C/O का मतलब क्या होता है और केयर ऑफ को अपडेट कैसे किया जाता है?

आज के समय आधार कार्ड हर एक आधार धारक के लिए जरूरी दस्तावेज में से एक दस्तावेज बन चुका है, क्योंकि आधार कार्ड में आधार धारक का नाम, पिता का नाम, एड्रेस, मोबाइल नंबर जैसी जानकारी शामिल होती है| जिसे आप अपने आधार कार्ड में C/O की मदद से जोड़ सकते है| अगर आपको मालूम नहीं है कि C/O का मतलब क्या होता है और केयर ऑफ को अपडेट कैसे किया जाता है? तो आप हमारे इस लेख को अंत तक ध्यान से जरूर पढ़े|

अगर आप में भी अपने आधार कार्ड में अपने माता, पिता, पति, रिश्तेदार या अभिबाहवाक का नाम जोड़ना चाहते हैं तो उसके लिए आधार कार्ड में केयर ऑफ को जोड़ना जरूरी होता है| लेकिन आपको यह सोचकर परेशान होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है कि आप आधार कार्ड में C/O अपडेट कैसे करें, क्योंकि हम आपके साथ ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रक्रिया से C/O अपडेट करने की जेकरि शेयर करने जा रहे हैं, जिसे समझने के बाद आप घर बैठे ही अपने आधार कार्ड में केयर ऑफ अपडेट कर पाएंगे|

Name of ArticleC/O Means in Aadhar Card Kya Hai?
Type of ArticleLatest Update
Our Telegram GroupJOIN NOW

C/O का अर्थ हिंदी में

C/O का अर्थ हिंदी में देखभाल करने वाला होता है, जैसे कि एक लड़की के आधार कार्ड में उसके पति का नाम C/O के साथ लिखा जाता है, यानी की पत्नी के लिए उसकी देखभाल करने वाला उसका पति होता है। इसके अलावा लड़की के आधार कार्ड में एड्रेस वेरीफिकेशन के लिए भी c/o का उपयोग किया जाता है, ताकि आधार कार्ड उसके नए परिवार के मुख्य सदस्य के साथ लिंक हो सके|

आधार कार्ड में C/O का Full Form क्या होता है?

आधार कार्ड में C/O का Full Form “Care Of” होता है। जिसका मतलब केयर करने वाला या देखभाल करने वाला होता है।

आधार कार्ड में C/O का मतलब

C/O का फुल फॉर्म Care Of होता है| जिस से साफ पता चलता है कि केयर करना या देखभाल करना है| आधार कार्ड में c/o का इस्तेमाल लड़की के नाम के साथ ही किया जाता है| जब कभी आपके नाम पर डाकघर में कोई पोस्ट आता है, तब डाकिए के लिए आपके C/O के नाम से आपका एड्रेस ढूंढने में आसानी हो जाती है, क्योंकि आप की डाक पोस्ट के ऊपर आपका एड्रेस के साथ C/O भी लिखा होता है|

कभी कबार मोहल्ले में पड़ोसी तक को भी आपका एड्रेस नहीं मालूम होता, लेकिन C/O से उसको आपका एड्रेस बताने में आसानी हो जाती है और इस प्रकार डाकिए या कोरियर वाले को आपका कोरियर पहुंचने में आसानी हो जाती है।

Also Read:

C/O, S/O, D/O और W/O में क्या फर्क है?

  • C/O यानी कि माता, पिता, पति, अभिभावक या कोई भी रिश्तेदार का नाम
  • S/O यानि कि पिता का नाम
  • D/O यानि कि पिता का नाम
  • W/O यानि किपति का नाम

क्या C/O के बिना आधार कार्ड वैध होता है?

जी हां अगर आपके आधार कार्ड में केयर ऑफ नहीं है तब भी आपका आधार कार्ड वैध ही माना जाता है, क्योंकि केयर ऑफ का इस्तेमाल आधार कार्ड में करना अनिवार्य नहीं है, यह सिर्फ आपके पते में आपके पिता, माता, पति या अभिभावक का नाम दिखाने के लिए ही किया जाता है| लेकिन इसके अलावा कुछ सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने के लिए केयर ऑफ की जरूरत पड़ती है तो उस स्थिति में आपके आधार कार्ड में केयर ऑफ होना जरूरी होता है|

उदाहरण:

बिना C/O वाला पताC/O वाला पता
H.No. 195, Sector 49, ChandigarhC/O Mr. Sandeep Kumar, H.No. 195, Sector 49, Chandigarh

C/O की जरूरत कब पड़ती है?

  • अगर आपके नाम में C/O नहीं है या आप किसी रिश्तेदार के साथ रहते हैं तो उस स्थिति में आप अपने अभिभावक या रिश्तेदार का नाम केयर ऑफ की जगह लिखवा सकते हैं|
  • आप गैस कनेक्शन, राशन कार्ड जैसी सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए अपना पता वेरीफाई करने के लिए केयर ऑफ इस्तेमाल कर सकते है|

आधार कार्ड में C/O का इस्तेमाल कैसे किया जाता है?

