दोस्तों आज का युग डिजिटल युग है और इस डिजिटल दौर में आप UIDAI की वेबसाइट या mAadhaar App से ऑनलाइन आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट या पता अपडेट करने की रिक्वेस्ट जनरेट कर सकते हैं| जब भी आप ऑनलाइन आधार कार्ड में किसी जानकारी को अपडेट करते हैं तब आपको एक 14 अंकों का यूनिक नंबर दिया जाता है इस नंबर को SRN नंबर कहा जाता है|
आप में से ऐसे बहुत से लोग होंगे जिन्होंने SRN नंबर के बारे में सुना तो होगा लेकिन उनको मालूम नहीं होगा की SRN नंबर का आधार कार्ड में क्या इस्तेमाल होता है, SRN नंबर कहाँ मिलता है और SRN नंबर की मदद से आप आधार कार्ड की सर्विस रिक्वेस्ट का स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं| अगर आपको भी इसके बारे में बिल्कुल भी जानकारी नहीं है तो घबराने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है, क्यूंकि इस लेख को अंत तक पढ़ने के बाद आपको SRN से संबंधी सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे|
Name of Article | SRN नंबर क्या है? | SRN नंबर से आधार सर्विस रिक्वेस्ट स्टेटस कैसे चेक करें? |
Type of Article | Latest Update |
Official Website | UIDAI |
Telegram Group | JOIN NOW |
आधार कार्ड में SRN नंबर क्या होता है?
SRN नंबर असल में 14 अंकों का एक नंबर होता है जो कि S से स्टार्ट होता है| यह आधार धारक कों तब दिया जाता है, जब कोई आधार धारक uidai वेबसाइट या फिर maadhaar App के जरिए कोई भी ऑनलाइन सर्विस का इस्तेमाल करता है| अगर कोई आधार धारक आधार रिप्रिंट करवाता है, पीवीसी आधार कार्ड ऑर्डर करता है या आधार वैलिडेशन लेटर इशू जैसी सर्विस का लाभ उठाता है तो तब आधार धारक को एसआरएन नंबर दिया जाता है| SRN नंबर एक तरह का एक ट्रैकिंग कोड होता है, जिसके जरिए आप अपनी सर्विस रिक्वेस्ट का स्टेटस पता कर सकते हैं।
आधार कार्ड में SRN का फुल फॉर्म क्या है?
आधार कार्ड में SRN का फुल फॉर्म “Service Request Number” है। यह 14 अंकों का नंबर होता है और इसका इस्तेमाल रिक्वेस्ट के स्टेटस को ट्रैक करने के लिए किया जाता है।
SRN नंबर कहां मिलता है?
जब आप UIDAI वेबसाइट के जरिए आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट या ऐड्रेस अपडेट करने के लिए रिक्वेस्ट करते हैं तब आपको SMS या ईमेल के जरिए SRN नंबर मिलता है|
SRN नंबर का उपयोग क्यों किया जाता है?
SRN नंबर का उपयोग आधार कार्ड में आपके द्वारा किसी जानकारी को अपडेट करने के बाद उसके स्टेटस को ट्रैक करने के लिए किया जाता है| इसके अलावा आप UIDAI की वेबसाइट पर फॉलोअप लेने के लिए भी SRN नंबर का इस्तेमाल कर सकते हैं|
आधार कार्ड से SRN नंबर कैसे चेक करें?
- सबसे पहले आप ने UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है|
- फिर आप ने गेट आधार के अंतर्गत चेक आधार PVC कार्ड स्टेटस के ऑप्शन पर क्लिक करना है|

- क्लिक करने के बाद आपके सामने वेबसाइट में login करने का ऑप्शन आएगा|
- वेबसाइट में login करने के लिए आप ने अपना 12 अंकों का आधार कार्ड नंबर और कैप्चा कोड भरने के बाद Send OTP पर क्लिक करना है|

- क्लिक करने के बाद आपके आधार कार्ड में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा| लेकिन आपको मालूम होना चाहिए कि आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर कौनसा है? क्यूंकि अगर आपको मालूम होगा तभी आपको उस नंबर से OTP मिलेगा| फिर वेबसाइट में OTP भरने के बाद आप वेबसाइट में login हो जायेंगे|
- फिर आप ने पेमेंट हिस्ट्री के ऑप्शन पर क्लिक करना है| वहां पर आपको आपके द्वारा की गई पेमेंट रिक्वेस्ट और transaction id भी दिखाई देगी|

- अगर आप इसको और भी डिटेल में देखना चाहते हैं तो आप View पर क्लिक करके देख सकते हैं|
- वहां पर आपको पेमेंट स्टेटस, SRN नंबर, transaction id, राशि, तारीख़ दिखाई देगी|

- आप SRN नंबर तभी चेक कर सकते हैं, अगर आप ने पहले कोई request या transaction करी है| अगर आप ने कोई भी request या transaction नहीं करी होगी तो आपको SRN नंबर दिखाई नहीं देगा।
Also Read: VTC Full Form in Aadhar Card Kya Hai?
