आधार कार्ड में POR का फुल फॉर्म क्या है? इस्तेमाल क्या है और क्यों जरूरी है?

आज का समय डिजिटल युग है और ऐसे में हमारे दस्तावेज डिजिटल होना भी बहुत जरूरी है| जिसमें आधार कार्ड भी एक अहम भूमिका निभाता है| जब भी आप अपना नया आधार कार्ड बनवाने जाते हैं या फिर आधार कार्ड में कोई जानकारी अपडेट करवाने जाते हैं तो आप ने बहुत बार POR शब्द के बारे में सुना होगा| आज हम आपको आधार में मौजूद POR क्या है, आधार कार्ड में POR का फुल फॉर्म क्या है, इसका क्या मतलब है और क्यों इस्तेमाल किया जाता है? इसके बारे में बताने जा रहे हैं|

इस लेख में हम आपके साथ आधार कार्ड क्या है, कौन-कौन से दस्तावेज POR मान्य होते हैं POR की जरूरत कब पड़ती है और क्या बिना POR के आधार कार्ड बन सकता है या नहीं? इन सब के बारे में डिटेल में जानकारी शेयर करने जा रहे हैं| इसलिए आप हमारी इस जानकारी को अंत तक ध्यान से जरूर पढ़ें|

Name of Articleआधार कार्ड में POR का फुल फॉर्म
Type of ArticleLatest Update
Telegram GroupJOIN NOW

आधार कार्ड में POR का फुल फॉर्म क्या है?

आधार कार्ड में POR फुल फॉर्म “Proof of Relationsip” है| जिस से यह साफ पता चलता है कि इसका संबंध आधार धारक के निवास से है| अब हम आपको POR का अर्थ क्या होता है, इसके बारे में बताते हैं| 

POR का मतलब क्या होता है?

POR का मतलब आपका किसी व्यक्ति के साथ पारिवारिक रिश्ता क्या है इस बात को दर्शाता है, जैसे कि वह व्यक्ति आपका माता, पिता, पति-पत्नी या अभिभावक भी हो सकता है

हिंदी में POR की परिभाषा

POR का फुल फॉर्म प्रूफ आफ रिलेशनशिप है जो कि आपका किसी दूसरे व्यक्ति के साथ पारिवारिक संबंध को दर्शाता है| जब आप नया आधार कार्ड बनवाते हैं या फिर पुराने आधार कार्ड में कोई जानकारी अपडेट करवाते हैं तब POR का उपयोग C/O के लिए भी किया जाता है|

आधार कार्ड में POR का उपयोग

आधार कार्ड में POR का उपयोग कुछ खास परिस्थितियों में किया जाता है जो कि इस प्रकार है:-

  • 0 से 5 साल के बच्चे का नया आधार कार्ड बनवाने के लिए माता-पिता के आधार कार्ड को लिंक किया जाता है, जिसमें माता-पिता का आधार कार्ड POR के तौर पर काम करता है|
  • आधार कार्ड में केयर ऑफ का नाम जोड़ने के लिए उपयोग किया जाता है|
  • अगर आपके पास एड्रेस प्रूफ नहीं है और आप किसी रिश्तेदार के पास रहते हैं तो उस रिश्तेदार के आधार कार्ड के जरिए आप अपना आधार कार्ड बनवा सकते हैं और उस रिश्तेदार का नाम रेफरल या POR के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं|

POR डॉक्यूमेंट क्या होता है?

POR यानी कि प्रूफ ऑफ़ रिलेशनशिप को दर्शाता है| जब आप अपने माता-पिता, पति, पत्नी, अभिभावक या रिश्तेदार का नाम अपने आधार कार्ड में जोड़ते हैं तब POR का इस्तेमाल किया जाता है|

POR डॉक्यूमेंट किस लिए जरूरी होता है?

  • 0 से 5 साल के बच्चे के लिए: छोटे बच्चों का खुद का कोई भी पहचान पत्र नहीं होता है उस स्थिति में माता-पिता के आधार कार्ड को रेफर करके और बर्थ सर्टिफिकेट या डिस्चार्ज स्लिप जैसे दस्तावेज को POR के तौर पर लगाया जाता है|
  • अगर आपके पास खुद का कोई एड्रेस नहीं है और आप अपने पति या माता-पिता के साथ रहते हैं तो उनके आधार कार्ड के जरिए आप अपना आधार कार्ड बनवा सकते हैं इस स्थिति में उनके आधार कार्ड को POR के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है|
  • केयर का नाम डालते समय:जब आप अपने आधार कार्ड में केयर ऑफ का नाम जोड़ते हैं तो UIDAI आपके साथ उसके रिश्ते को वेरीफाई करता है| तब ही आप POR डॉक्यूमेंट के तौर पर उनके आधार कार्ड का इस्तेमाल कर सकते है|

Also Read: आधार कार्ड अपडेट हुआ या नहीं कैसे पता करें?

सामान्य POR डॉक्यूमेंट्स के उदाहरण:

  • जन्म प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • पासपोर्ट
  • राशन कार्ड (जिसमें पूरा परिवार लिस्टेड हो)
  • पेंशन कार्ड
  • CGHS/ECHS कार्ड
  • सेना का डिपेंडेंट कार्ड (Army Dependent Card)
  • विवाह प्रमाण पत्र (Marriage Certificate)
  • परिवार रजिस्टर / ग्राम पंचायत का प्रमाण पत्र
  • सरकारी कर्मचारी की सेवा पुस्तिका
  • स्कूल की TC (Transfer Certificate) जिसमें आपके अभिभावक का नाम हो

ऊपर बताए गए दस्तावेज सल्फेट स्टेट या ओरिजिनल होने चाहिए और दस्तावेज में आपका नाम और संबंधक का नाम साफ-साफ लिखा हुआ होना चाहिए|

POR डॉक्यूमेंट कौन जारी करता है?

