दोस्तों आज हम आपको आधार कार्ड से कितने बैंक अकाउंट लिंक है कैसे पता करें, यह सिखाने जा रहे है| अक्सर ही हमारे पास एक से ज्यादा बैंक अकाउंट होते है और हमारे मन में यह सवाल चल रहा होता है कि हमारे बैंक आधार कार्ड से कौन सा बैंक अकाउंट लिंक होगा और कितने बैंक अकाउंट लिंक होंगे? क्या कोई फर्जी बैंक अकाउंट तो हमारे आधार कार्ड से लिंक तो नहीं है?
UIDAI के सामने पिछले कुछ समय में फर्जी बैंक अकाउंट लिंक करने के मामले भी सामने आए है| जिनको ध्यान में रखते हुए हमें समय समय पर जरूर चेक करना चाहिए कि हमारे आधार कार्ड में कहीं कोई फर्जी बैंक अकाउंट लिंक तो नहीं है| इस बात को ध्यान में रखते हुए हम आपके साथ इस जानकारी को शेयर करने जा रहे है| हम आपके साथ ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीका से लिक बैंक अकाउंट पता करने के बारे में जानकारी शेयर करने जा रहे है| तो चलिए दोस्तों अब हम शुरू करते है|
आधार कार्ड से कितने बैंक अकाउंट लिंक है कैसे पता करें?
- सबसे पहले आप ने UIDAI की वेबसाइट पर जाना है|
- फिर Aadhaar Services पर क्लिक करना है|

- फिर Aadhaar Linking Status पर क्लिक करना है|
- फिर आप myaadhaar वेबसाइट पर चले जाएंगे|
- फिर आप ने अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड भरकर login with OTP के बटन पर क्लिक करना है|
- फिर आधार से लिंक मोबाइल नंबर OTP आएगा|
- फिर ओटीपी को वेबसाइट में सबमिट करना है और आप वेबसाइट में Login हो जाएंगे|
- फिर आप ने Bank Seeding Status पर क्लिक करना है।

- फिर आप के सामने आपके आधार कार्ड से जितने बैंक लिंक होंगे उनका नाम दिखाई दे जाएगा|
- वहां पर आपको आपका आधार नंबर, बैंक का नाम, बैंक लीडिंग स्टेटस Active है या नहीं शो हो जायेगा|
- साथ में आपका लास्ट अपडेट कब हुआ था वह भी पता चल जाएगा।
- इस प्रकार आप चेक कर सकते कि आपका आधार कार्ड में कितने बैंक अकाउंट लिंक है।
जब आप ऑनलाइन आधार कार्ड से लिंक बैंक अकाउंट के बारे में चेक करते है, तब आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर आपके पास होना चाहिए, क्योंकि ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद ही आप वेबसाइट में login कर सकते है और लिक बैंक अकाउंट चेक कर सकते है।
ऑफलाइन आधार कार्ड से लिंक बैंक अकाउंट पता करें
अगर आपके पास इंटरनेट नहीं है और आपको इंटरनेट चलाने के बारे में इतनी जानकारी नहीं है तो आप अपने नजदीकी नामांकन केंद्र जाकर भी आधार कार्ड में लिंक बैंक अकाउंट के बारे में जानकारी हासिल कर सकते है| इसके लिए आप ने नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना है|
- सबसे पहले आप ने अपने नजदीकी नामांकन केंद्र जाना है|
- वहां पर आप ने अधिकारी से आधार से लिंक बैंक अकाउंट चेक करने के लिए कहना है|
- फिर आप ने अधिकारी को अपना ओरिजिनल आधार कार्ड देना है|
- फिर आप ने अपनी जानकारी वेरीफाई करने के लिए अधिकारी को आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर बताना है|
- फिर अधिकारी आपके द्वारा दी गई जानकारी की पुष्टि करेगा|
- अगर आपकी जानकारी वेरीफाई हो जाती है, तो कर्मचारी अपने सिस्टम से चेक करके आपको आधार कार्ड से लिंक बैंक अकाउंट की जानकारी दे देगा।
ऊपर बताए गए दोनों तरीकों के अलावा आप अपने मोबाइल फोन में mAadhaar App इंस्टॉल करके mAadhaar App में लॉगिन करके भी आधार कार्ड से लिंक बैंक अकाउंट की जानकारी प्राप्त कर सकते है।
Also Read:
- आधार कार्ड से बैंक अकाउंट कैसे खोले?
- बैंक में आधार लिंक करने के लिए एप्लीकेशन कैसे लिखें?
- आधार कार्ड से बैंक बैलेंस कैसे चेक करें?
- बिना आधार कार्ड के बैंक अकाउंट कैसे खोलें?
निष्कर्ष
उम्मीद करते हैं कि हमारे द्वारा शेयर करी गई जानकारी आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी और इस जानकारी को पढ़ने के बाद आप भी अपने आधार कार्ड से लिंक बैंक की जानकारी हासिल कर सकेंगे| अगर आपके आधार कार्ड से कोई फर्जी बैंक अकाउंट लिंक होगा, तो आप उसे भी डिलीट करवा सकेंगे| अगर आपको हमारे द्वारा शेयर करी गई जानकारी पसंद आई हो या फिर आप हमें कोई राय देना चाहते है, तो नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट कर सकते है।
FAQ (Frequently Asked Questions)
आधार कार्ड किस बैंक में लिंक है कैसे पता करें?
आप ने अपने मोबाइल फोन में mAadhaar App को इंस्टॉल करके App में Login करना है| फिर आप ने bank aadhar seeding पर क्लिक करना है| फिर आपके सामने आधार कार्ड में लिंक बैंक अकाउंट दिख जायेगा
Hi, I’m Rohit Kumar—the founder and writer behind this blog. Traveling has always been my passion; I love exploring new places, discovering hidden gems, trying local food, and soaking in different cultures. What I enjoy just as much is writing about those experiences—sharing favorite spots, restaurants, and travel tips. I started this blog to connect with fellow explorers and help you plan your next unforgettable adventure.