Care Of का इस्तमाल आधार कार्ड में लड़की या औरत के नाम के साथ ही किया जाता है| जब भी कोई नवविवाहित लड़की अपना नया आधार कार्ड बनवाती है या फिर अपने पुराने आधार कार्ड को अपडेट करवाती है| तब उसके आधार कार्ड में D/O की जगह C/O का इस्तेमाल किया जाता है| आधार कार्ड में C/O के रूप में लड़की के पति का नाम लिखा जाता है| 

उदाहरण के तौर पर मान लीजिए एक लड़की है जिसका नाम प्रीति कुमारी है और उसके पति का नाम सुशील कुमार है तो उसके आधार कार्ड में प्रीति कुमारी C/O सुशील कुमार लिखा जाता है।

लड़की के आधार कार्ड में C/O का इस्तेमाल करना क्यों जरूरी है?

जब लड़की कुंवारी होती है तब उसके आधार कार्ड में D/O का इस्तेमाल किया जाता है| लेकिन शादी होने के बाद उसके आधार कार्ड में नाम के साथ C/O का इस्तेमाल किया जाता है, क्योंकि शादी के बाद एक तो लड़की का एड्रेस बदल जाता है और उस एड्रेस को अपडेट करवाने के लिए आधार कार्ड में पति के नाम का इस्तेमाल किया जाता है और पति का नाम लिखने के लिए C/O का इस्तेमाल किया जाता है| इसलिए आधार कार्ड में C/O का इस्तेमाल करना जरूरी है।

आधार कार्ड में C/O कैसे अपडेट करें?

आधार कार्ड में केयर ऑफ अपडेट करने के दो तरीके है| एक तो आप ऑनलाइन UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपडेट कर सकते हैं और दूसरा ऑफलाइन आधार सेवा केंद्र पर जाकर अपडेट कर सकते हैं| इसलिए अब इन दोनों तरीकों के बारे में जानते हैं|

1. ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिया

  • सबसे पहले अपने UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है |
  • फिर अपने एड्रेस चेंज के विकल्प पर क्लिक करना है|
  • फिर ऐड्रेस अपडेट फॉर्म में सारी जानकारी और C/O को भरना है|
  • फिर आईडी प्रूफ और एड्रेस प्रूफ को अपलोड करना है|
  • फिर आपकी रिक्वेस्ट सबमिट हो जाएगी|

C/O अपडेट करने की डिटेल में जानकारी लेने के लिए आप हमारी अन्य पोस्ट आधार कार्ड में ऐड्रेस अपडेट कैसे करें को पढ़ सकते हैं और स्टेप बाय स्टेप जानकारी ले सकते हैं|

2. ऑफलाइन प्रक्रिया के जरिए

  • सबसे पहले आप ने अपने शहर में नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाना है|
  • वहां ऐड्रेस अपडेट या करेक्शन फॉर्म लेना है|
  • उसमें अपनी सारी जानकारी और साथ में केयर ऑफ फील्ड में जिस व्यक्ति यानि कि माता, पिता, पति या रिश्तेदार का नाम डालना चाहते है, उसका नाम डालना है|
  • फिर फॉर्म सबमिट करवाना है और कुछ समय के बाद आपका केयर ऑफ अपडेट हो जाएगा

C/O अपडेट का औसत समय

माध्यमअनुमानित समय
ऑनलाइन अपडेट (UIDAI पोर्टल या mAadhaar ऐप से)7–15 कार्यदिवस
ऑफलाइन आधार सेवा केंद्र10–15 कार्यदिवस

C/O अपडेट करने के लिए फीस

जब आप आधार कार्ड में केयर ऑफ अपडेट करने की पूरी प्रक्रिया कर देते हैं तो अंत में आपको फीस भरनी होती है जो कि आप ने ऑनलाइन 50 रुपए फीस भरनी होती है| जिसे आप UPI, नेट बैंकिंग या कार्ड के जरिए भी कर सकते हैं|

C/O अपडेट करने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट

  • आपके पास वैलिड ऐड्रेस प्रूफ होना चाहिए, जिसे आप ने स्कैन करके अपलोड करना है|
  • आप एड्रेस प्रूफ के लिए बैंक पासबुक, बिजली का बिल या फिर राशन कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं|
  • इसके अलावा आपके पास UIDAI द्वारा जारी की गई डॉक्यूमेंट सूची के अनुसार दस्तावेज होने चाहिए|

आधार कार्ड में C/O का बदलाव इसलिए हुआ

UIDAI के सीनियर ऑफिसर के मुताबिक आधार कार्ड को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने साल 2018 में एक फैसला लिया था, जिसमें आधार धारक की प्राइवेसी के बारे में कहा गया है और इस फैसले के आधार पर ही आधार कार्ड में एप्लीकेंट के रिश्ते की पहचान नहीं बताई जा रही है| UIDAI ने आधार कार्ड में सीईओ को लेकर बदलाव कब किया है, इसके बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है।

C/O का इस्तेमाल कहाँ किया जाता है?

