लगाने के बारे में बताने जा रहे हैं|

स्टेप 4: इसलिए सबसे पहले आप ने Search By Pin Code के ऑप्शन पर क्लिक करना है|

Bhuvan Aadhaar Portal kya hai
Bhuvan Aadhaar Portal kya hai

स्टेप 5: फिर आप ने पिन कोड डालकर Search के आइकॉन पर क्लिक करना है|

स्टेप 6: फिर आपके सामने आधार केंद्र की लिस्ट खुल जाएगी|

स्टेप 7: फिर आप जिस आधार सेंटर पर जाना चाहते हैं, उसके नाम पर क्लिक करना है|

स्टेप 8: अब आपके सामने आधार केंद्र का नाम, सेंटर का टाइप, उसका पता, अन्य जानकारी दिख जाएगी|

स्टेप 9: साथ में आपको वेबसाइट के राइट साइड में आधार सेंटर पर जाने के लिए रूट भी दिखाई दे जाएगा|

स्टेप 10: अगर आपको पिन कोड नहीं मालूम है तो आप Center NearBy के ऑप्शन पर क्लिक करके अपने आसपास सिटी या लोकेशन का नाम टाइप करके आधार सेंटर सर्च कर सकते हैं|

जब आप आधार सेंटर सर्च करते हैं तो आपको वहां पर 4 अलग-अलग रंग के आइकॉन दिखाई देंगे|

  • Light Blue: All Enrollment And Update 
  • Green: Only Demographic And Mobile Update
  • Red: Only Child Enrolment and Mobile Update
  • Dark Blue: Only Child Enrollment

Bhuvan Aadhaar Portal Benefits in Hindi

  • भवन आधार पोर्टल से आप आधार केंद्र की लोकेशन प्राप्त कर सकते हैं|
  • आप आधार सेंटर से अपने घर के बीच नेविगेशन लगा सकते हैं|
  • आप आधार सेंटर से अपने घर के बीच की दूरी पता कर सकते हैं|
  • आप नवजात बच्चों के लिए आधार कार्ड बनवा सकते हैं|
  • आप मोबाइल नंबर अपडेट, एनरोलमेंट जैसी सर्विस का लाभ उठा सकते हैं।

Conclusion

उम्मीद करते हैं कि हमारे द्वारा शेयर करी गई जानकारी भुवन आधार पोर्टल क्या है, भुवन आधार पोर्टल का इस्तेमाल कैसे करें और इसके बेनिफिट क्या है। इसके बारे में आपको डिटेल में जानकारी मिल गई होगी। अगर आपको हमारे द्वारा शेयर करी गई जानकारी पसंद आई हो या फिर आप हमें कोई राय देना चाहते हैं तो नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट कर सकते हैं।

Updated: January 16, 2024 — 12:56 pm