आधार कार्ड में EID नंबर क्या है? आधार स्टेटस, डाउनलोड और अपडेट कैसे करें?

जब भी आप नया आधार कार्ड बनवाते हैं या आधार एनरोलमेंट करवाते हैं तब आपको एक 28 अंकों का यूनिक नंबर दिया जाता है| जिसे EID यानी कि एनरोलमेंट नंबर कहा जाता है| जिसका इस्तेमाल आधार कार्ड अपडेट की स्थिति को ट्रैक करने के लिए किया जाता है| लेकिन ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें EID का मतलब मालूम नहीं है और इसका उपयोग क्या है इसके बारे में भी बिल्कुल भी जानकारी नहीं है|

अगर आपको भी EID के बारे में ज्यादा मालूम नहीं है, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इस लेख में हम आपके साथ EID नंबर क्या होता है, कहां मिलता है और EID का उपयोग क्या है? इससे संबंधित सारी जानकारी शेयर करने जा रहे हैं| इसलिए आप हमारे इस लेख को अंत तक ध्यान से जरूर पढ़ें

Name of ArticleEID Number Means in Aadhar Card Kya Hai?
Type of ArticleLatest Update
Official Websiteuidai.gov.in
Our Telegram GroupJOIN NOW

आधार कार्ड में EID नंबर क्या होता है?

आधार कार्ड में मौजूद EID नंबर हर एक आधार धारक का यूनिक नंबर होता है| EID नंबर को एनरोलमेंट नंबर भी कहा जाता है| इसका इस्तेमाल आधार कार्ड केमें अपडेट की स्थिति को ट्रैक करने के लिए किया जाता है|

आधार EID नंबर क्या है?

आधार EID नंबर 28 अंकों का एक यूनिक नंबर होता है, जो की 14-14 अंक के दो भागों में बंटा होता है| जिसमें पहले 14 अंक नामांकन संख्या और आखिरी 14 अंक दिनांक और समय पर आधारित होते हैं| जिसका इस्तेमाल आधार कार्ड अपडेट की स्थिति को ट्रैक करने के लिए किया जाता है|

जब भी आधार धारक नजदीकी नामांकन केंद्र से आधार कार्ड को अपडेट करवाता है तो एनरोलमेंट स्लिप के ऊपर लिखा होता है और अगर UIDAI की वेबसाइट से ऑनलाइन अपडेट करता है तब उसको EID नंबर ऑनलाइन प्राप्त होता है|

EID नंबर कब तक वैध रहता है?

जब तक आधार धारक का आधार कार्ड उसके बायोडाटा के साथ लिंक नहीं हो जाता या फिर जब तक आधार नंबर जनरेट नहीं होता तब तक EID नंबर वैध रहता है|

Also Read: आधार कार्ड में HOF का फुल फॉर्म और उपयोग

EID नंबर कैसे बनता है?

EID नंबर 28 अंकों का यूनिक नंबर होता है, जो की 14-14 अंकों के दो भागों में बंटा होता है| पहले 14 अंक में आपका एनरोलमेंट नंबर और दूसरे 14 अंकों के भाग में आपका दिनांक और समय मौजूद होता है|

EID नंबर आधार कार्ड में कहां मिलता है?

जब आप आधार कार्ड में किसी जानकारी को ऑनलाइन अपडेट करवाते हैं तो आपको EID नंबर प्राप्त होता है| अगर आप आधार कार्ड में किसी जानकारी को नामांकन केंद्र पर जाकर अपडेट करवाते हैं तब आपको एनरोलमेंट स्लिप पर लिखा हुआ मिलता है|

EID नंबर का उपयोग क्यों किया जाता है?

  • EID नंबर का उपयोग आधार कार्ड की अपडेट स्थिति को ट्रैक करने के लिए किया जाता है|
  • आधार कार्ड को डाउनलोड करने के लिए किया जाता है|
  • अपनी शिकायत दर्ज करवाने के लिए और UIDAI पोर्टल पर लोगिन करने के लिए किया जाता है|

EID नंबर से आधार कार्ड डाउनलोड कैसे करें?

EID नंबर से आधार कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना है| 

  • सबसे पहले आप ने UIDAI की वेबसाइट पर जाना है| 
  • फिर आप ने Download Aadhaar के ऑप्शन पर क्लिक करना है| 
  • वहां पर जाकर आपको अपना EID Number नंबर डालना है| या फिर आप अपना एक्नॉलेजमेंट नंबर और इनरोलमेंट नंबर डालना है| 
  • फिर आप ने अपना नाम और पिन कोड डालना है| 
  • फिर आप अपना आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

अगर EID नंबर खो जाए तो क्या करें?