SRN नंबर से आधार सर्विस रिक्वेस्ट स्टेटस कैसे चेक करें?
- सबसे पहले आपको UIDAI की myAadhaar वेबसाइट पर जाना है|
- फिर फिर नीचे दिए गए लिंक Check Enrollment & Update Status पर क्लिक करना है|
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जहां पर आपको SRN नंबर और कैप्चा कोड ऑप्शन दिखाई देंगे|

- फिर आप ने अपना SRN नंबर भरना है|
- फिर डेट और टाइम सेलेक्ट करके कैप्चा कोड भरना है और सबमिट बटन पर क्लिक करना है|
- फिर आपके सामने SRN नंबर से आधार सर्विस रिक्वेस्ट स्टेटस शो हो जाएगा|
आप ने जो भी रिक्वेस्ट करी होगी जैसे कि PVC आधार कार्ड डाउनलोड करा है, आधार कार्ड रिप्रिंट करा है या कोई भी अन्य ऑनलाइन सर्विस का इस्तेमाल करा है, उसका आपको SRN नंबर दिया जाता है| जिस सर्विस को भी आप ट्रैक करना चाहते हैं उसका SRN नंबर भरना है और साथ में कैप्चा कोड भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना है|
mAadhar App के जरिए आधार सर्विस रिक्वेस्ट स्टेटस चेक करने का तरीका
- सबसे पहले आप ने अपने मोबाइल फोन में mAadhar App को डाउनलोड करके इंस्टॉल करना है|
- फिर आप ने ऐप को ओपन करना है और मोबाइल नंबर की मदद से login करना है।
- फिर Check Request Status की ऑप्शन पर क्लिक करना है|
- फिर आप ने Address Update Status, Validation Letter Status या Re-print Request Status में से किसी भी एक ऑप्शन के ऊपर क्लिक करना है| |
- फिर आप ने अपना आधार नंबर, SRN नंबर भरना है और कैप्चा कोड भरने के बाद check status पर क्लिक करना है|
- इस प्रकार आपको mAadhar App की मदद से आधार सर्विस रिक्वेस्ट का स्टेटस पता चल जाएगा।
SRN नंबर कितने दिन तक मान्य होता है?
UIDAI की ओर से एसआरएन नंबर के मान्य होने का कोई भी निर्धारित समय नहीं दिया गया है| लेकिन फिर भी यह 15 से 30 दिन तक मान्य अंदर रहता है| जब आप अपनी सर्विस रिक्वेस्ट जनरेट करते हैं तब आपकी सर्विस रिक्वेस्ट प्रक्रिया होती है और जब तक स्टेटस पूरा नहीं होता तब तक आपका SRN नंबर मान्य रहता है| लेकिन जब तक आपकी रिक्वेस्ट कंप्लीट या फिर रिजेक्ट ना हो जाए तब तक भी नंबर मान्य रहता है|
SRN नंबर 15 से 30 दिन तक मान्य रहता है| इसके बाद भी आप यूआइडीएआइ पोर्टल से अपना SRN नंबर भरकर अपनी रिक्वेस्ट का स्टेटस चेक कर सकते हैं|
आधार में SRN नंबर दोबारा जनरेट कैसे करें?