POR डॉक्यूमेंट सरकारी अथॉरिटी या मान्य संस्था द्वारा जारी किया जाता है| इसके अलावा आपके पास मौजूद दस्तवेज पर निर्भर करता है कि दस्तावेज कौन सा है और किस डिपार्टमेंट का है:- उदाहरण के तौर पर

डॉक्यूमेंटजारी करने वाला
जन्म प्रमाण पत्रनगर निगम / ग्राम पंचायत / अस्पताल
पासपोर्टभारत सरकार (पासपोर्ट विभाग)
राशन कार्डराज्य सरकार की सार्वजनिक वितरण प्रणाली
विवाह प्रमाण पत्रनगर निगम / पंचायत / विवाह रजिस्ट्रार
CGHS/ECHS कार्डसरकारी मेडिकल अथॉरिटी
स्कूल की TCस्कूल प्रबंधन / प्रिंसिपल

POR की जरूरत कब और क्यों पड़ती है?

POR की जरूरत छोटे बच्चे यानी की 0 से 5 साल के बच्चे का आधार कार्ड बनाने के लिए जरूरत पड़ती है|
अगर आप अपने आधार कार्ड में पता बदलना चाहते हैं या नए आधार कार्ड के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो उस समय POR की जरूरत पड़ती है|

क्या बिना POR के आधार कार्ड बन सकता है?

जी हां अगर आपके पास POR नहीं है तो आप हेड ऑफ फैमिली (HOF) के आधार कार्ड की मदद से अपना आधार कार्ड बनवा सकते हैं| लेकिन कुछ ऐसी परिस्थितियां भी है जहां पर बिना POR के भी आधार कार्ड नहीं बनवा सकते है| अगर आपके पास खुद का मान्य एड्रेस प्रूफ और पहचान पत्र जैसे की वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, बिजली का बिल, बैंक स्टेटमेंट में से कोई भी दस्तावेज है तो आपको POR की जरूरत नहीं पड़ती है| अगर आपके पास खुद के नाम पर कोई वैध डॉक्यूमेंट है तो आपको आधार कार्ड बनवाने के लिए रिश्तेदार पर निर्भर नहीं करना पड़ता और इस परिस्थिति में आपको POR की जरूरत नहीं पड़ती है|

POR से जुड़ी गलतफहमी है

बहुत से लोगों को POR यानी कि प्रूफ का रिलेशनशिप से संबंधित काफी गलतफहमियां है| जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं:-

1. हर किसी के लिए POR जरूरी होता है

जी नहीं इस बात में कोई भी सच्चाई नहीं है कि हर किसी के लिए POR जरूरी होता है| अगर आपके पास खुद का कोई पहचान पत्र है तो आपको आधार कार्ड बनवाने या अपडेट करवाने के लिए POR की जरूरत नहीं पड़ती है|

2. POR और POA एक ही चीज होते हैं?

POR: आपका अपने परिवार के किसी व्यक्ति के साथ क्या संबंध है उसका प्रमाण पत्र होता है. जैसे की जन्म प्रमाण पत्र
POA: POA यानि कि प्रूफ आफ एड्रेस, यह आपका निवास स्थान जैसे कि बिजली का बिल, बैंक स्टेटमेंट का प्रमाण पत्र होता है, दोनों अलग-अलग होते हैं|

राशन कार्ड हमेशा POR के रूप में मान्य होता है

अगर राशन कार्ड में आपका नाम के साथ आपके परिवारजन या रिश्तेदार नाम दोनों का नाम दर्ज है तो आप इसका इस्तेमाल POR के तौर पर कर सकते हैं| लेकिन यह सभी केस में मान्य नहीं होता है|

निष्कर्ष

उम्मीद करते हैं कि हमारे द्वारा शेयर करी गई जानकारी आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी और इस जानकारी को पढ़ने के बाद आपको पता चल गया होगा कि POR क्या होता है और POR का इस्तेमाल करके कैसे अपना आधार कार्ड बनवा सकते हैं| अगर आपको हमारे द्वारा शेयर करी गई जानकारी पसंद आई हो या तो या फिर आप हमें कोई राय देना चाहते हैं, तो नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट कर सकते हैं और ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में जानने के लिए आप हमारी इस वेबसाइट को बुकमार्क भी कर सकते हैं|

FAQ (Frequently Asked Questions)

आधार कार्ड मे POR का इस्तेमाल कहां किया जाता है?

आधार कार्ड का इस्तेमाल आधिकारिक दस्तावेज़ के तौर पर पता प्रमाण पत्र और आधार में मुजूद व्यक्ति की जानकारी की वेरिफिकेशन के लिए किया जाता है| इसके अलावा आधार कार्ड में POR का इस्तेमाल आपके पिता, माता, पति या रिश्तेदार से रिश्ते को दर्शाता है|

क्या मैं आधार अपडेट में भी POR दे सकता हूँ?

जी हां अगर आप अपने आधार कार्ड में नाम, पता या केयर ऑफ जैसी जानकारी को अपडेट करवाते हैं और यह जानकारी आप अपने परिवार के किसी अन्य व्यक्ति के एड्रेस या पहचान पत्र के आधार पर अपडेट करवाते हैं तो उस स्थिति में आपको POR डॉक्यूमेंट देना जरूरी होता है| उदाहरण के तौर पर अगर आपकी शादी हो गई और शादी के बाद आप आधार कार्ड में पति का नाम डलवाना चाहते है, तो उस स्थिति में आपको विवाह प्रमाण पत्र का इस्तेमाल POR के तौर पर करना होता है|