अगर आपका आईडी नंबर खो गया है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप UIDAI की वेबसाइट पर जाकर EID नंबर प्राप्त कर सकते हैं| इसके लिए आप ने नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना है|

  • सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है|
  • फिर My Aadhar के अंतर्गत Retrieve Lost or Forgotten EID/UID पर क्लिक करना है|
  • फिर अपना मोबाइल नंबर, नाम और ईमेल डालकर कैप्चा कोड भरकर वेरीफाई करना है|
  • फिर मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, उसे वेबसाइट में डालना है और वेरीफाई करना है|
  • फिर आपके आधार से रजिस्टर मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर आईडी नंबर प्राप्त हो जाएगा|

निष्कर्ष

आधार कार्ड में EID नंबर 28 अंकों की एक खास संख्या होती है, जिसकी मदद से आप आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं, आधार कार्ड अपडेट स्थिति को ट्रैक कर सकते हैं| अगर EID नंबर गुम हो जाए तो आप ऑनलाइन UIDAI पोर्टल और नजदीकी नामांकन केंद्र पर जाकर प्राप्त हुई कर सकते हैं|

उम्मीद करते हैं कि हमारे द्वारा शेयर करी गई जानकारी आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी और इस जानकारी को पढ़ने के बाद आपके EID संबंधित सभी सवालों के जवाब मिल गए होंगे| अगर आपको हमारे द्वारा शेयर करी गई जानकारी पसंद आई हो तो आप इसे अपने दोस्तों रिश्तेदारों के साथ शेयर कर सकते हैं और हमें राय देने के लिए नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट कर सकते हैं| ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने और अप-टू-डेट रहने के लिए हमारी इस वेबसाइट को बुकमार्क भी कर सकते हैं|

FAQ (Frequently Asked Questions)

आधार में आईडी नंबर कितने अंको का होता है?

आधार कार्ड में ही आईडी नंबर 28 अंकों का होता है| आईडी नंबर एक्नॉलेजमेंट स्लिप के 14 अंक और इनरोलमेंट के 14 अंकों के जोड़ से मिलकर बनता है।

आधार कार्ड में आईडी नंबर क्या है?

आधार कार्ड में आईडी नंबर 28 अंकों का एक unique नंबर होता है, जो इनरोलमेंट के 14 अंक और एक्नॉलेजमेंट स्लिप के 14 अंकों से मिलकर बनता है| जिसका इस्तेमाल आधार कार्ड को डाउनलोड करने के लिए किया जाता है।

आधार कार्ड में EID नंबर का मतलब क्या है?

जब भी आधार धारक अपना आधार कार्ड बनवाता है, तब उसे एक्नॉलेजमेंट स्लिप दी जाती है| एक्नॉलेजमेंट स्लिप के ऊपर 14 अंकों का एक्नॉलेजमेंट नंबर और 14 अंकों का एनरोलमेंट नंबर लिखा होता है| दोनों को जोड़ने के बाद 28 अंकों का EID नंबर बनता है| जिसे आधार धारक को संभाल कर रखना होता है| अगर आपका आधार कार्ड गुम हो जाए तो आप EID नंबर की मदद से आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं|

EID नंबर का इस्तेमाल आधार कार्ड में कहां किया जाता है?

जब आधार धारक का आधार कार्ड गुम हो जाए, तो आधार धारक आधार कार्ड को uidai वेबसाइट या mAadhaar ऐप से दोबारा डाउनलोड करने के लिए EID नंबर का इस्तेमाल कर सकता है और अपने आधार कार्ड को डाउनलोड कर सकता है।

क्या EID से आधार अपडेट किया जा सकता है?

आप EID से आधार अपडेट की प्रक्रिया को शुरू कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपके पास UID नंबर और रजिस्टर मोबाइल नंबर होना जरूरी है| जिस से आप UIDAI पोर्टल पर लॉगिन करके आधार अपडेट फॉर्म भर सकते हैं| अगर आपका आधार कार्ड जनरेट नहीं हुआ है तो आप सिर्फ इनरोलमेंट स्टेटस ही चेक कर सकते हैं|

क्या बिना मोबाइल नंबर के EID से आधार कार्ड डाउनलोड संभव है?

अगर आपके आधार कार्ड से मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड नहीं है, तो आप आधार कार्ड डाउनलोड नहीं कर सकते है| इसके लिए आपको नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाकर पहले मोबाइल नंबर अपडेट करवाना है और उसके बाद आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं|

क्या EID, UIDAI के सिस्टम में सुरक्षित रहता है?

EID का इस्तेमाल आप एनरोलमेंट की स्थिति चेक करने आधार कार्ड डाउनलोड करने और UIDAI पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने के लिए कर सकते हैं|