जब आप आधार कार्ड में किसी भी जानकारी को अपडेट करवाते हैं और आपकी जानकारी अस्वीकार हो जाती है, तो उस स्थिति में आपको जानकारी दोबारा से अपडेट करने की रिक्वेस्ट करनी पड़ती है| तब आपको दोबारा से रिसिप्ट दी जाती है, जिसके ऊपर आपको 14 अंकों का SRN नंबर प्राप्त होता है| इस प्रकार आप दोबारा से SRN नंबर प्राप्त कर सकते हैं|
SRN नंबर से आधार रिक्वेस्ट स्टेटस को चेक करने के लिए क्या चाहिए?
- आपके पास 12 अंकों का आधार नंबर होना चाहिए|
- आपके पास आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर होना चाहिए|
- आपके पास मोबाइल, डेस्कटॉप या स्मार्टफोन होना चाहिए और साथ में इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए|
- इसके अलावा आपको और किसी भी अन्य दस्तावेज की जरूरत नहीं पड़ती|
निष्कर्ष
उम्मीद करते हैं कि हमारे द्वारा शेयर करी गई जानकारी आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी और इस जानकारी को पढ़ने के बाद आपको पता चल गया होगा कि SRN नंबर क्या होता है, SRN नंबर से आधार सर्विस रिक्वेस्ट स्टेटस कैसे चेक किया जाता है| अगर आपकी रिक्वेस्ट रिजेक्ट हो गई है तो उसे कैसे ट्रैक किया जा सकता है|
अगर आपको हमारे द्वारा शेयर करी गई जानकारी पसंद आई हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं | गर आप हमें कोई राय देना चाहते हैं तो नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट कर सकते हैं| इसके अलावा आप हमारी इस वेबसाइट को बुक मार्क भी कर सकते हैं, ताकि आपको भविष्य में ऐसी महत्वपूर्ण जानकारी सबसे पहले प्राप्त होती रहे।
FAQ (Frequently Asked Questions)
SRN का फुल फॉर्म क्या होता है?
SRN का फुल फॉर्म service request number होता है| यह 14 अंकों का नंबर होता है जो कि S से शुरू होता है|
एसआरएन सँख्या कब मिलता है?
जब भी कोई आधार धारक खुद ऑनलाइन आधार सर्विस का इस्तेमाल करता है| तब उसे SRN नंबर दिया जाता है| इस नंबर की मदद से वह अपने सर्विस स्टेटस को ट्रैक कर सकता है|
SRN नंबर किस काम आता है?
SRN नंबर आधार धारक द्वारा किए गए ऑनलाइन सर्विस रिक्वेस्ट के स्टेटस को ट्रैक करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है| इस सर्विस रिक्वेस्ट को uidai की वेबसाइट के जरिए ट्रैक कर सकते हैं|
SRN नंबर खो गया है क्या करें?
अगर आपका SRN नंबर खो गया है तो आप uidai के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके अपना SRN नंबर पता कर सकते हैं।
मुझे अपना एसआरएन नंबर कहां मिल सकता है?
अगर आपका एसआरएन नंबर खो गया है या फिर आप अपना एसआरएन नंबर भूल गए हैं| तो आप एसआरएन को UIDAI के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके पता कर सकते हैं।
एसआरएन का पूरा अर्थ क्या है?
एसआरएन का अर्थ आपके द्वारा की गई पेमेंट स्टेटस चेक करने के लिए 14 अंकों का नंबर दिया जाता है| जब आप पेमेंट करते हैं तो पेमेंट हिस्ट्री में आपको आपके पेमेंट का स्टेटस, date, time और एसआरएन नंबर दिखाई देता है| जिससे आप अपने द्वारा की गई ट्रांजैक्शन को ट्रैक कर सकते हैं।
अगर एक्नॉलेजमेंट स्लिप गुम हो जाए तो क्या SRN Number द्वारा प्राप्त किया जा सकता है?
जी हां आप ssup.uiddi.gov.in/ssup की वेबसाइट पर जाकर Retrieve Lost SRN Number पर क्लिक करके अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड भर के SRN Number को प्राप्त कर सकते हैं|
क्या मोबाइल नंबर के बिना SRN नंबर प्राप्त किया जा सकता है?
जी नहीं आप मोबाइल नंबर के बिना SRN Number प्राप्त नहीं कर सकते हैं, क्योंकि मोबाइल नंबर की मदद से आपको ओटीपी वेरीफिकेशन करना होता है| उसके बाद ही आपकोSRN Number प्राप्त होता है|
क्या SRN नंबर प्राप्त करने के लिए कोई फीस लगती है?