ऑनलाइन शॉपिंग करते समय होता है C/O का इस्तेमाल

जब कभी कबार आप ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो उसमें आपको अपना एड्रेस लिखना होता है| जिससे आपका पार्सल आपके घर तक पहुंचने में आसानी होती है| लेकिन कभी कबार आपके मोहल्ले या सोसाइटी में कोई ऐसा व्यक्ति होता है जो मोहल्ले में बहुत मशहूर होता है तो आप उसका नाम केयर ऑफ में लिख देते हैं| जिससे आपका पार्सल आप तक आसानी से पहुंच जाता है।

ध्यान रखने योग्य बातें

  • C/O अपडेट करवाते समय आपके पास वैध पहचान पत्र या एड्रेस प्रूफ होना चाहिए|
  • अगर आपके डॉक्यूमेंट की वेरिफिकेशन में किसी प्रकार की समस्या आती है तो C/O अपडेट होने में थोड़ा समय लग सकता है|
  • आपको UIDAI द्वारा C/O अपडेट पूरी हो जाने के बाद SMS या फिर ईमेल के जरिए वेरिफिकेशन भेज दिया जाता है|

बोनस टिप:
आप mParivahan ऐप या डिजिलॉकर ऐप के जरिए भी ऑनलाइन आधार कार्ड का डिजिटल अपडेटेड C/O फॉर्म देख सकते हैं|

निष्कर्ष

आधार कार्ड में केयर ऑफ अपडेट करने की प्रक्रिया पहले से बहुत ज्यादा आसान हो गई अब आप घर बैठे ही ऑनलाइन UIDAI की अधिकारी वेबसाइट के जरिए आधार कार्ड में केयर ऑफ अपडेट कर सकते हैं और अपने आधार कार्ड में अपने माता, पिता, पति, रिश्तेदार या अभिभावक का नाम आसानी से जोड़ सकते हैं| अगर आपको ऑनलाइन अपडेट करने में परेशानी हो रही है, तब आप नजदीकी नामांकन केंद्र पर अपडेट करवा सकते हैं| इसके लिए आपको सिर्फ 50 की फीस भरनी है|

उम्मीद करते हैं कि हमारे द्वारा शेयर करी गई जानकारी आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी| अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो आप इसे अपने दोस्तों रिश्तेदार के साथ शेयर कर सकते हैं और नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके अपनी राय में शेयर कर सकते है| ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारी पाने के लिए आप हमारी इस वेबसाइट को बुकमार्क भी कर सकते हैं|

FAQ (Frequently Asked Questions)

सीओ का फुल फॉर्म क्या है?

सीओ का फुल फॉर्म Care of यानि कि केयर करने वाला होता है|

क्या हम आधार कार्ड में wo की जगह co लिख सकते हैं?

जी हां आप आधार कार्ड में अपने जीवन साथी का नाम जोड़ने के लिए wo की जगह co का इस्तेमाल कर सकते हैं।

आधार कार्ड में सी ओ का मतलब क्या होता है?

आधार कार्ड में आपके अभिभावक का नाम सी ओ में लिखा जाता है| आपका अभिभावक आपके माता-पिता, पति या अन्य कोई भी देखभाल करने वाला इंसान हो सकता है।

क्या C/O फील्ड अनिवार्य है?

जी नहीं C/O फील्ड अनिवार्य नहीं है, इसके बिना भी आधार कार्ड वैध होता है? केयर ऑफ का इस्तेमाल सिर्फ पते को वेरीफाई करने के लिए ही किया जाता है|

क्या C/O में पिता या पति का नाम डाल सकते हैं?

जी हां आप आधार कार्ड में मौजूद केयर ऑफ में अपने पिता, पति या फिर किसी अभिभावक और रिश्तेदार का नाम भी डाल सकते हैं| इससे आपका आधार कार्ड उस व्यक्ति के नाम के साथ लिंक हो जाता है|

क्या C/O और S/O दोनों एक साथ डाल सकते हैं?

जी नहीं आप C/O और S/O दोनों को एक साथ आधार कार्ड में इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं, क्योंकि S/O का इस्तेमाल सिर्फ पिता का नाम डालने के लिए किया जाता है और C/O में आप अपने पिता, माता, पति, रिश्तेदार या अभिभावक का नाम डाल सकते हैं| इसलिए एक समय पर सिर्फ एक ही विकल्प का इस्तेमाल होता है|

आधार कार्ड में C/O अपडेट होने में कितना समय लगता है?

आधार कार्ड में केयर ऑफ अपडेट करने की प्रक्रिया 7 से 15 कार्यदिवस में पूरी हो जाती है, लेकिन कभी कबार कुछ तकनिकी समस्यांओ की वजह अपडेट होने का समय कम या ज्यादा भी हो सकता है|