मृत्यु के बाद जन आधार कार्ड से नाम कैसे हटाय ऑनलाइन?

दोस्तों आज हम आपको मृत्यु के बाद जन आधार कार्ड से नाम कैसे हटाय ऑनलाइन, यह सिखाने जा रहे है| अगर आपके परिवार के किसी सदस्य की मृत्यु हो गई है और उसके नाम को आप जन आधार कार्ड से हटाना चाहते हैं तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े, क्योंकि इस लेख में हम आपके साथ स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस शेयर करने जा रहे है| 

इसके अलावा इस लेख में हम आपके साथ जन आधार कार्ड से नाम हटाने के लिए क्या दस्तावेज चाहिए, नाम कब हटाया जाता है? इसके बारे में भी जानकारी शेयर करने जा रहे है| तो चलिए अब हम शुरू करते हैं| 

जन आधार कार्ड में नाम हटाने के लिए दस्तावेज क्या चाहिए?

  • आपके पास परिवार के किसी सदस्य का जन आधार कार्ड नंबर होना चाहिए| 
  • आपके पास सदस्य का मृत्यु सर्टिफिकेट होना चाहिए| 

जन आधार कार्ड से नाम हटाने के कारण 

  • जन आधार कार्ड से नाम हटाने की कई हो कारण हो सकते जैसे कि 
  • सदस्य की शादी हो गई है| 
  • सदस्य परिवार से अलग हो चुका है| 
  • सदस्य की मृत्यु हो चुकी है।

मृत्यु के बाद जन आधार कार्ड से नाम कैसे हटाय ऑनलाइन?

  • सबसे पहले आप ने राजस्थान के जन आधार कार्ड पोर्टल पर जाना है|
  • फिर आप ने यूजरनेम और पासवर्ड लगाकर Login बटन पर क्लिक करना है।
  • फिर आप ने Enrolment पर क्लिक करना है| 
  • फिर आप ने Delete Member पर क्लिक करना है| 
मृत्यु के बाद जन आधार कार्ड से नाम कैसे हटाय ऑनलाइन
मृत्यु के बाद जन आधार कार्ड से नाम कैसे हटाय ऑनलाइन
  • फिर आप ने Jan Aadhaar Number भरना है और खोजें पर क्लिक करना है| 
मृत्यु के बाद जन आधार कार्ड से नाम कैसे हटाय ऑनलाइन
मृत्यु के बाद जन आधार कार्ड से नाम कैसे हटाय ऑनलाइन
  • फिर आपके सामने आपके परिवार के मेंबर की जानकारी आ जाएगी| 
  • फिर आप ने किसी सदस्य को सेलेक्ट करना है और EKYC पर क्लिक करना है| 
मृत्यु के बाद जन आधार कार्ड से नाम कैसे हटाय ऑनलाइन
मृत्यु के बाद जन आधार कार्ड से नाम कैसे हटाय ऑनलाइन
  • फिर आप ने fingerprint के विकल्प पर क्लीक करना है| 
  • फिर फिंगर स्कैनर में फिंगर को स्कैन करके validate करना है| 
  • फिर आपके सामने जन आधार कार्ड के सभी सदस्य की लिस्ट खुल जाएगी| 
  • फिर आप जिस मेंबर को डिलीट करना चाहते हैं, उसको सेलेक्ट करना है|
  • फिर आप ने डिलीट करने का कारण चुनना है| 
  • आपके सामने राज्य से बाहर मृत्यु और रंजय में मृत्यु के 2 विकल्प आएंगे| 
  • आप ने दोनों में से किसी एक विकल्प को चुनना है| 
  • फिर आप ने मृत्यु के दस्तावेज को सेलेक्ट करना है| 
  • फिर आप ने मृत्यु के साल को लिस्ट से देलेक्ट करना है| 
  • फिर आप ने सदस्य हटाए पर क्लिक करना है| 
मृत्यु के बाद जन आधार कार्ड से नाम कैसे हटाय ऑनलाइन
मृत्यु के बाद जन आधार कार्ड से नाम कैसे हटाय ऑनलाइन
  • फिर आपके सामने सदस्य को हटा दिया गया है, यह मैसेज आ जाएगा|
मृत्यु के बाद जन आधार कार्ड से नाम कैसे हटाय ऑनलाइन
मृत्यु के बाद जन आधार कार्ड से नाम कैसे हटाय ऑनलाइन

हम आपको बताना चाहेंगे कि जब आप किसी सदस्य का नाम जन आधार कार्ड से डिलीट करते हैं तो आप उसके नाम को दोबारा किसी और जन आधार कार्ड में जोड़ नहीं कर सकते है| अगर आप उस सदस्य का नाम एक जन आधार कार्ड से हटाकर दूसरे जन आधार कार्ड में अपडेट करना चाहते है, तो उसके लिए आपको transfer के विकल्प पर क्लिक करना होगा ना कि delete member के विकल्प पर क्लिक करना है।