जी नहीं SRN Number प्राप्त करने के लिए आपको कोई भी फीस नहीं देनी होती, क्योंकि आप ऑनलाइन uidai वेबसाइट पर जाकर फ्री में SRN Number प्राप्त कर सकते हैं|
SRN नंबर कितनी देर में प्राप्त हो जाता है?
जब आप uidai वेबसाइट पर जाकर मोबाइल ओटीपी के जरिए वेरीफाई करते हैं तो आपको उसी समय स्क्रीन पर SRN नंबर प्राप्त हो जाता है|
क्या SRN नंबर की मदद से आधार अपडेट स्टेटस को ट्रैक किया जा सकता है?
जी हां आप uidai वेबसाइट या फिर SSUP पोर्टल पर जाकर SRN नंबर भरकर आधार अपडेट के स्टेटस को ट्रैक कर सकते हैं|
अगर ऑनलाइन SRN नंबर प्राप्त ना हो तो क्या करें?
अगर आपको ऑनलाइन SRN नंबर प्राप्त करने में किसी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है, तो आप आधार हेल्पलाइन नंबर 1947 पर कॉल करके SRN नंबर प्राप्त कर सकते हैं|
मैं 14 अंकों का एसआरएन नंबर कैसे प्राप्त करूं?
आप uidai वेबसाइट पर जाकर रिट्रीव/लास्ट एसआरएन नंबर के अंतर्गत आधार नंबर भरकर और ओटीपी वेरीफाई करके एसआरएन नंबर प्राप्त कर सकते हैं|
मुझे अपना एसआरएन नंबर कहां मिलेगा?
जब आप mAadhaar ऐप में लोगिन करने के बाद पेमेंट हिस्ट्री पर क्लिक करते हैं तो वहां पर आपको आपकी पेमेंट रिक्वेस्ट और ट्रांजैक्शन आईडी के साथ-साथ पेमेंट स्टेटस और SRN Number भी दिखाई देता है।
मैं अपना आधार एसआरएन स्टेटस कैसे चेक कर सकता हूं?
आप uidai की आधिकारिक वेबसाइट resident.uidai.gov.in पर जाकर check aadhaar के ऑप्शन पर क्लिक करके अपना आधार नंबर और ओटीपी वेरीफाई करके आधार एसआरएन स्टेटस चेक कर सकते हैं।
SRN से और क्या जांच की जा सकती है?
आप ऑनलाइन यूआइडीएआइ वेबसाइट या mAadhaar एप के जरिए पीवीसी आधार कार्ड ऑर्डर की स्थिति को ट्रैक कर सकते हैं|
आधार में SRN का प्रारूप क्या है?
आधार कार्ड में SRN नंबर 28 अंकों का यूनिक नंबर होता है| लेकिन इसमें कोई भी अक्षर नहीं होता|
SRN और URN में क्या अंतर है?
SRN नंबर 14 अंकों का नंबर होता है जो आपको ऑनलाइन आधार में जानकारी अपडेट की रिक्वेस्ट करते समय प्राप्त होता है| इसका इस्तेमाल रिक्वेस्ट को ट्रैक करने के लिए किया जाता है| URN नंबर भी 14 अंकों का नंबर होता है| जब आप डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करते हैं तब आपको URN नंबर प्राप्त होता है| पर URN का इस्तेमाल अपडेट स्टेटस को जानने के लिए किया जाता है|
क्या SRN नंबर से UID पता किया जा सकता है?
जी नहीं SRN नंबर से आप UID यानी के आधार नंबर पता नहीं कर सकते| आप SRN नंबर से आधार कार्ड में सर्विस रिक्वेस्ट जैसे कि मोबाइल नंबर अपडेट, पता अपडेट जैसी जानकारी को ट्रैक करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं|
Hi, I’m Rohit Kumar—the founder and writer behind this blog. Traveling has always been my passion; I love exploring new places, discovering hidden gems, trying local food, and soaking in different cultures. What I enjoy just as much is writing about those experiences—sharing favorite spots, restaurants, and travel tips. I started this blog to connect with fellow explorers and help you plan your next unforgettable adventure.