अगर आपका जन आधार कार्ड गुम हो गया है और नहीं मिल रहा है तो आपको ऑनलाइन जन आधार कार्ड डाउनलोड करना ही होगा, क्यूंकि बिना जन आधार कार्ड के आप सदस्य के को डिलीट नहीं कर सकते हैं।

मोबाइल से जन आधार कार्ड में नाम डिलीट करें

  • मोबाइल से जन आधार कार्ड में नाम डिलीट करने के लिए सबसे पहले आप ने मोबाइल फोन में Jan Aadhaar App को डाउनलोड करके इंस्टॉल करना है| 
  • फिर आप ने SSO Login पर क्लिक करना है| 
  • फिर आप आईडी और पासवर्ड लगाकर Login करना है| 
  • फिर आप ने Citizen Enrollment पर क्लिक करना है| 
  • फिर आप ने Delete Member पर क्लिक करना है| 
  • फिर आप ने सदस्य के मृत्यु का कारण सेलेक्ट करना है| 
  • फिर मृत्यु का डॉक्यूमेंट अपलोड करके मृत्यु का year लिखना है| 
  • फिर मेंबर हटाने पर क्लिक करना है| 
  • फिर आपके जन आधार कार्ड से सदस्य के नाम को हटाने की प्रक्रिया को सबमिट कर दिया जाएगा| 
  • कुछ समय में आपके जन आधार कार्ड से परिवार के सदस्य का नाम हट जाएगा।

ईमित्र सेंटर जाकर जन आधार कार्ड से नाम हटाए 

अगर आपको ऑनलाइन या फिर मोबाइल ऐप के जरिए जन आधार कार्ड से परिवार के सदस्य का नाम हटाने में परेशानी हो रही है, तो आप ईमित्र केंद्र जाकर भी परिवार के सदस्य को जन आधार कार्ड से हटा सकते है| इसके लिए आप ने नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना है| 

  • सबसे पहले आप ने अपने नजदीकी ईमित्र सेंटर पर जाना है| 
  • फिर आप ने ईमित्र केंद्र पर बैठे अधिकारी को जन आधार कार्ड से नाम हटाने के लिए कहना है| 
  • फिर आप ने जिस व्यक्ति का नाम हटाना है, उसके मृत्यु के दस्तावेज को अधिकारी को दिखाना है| 
  • फिर अधिकारी आपके द्वारा दिए गए दस्तावेज़ को वेरीफाई करेगा| 
  • फिर दस्तावेज वेरीफाई हो जाने के बाद सदस्य के नाम को हटा दिया जाएगा और आपको एक रसीद दे दी जाएगी| 

Also Read:

जन आधार कार्ड से नाम हटाना क्यों जरूरी है?

अगर आपके परिवार के किसी सदस्य की मृत्यु हो गई है तो ऐसे में आपको उस सदस्य का नाम जन आधार कार्ड से हटाना होता है, क्योंकि जन आधार कार्ड में सिर्फ परिवार के जीवित लोगों का नाम ही जोड़ा जाता है और उन्हीं को सरकार की ओर से मिलने वाली योजना का लाभ पहुंचता है।

Conclusion

उम्मीद करते हैं कि हमारे द्वारा शेयर करी गई जानकारी आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी और इस जानकारी को पढ़ने के बाद आप भी परिवार के किसी सदस्य की मृत्यु हो जाने के बाद उसके नाम को अपने जन आधार कार्ड से डिलीट कर सकेंगे| अगर आपको हमारे द्वारा शेयर करी गई जानकारी पसंद आई हो या फिर आप हमे कोई राय देना चाहते है, तो नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट कर सकते है।

FAQ (Frequently Asked Questions)

जन आधार कार्ड में नाम डिलीट कैसे करें?

आप जन आधार की आधिकारिक वेबसाइट में login करके delete member के अंतर्गत परिवार के सदस्य के नाम को सेलेक्ट करके और उसके मृत्यु के डॉक्यूमेंट को अपलोड करके जन आधार कार्ड में नाम डिलीट कर सकते हैं।

जन आधार कार्ड से सदस्य का नाम हटाने की कितनी फीस लगती है?

जन आधार कार्ड से जब आप ऑनलाइन सदस्य का नाम हटाते है, तो उसकी कोई भी फीस नहीं लगती है| आप फ्री में सदस्य का नाम हटा सकते है|

क्या मृत्यु के बाद जन आधार कार्ड से सदस्य का नाम हटाना जरूरी है?

जी हां अगर आपके परिवार के किसी सदस्य की मृत्यु हो गई है, तो उसके नाम को जन आधार कार्ड से हटाना अनिवार्य है, क्योंकि जन आधार कार्ड में सिर्फ जीवित लोगों को ही सरकार की ओर से योजनाओं का लाभ प्राप्त होता है|